Web  hindi.cri.cn
जैव खाद्य का चीनी लोगों के जीवन में प्रवेश हुआ
2011-03-17 09:05:35
पेइचिंग के नई दुनिया नामक एक बाजार के जैव खाद्य के काउंटर के सामने हू या थिंग ग्राहकों को जैव सब्जियां बेचने में व्यस्त है। रोज सुबह एक सौ किलो जैव सब्जियां व जैव अनाज पेइचिंग के उपनगरों से बाजारों या सुपरमार्केटों में पहुंचाए जा रहे हैं। 20 प्रकार से अधिक जैव सब्जियां व जैव अनाज की बिक्री की स्थिति बेहतर है और इन का दाम आम तौर पर जनरल उत्पादों से एक गुना महंगा है।

हू या थिंग ने कहा कि कुछ लोग विशेष तौर पर जैव सब्जियां खरीदते हैं और आम तौर पर उन के घरों में बच्चे इस प्रकार की सब्जियां खाते हैं। अब अनेक लोग जैव उत्पाद खरीदते हैं, जिनमें अधिकांश जैव सब्जियां खरीदते हैं, क्योंकि जैव सब्जियां सुरक्षित रूप से खाई जा सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार पेइचिंग में कैरीफोर और वालमार्ट आदि दर्जनों सुपरमार्केटों में जैव उत्पाद मिलते हैं। वर्तमान में जैव खाद्य धीरे-धीरे चीन के आम लोगों के जीवन में प्रवेश कर रहे हैं और रोज के खाने में शामिल हो रहे हैं।

लेकिन किस तरह के खाद्य को जैव खाद्य कहा जा सकता है?आम भाषा में कहा जा सकता है कि उत्पादन के दौरान सिंथेटिक कीटनाशकों और उर्वरकों का न उपयोग किए जाने वाले उत्पाद जैव उत्पाद हैं। ये खाद्य प्राकृतिक हैं और इन में कोई प्रदूषण नहीं है। चीन ने वर्ष 2000 से जैव खाद्य के उद्योग का विकास शुरू किया। वर्ष 2009 तक इस उद्योग की बिक्री रकम दस अरब चीनी य्वान तक पहुंची। चीन दुनिया का तीसरा बड़ा जैव खाद्य का बाजार बन गया है।

छेन चौ पेइचिंग में रहने वाला एक आम आदमी है। वह अक्सर जैव सब्जियां खरीदता है। उसने कहा कि हालांकि इस प्रकार की सब्जियों का दाम थोड़ा महंगा है, लेकिन यह उपभोक्ता के लिए बहूमूल्य खाद्य है।

छेन चौ ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि यह खाद्य स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, दाम थोड़ा सा महंगा भी है तो भी ठीक है। मुझे लगता है कि चीज़ों का दाम उन की लागत से संबंधित है। जैव सब्जियों में कम कीटनाशक का उपयोग करने के कारण मानवीय मेहनत और भौतिक संसाधनों का अधिक उपयोग होता है। इसलिए जैव सब्जियों का दाम महंगा है।

चीन में जैव खाद्य का बाजार बड़ा है। इसलिए इधर के दो सालों में चीन में अधिकाधिक उपक्रमों ने इस उद्योग में भाग लिया है। वर्ष 2007 में स्थापित पेइचिंग चंग कू कृषि कंपनी इन में से एक है। इस कंपनी में उत्पादन व बिक्री की पूरी उद्योग श्रृंखला है और यह लोगों को सब्जियां, अनाज, सूखे फल समेत 70 से भी अधिक प्रकार के खाद्य प्रदान कर सकती है।

पेइचिंग चंग कू कृषि कंपनी के अध्यक्ष चांग शांग तुंग ने कहा कि जैव खाद्य के उत्पाद व बिक्री से लोगों को सुरक्षित व स्वास्थ्य खाद्य-पदार्थ मिल सकते हैं, जिससे अनवरत विकास की धारणा का प्रचार-प्रसार किया जा सके।

चांग शांग तुंग ने कहा कि जैव खाद्य के उद्योग के विकास के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि वातावरण संरक्षण के लिए लाभदायक है।

चांग शांग तुंग के अनुसार वर्ष 2007 पेइचिंग चेंग कू कृषि कंपनी की स्थापना की शुरूआत में बिक्री रकम सिर्फ 8 लाख य्वान थी। दो साल बाद बिक्री रकम 50 गुना अधिक होकर 5 करोड़ य्वान तक पहुंची है। वर्तमान में इस कंपनी के स्थाई ग्राहक 60 हजार से भी अधिक हैं। पिछले साल इस कंपनी का बिक्री लक्ष्य 20 करोड़ य्वान था।

