Web  hindi.cri.cn
फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र से दूषित पानी का ज़्यादा रिसाव
2011-04-17 18:20:47

जापान में फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र के नम्बर 2 जनरेटर-सैट के पास समुद्री पानी में विकिरण द्रव्य की घनत्व तेज़ी से बढ़ रही है। रिएक्टर से दूषित जल का रिसाव समुद्र में जाने को रोकने के लिए टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर ने 17 अप्रैल को परमाणु संयंत्र के पास समुद्र क्षेत्रों में विकिरण द्रव्य के निगरानी स्टेशन 6 से 16 तक बढ़ाने का फैसला किया। और साथ ही मछली, कस्तूरा व समुद्री सिवार में विकिरण द्रव्य की निगरानी में कड़ा किया जाएगा।

गौलतरब है कि 16 अप्रैल को फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र के नम्बर 2 जनरेटर-सैट के पास समुद्र पानी में विकिरण द्रव्य का घनत्व 15 अप्रैल के घनत्व से कई गुना बढ़ने का पता चला है। हर मिलीलीटर समुद्री पानी में रेडियोधर्मी आयोडीन की मात्रा 260 बेकरल तक पहुंच चुकी है, जो सामान्य से 6500 गुना ज्यादा है। यह मात्रा 15 अप्रैल से 5 गुना अधिक है।

उधर जापानी परमाणु सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि और ज़्यादा दूषित पानी के रिसाव की संभावना है।

(ललिता)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040