Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ब्रिक्स में दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी का महत्व
2011-04-08 17:06:04

ब्रिक्स देशों का तीसरा शिखर सम्मेलन चीन के हाईनान में होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका इस बार औपचारिक सदस्य के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग लेगा और इस के राष्ट्रपति जूमा आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के लोकमतों का मानना है कि ब्रिक्स में भाग लेने से दक्षिण अफ्रीका और चीन, भारत, रूस व ब्राजील के बीच आर्थिक व्यापारिक सहयोग और बढ़ेगा। अफ्रीका के प्रतिनिधि के रूप में दक्षिण अफ्रीका नवोदित आर्थिक समुदायों व अफ्रीका के बीच सहयोग के मुख्य पुल की भूमिका अदा कर सकेगा।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा ने मार्च में कहा था कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र में भागीदारी से दक्षिण अफ्रीका के उत्पादों व सेवा उद्योग के निर्यात के लिए एक लुभाने वाला बाजार तैयार होगा और देश के व्यापार व निवेश, औद्योगिक विकास व रोजगारों के अवसरों के संवर्धन के लिए अच्छा मौका पैदा होगा। दक्षिण अफ्रीका व ब्रिक्स के बीच सहयोग के क्षेत्र विस्तृत है, जिस में वित्त, कृषि, वाणिज्य और ऊर्जा शामिल हैं, साथ ही विज्ञान तकनीक, शिक्षा, संस्कृति व खेल व्यायाम आदि भी हैं।

ब्रिक्स में दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता के महत्व के बारे में दक्षिण अफ्रीका के अन्तरराष्ट्रीय संबंध व सहयोग मंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का अफ्रीका में बड़ा महत्व है, वह वहां का सब से बड़ा आर्थिक समुदाय है और सब से अच्छा आर्थिक ढांचा और बुनियादी सुविधाएं हैं, वह अन्य देशों के लिए अफ्रीका में आने का एक सुविधाजनक द्वार बन सकेगा।

अमेरिकी फार्बस नेट ने कहा था कि अफ्रीका में 2000 से 2008 के बीच औसत आर्थिक वृद्धि 4.9 प्रतिशत पहुंची थी, एशिया व मध्य पूर्व के बाद वह विश्व का तीसरा तेज विकास हो रहा इलाका है। इसलिए अफ्रीका का महत्व लागातार ऊंचा होता जा रहा है। अपनी विशेष भौगोलिक श्रेष्ठता, परिपक्व पुंजी बाजार व आर्थिक विकास के लिहाजे से दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका महाद्वीप का द्वार बन जाएगा। इस के अलावा ब्रिक्स के नए सदस्य के रूप में दक्षिण अफ्रीका अन्तरराष्ट्रीय राजनीतिक व आर्थिक मामलों में और अधिक अहम भूमिका निभा सकेगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040