अब चीन में 4 हजार से अधिक चंग कू कृषि कंपनी जैसी जैव खाद्य कंपनियां हैं। इस उद्योग के विकास को सुव्यवस्थित करने के लिए चीन ने अपेक्षाकृत संपूर्ण प्रमाणपत्र देने की व्यवस्था की स्थापना की, जिसके अनुसार जैव खाद्य का उत्पादन करने वाले उपक्रमों को प्रमाणपत्र देने की संस्थाएं 26 हैं। अब इन संस्थाओं ने 4 हजार 8 सौ प्रमाणपत्र दिए हैं।

फ्रांस प्रेस एजेंसी व रायटर आदि विदेशी मीडिया ने चीन के जैव खाद्य के उद्योग के तेज विकास पर ध्यान दिया है और इस से संबंधित अनेक रिपोर्टें दी हैं। इस के साथ-साथ अधिकाधिक जैव उत्पादन के विशेषज्ञ चीन में अपने कैरियर का विकास कर रहे हैं। जर्मनी से आए विशेषज्ञ क्लौदस ने कहा कि चीन के जैव खाद्य के विकास का आधार व परंपरा बेहतर है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से चीन के किसान को जैवि खाद्यों के उत्पादन के तरीके मालूम हैं। चीनी लोगों के पूर्वजों ने आधुनिक तरीके से अलग माध्यम से उत्पादन किया। उन्होंने हर प्रकार के कृषि अपशिष्टों को दुबारा खेती की भूमि को लौटाया। चीनी किसानों के लिए यह उत्पादन करने का एक पुराना तरीका है और यह सही प्राकृतिक तरीका भी है।

श्री क्लौदस ने क्रमश:पेइचिंग के कुछ जैव खाद्य उपक्रमों में काम किया है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में जैव खाद्य के उपभोक्तों की संख्या देश की कुल जनसंख्या का 5 प्रतिशत भाग रही है। चीन की जनसंख्या 3 अरब 30 करोड़ है। अगर चीन में जैव खाद्य के उपभोक्तओं की संख्या भी देश की कुल जनसंख्या के 5 प्रतिशत भाग तक जा पहुंचेगी, तो यह संख्या बहुत बड़ी होगी।

लेकिन अब तक चीन में जैव खाद्य की बिक्री रकम सिर्फ खाद्य-पदार्थों की कुल बिक्री रकम का 0.02 से 0.03 प्रतिशत भाग रही है। कुछ लोगों को जैव खाद्य के बारे में मालूम नहीं है। पेइचिंग में रहने वाली सुश्री ह्यो जिनमें से एक हैं।

सुश्री ह्यो ने कहा कि मुझे जैव खाद्य के बारे में नहीं मालूम है और मैंने कभी भी इसे नहीं खरीदा । आम तौर पर मैं सब्जियां बाजार में खरीदती हूं।

इस के अलावा कुछ लोगों को जैव खाद्य के प्रति आशंका भी है। चीन की प्राधिकरण वेबसाइट नेटस पर आयोजित एक जांच के अनुसार 17 प्रतिशत लोगों का विचार है कि जैव खाद्य विश्वसनीय नहीं है। इससे यह जाहिर है कि प्रचार-प्रसार की शक्ति को बढाना, और ज्यादा लोगों को जैव खाद्य की भूमिका के बारे में बताना तथा संबंधित उपक्रमों के विकास को सुव्यवस्थित करना बाकी है तभी चीन में इस उद्योग का आगे विकास करने का महत्व है।

अब दुनिया भर में जैव खाद्य के उद्योग के विकास का भविष्य सुंदर है। वास्तव में यह एक सूर्योदय उद्योग है। विश्व के आधिकारिक अनुसंधान संस्थान ऑर्गेनिक मोनिटर की रिपोर्ट के अनुसार यह उद्योग बीस से तीस प्रतिशत औसत वार्षिक वृद्धि दर से आगे बढ रहा है। अनुमान है कि 2010 तक वैश्विक बिक्री रकम एक खरब अमरीकी डालर तक पहुंचेगी। विश्वास है कि भविष्य में अधिकाधिक प्रकार के जैव खाद्य चीन व अन्य देशों के आम लोगों के जीवन में प्रवेश करेंगे।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040