सिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश से तिब्बती बहुल क्षेत्र को जोड़ने वाली पहली रेल लाइन का निर्माण इस साल के अंत में शुरू होने का अनुमान है।
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, छिंगहाई प्रांत के उप गवनर ल्वो यूलिन ने पेइचिंग में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आगामी पांच सालों में छिंगहाई प्रांत को केन्द्र बनाते हुए तिब्बत और सिनच्यांग जैसे पश्चिमी प्रांतों व मध्य-पूर्व क्षेत्र से जुड़ी पांच रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
रेल लाइन जाल तैयार होने से चीन के पश्चिमी इलाके के आर्थिक विकास तथा विभिन्न जातियों के बीच आवाजाही केलिए बढ़ावा मिलेगी।
(ललिता)















