Web  hindi.cri.cn
ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन पर भारतीय मीडिया का ध्यान
2011-04-14 09:19:48

ब्रिक्स देशों की तीसरी शिखर वार्ता 14 अप्रेल को आयोजित होगी, जिस पर भारतीय मीडिया का ध्यान केंद्रित हुआ है।

भारतीय लोकमत है कि ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन विभिन्न विकासशील देशों के रूखों का समन्वय करने और समान हितों को बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका अदा करेगा।

भारतीय समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस द्वारा 13 अप्रैल को प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि मौजूदा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पहले से अलग है, जिसमें आर्थिक विषय पर विचार विमर्श किए जाने के साथ ही, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में विभिन्न राजनीतिक विषयों पर भी और एकीकृत व मज़बूत आवाज़ निकलेगी। भविष्य में ब्रिक्स देश अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक दूसरे का सहयोग कर और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समाचार पत्र द हिन्दू ने भी अपने प्रमुख स्थान पर ब्रिक्स देशों की शिखर वार्ता व चीन भारत संबंध पर नज़र डाली। रिपोर्ट के अनुसार, शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ के बीच हुई मुलाकात से एक बार फिर जाहिर हुआ कि चीन भारत संबंधों का मैत्रीपूर्ण व स्वस्थ रास्ते पर विकास हो रहा है। विश्व में चीन भारत संबंध का रणनीतिक महत्व दिखाया दे रहा है और द्विपक्षीय संबंघ का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

भारतीय समाचार पत्र इकोनॉमिक टाइम्स ने लेख प्रकाशित कर कहा कि ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका की पहली भागीदारी का अहम महत्व है। दक्षिण अफ्रीका समेत अफ्रीकी देशों की भागादारी से ब्रिक्स देशों की आपूर्ति व सप्लाई बाज़ार विस्तृत होगा, विभिन्न देशों के आर्थिक विकास को प्रेरणा मिलेगी।

(श्याओ थांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040