Web  hindi.cri.cn
बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं में निवेश में वृद्धि करे चीन
2011-03-08 19:13:29

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य, चीन की आर्थिक व्यवस्था सुधार रिसर्च एसोसिएशन के निदेशक सोंग श्याओवू ने 8 मार्च को कहा कि चीन को बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं में निवेश में वृद्धि करने के साथ-साथ बुनियादी सार्वजनिक सेवा संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। ताकि बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं का समीकरण प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं को धीरे-धीरे केंद्र के हाथ में देना चाहिए, जिससे केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं के मापदंड का समग्र संतुलन कर सके और बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय एकीकृत धन सुनिश्चित तंत्र की स्थापना हो।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में चीन शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व किफायती आवास क्षेत्रों में निवेश में वृद्धि करेगा, जो सकल घरेलू उत्पाद में अपेक्षित इजाफे से अधिक होगी। यह बुनियादी सार्वजनिक सेवा प्रणाली में सुधार करने और आर्थिक व सामाजिक समन्वित विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

सोंग श्याओ वू ने कहा कि कुल निवेश में वृद्धि होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जोर देना चाहिए। ताकि शहर व गांवों के बीच, विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न समूहों के बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं का उपभोग करने के असंतुलन को दूर किया जाय।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040