19 अप्रैल को भारतीय मीडिया ने कहा कि सोमाली समुद्री लुटेरों ने बंधक 15 भारतीय नाविकों को रिहा करने से साफ़ इंकार कर दिया है। इसके बावजूद भारत सोमाली समुद्री लुटेरों के खिलाफ़ किसी प्रकार का सशस्त्र आपरेश्न नहीं करेंगे।
भारत सरकार मामला मंत्री वयलर रवि ने टाइम ऑफ इंडिया अखबार के हवाले से कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बंधक बने 15 भारतीय नाविकों की जान बचाना है।
यहाँ हम आपको बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर में मूमबासा से डरबन जाने के रास्ते में एश्फाल्ट वेंचर नामक ज़हाज़ को अपहृत कर 15 भारतीय नाविकों को बंधक बना लिया गया था। अब उनकी रिहाई को लेकर समुद्री लुटेरों के साफ़ इंकार करने के बाद सरकार चिंतित है।
ख़बर के अनुसार अब वे भारत के साथ 'स्वाप' डिल करने के इच्छुक हैं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से समुद्री लुटेरों के जहाज़ डूबने के पश्चात करीब 120 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(हेमा कृपलानी)