Web  hindi.cri.cn
सजीले खिलौनों का हांगकांग में प्रदर्शन
2011-03-07 15:33:28

चार व्यापार मेले एक साथ हांगकांग में आयोजित किए जा रहे हैं। उनमें से सबसे आकर्षक है खिलौने और खेल मेला।अंतरराष्ट्रीय खिलौना निर्माता 2011 के शुरू में हो रहे इस मेले में अपने नवीनतम उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक हैं।

हांगकांग का खिलौने और खेल मेला एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा है और दुनिया में दूसरे स्थान पर।वर्तमान मेले के आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी ने 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों से 1900 से अधिक भागियों को आकर्षित किया है।

ब्रेनस्ट्रोम लिमिटेड अभिनव और शैक्षिक खिलौनों का एक प्रमुख ब्रिटिश आपूर्तिकर्ता है। इसके तीन प्रमुख ब्रांड हैं,जो मूल ग्लोस्टार्स कंपनी, यूरेका और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के नाम से जाने जाते हैं। वे सब के सब चार दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं।

निक सोंडर्स ब्रेनस्ट्रोम के बिक्री निर्देशक हैं। वे कहते हैं, मूल ग्लोस्टार्स कंपनी ब्रिटेन में कागज ग्लोस्टार्स के लिए घरेलू नाम है, जबकि अन्य दो विज्ञान और अंतरिक्ष थीम पर आधारित हैं। हालांकि कंपनी ने पहली बार हांगकांग प्रदर्शनी में भाग लिया है, निर्देशक का मानना है कि उनके उत्पाद एशियाई ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। वे पहले यूरेका लाइन से किसी आइटम को दर्शाते हैं।

"इसे डीप स्पेस तारामंडल कहा जाता है। यह एक छोर पर सितारों या नक्षत्रों को दीवारों और छतों पर लटकाकर दर्शाता है। जब आप अंधेरे कमरे में होते हैं तो गुंबदों की तरह घूमता है और बहुत बढ़िया लगता है। दूसरे छोर पर एक प्रोजेक्टर के साथ 24 स्लाइड्स शामिल हैं जिनमें अद्भूत दृश्यों को देखा जाता है, जैसे नेब्युल्य, ग्रह, अंतरिक्ष यान, अंतरिक्ष यात्री। वे वास्तविक नासा या हबल दूरबीन द्वारा प्राप्त दृश्य हैं। तो आपके पास इस के लिए दोनों सिरे हैं।"

सोंडर्स ने कहा कि ये खिलौने बच्चों को उनके आसपास के वातावरण के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करते हैं।यह खिलौना कंपनी का एक प्रमुख केंद्र है और इसके दर्शन का सबसे अच्छा प्रदर्शन एक प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक और नाविक जेम्स कुक की यात्रा से संबंधित दुनिया से परिलक्षित होता है।

"इसे प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ग्लोब कहा जाता है और आप देख सकते हैं कि इससे हवाओं की प्रवृत्ति का पता चलता है, समुद्र धाराओं का पता चलता है और हम इसमें एक सुन्दर विज्ञापन भी शामिल करते हैं।विज्ञापन की एक तरफ दस यात्राओं की डिस्कवरी विस्तृत रूप से चित्रित की गई है और दूसरी तरफ जेम्स कुक द्वारा की गई यात्राओं के कुछ नक्शे दिखाए गए हैं।"

ट्रेफ्ल खिलौने मेले में भाग ले रही एक यूरोपीय कंपनी है।यह कंपनी पोलैंड में स्थित है और पहेली खेल के एक प्रमुख निर्माता है।अपने प्रदर्शनी-कक्ष में ट्रेफ्ल पहेली से जुड़े उत्पादों की एक सरणी प्रदर्शित हो रही है जिसमें प्रसिद्ध इमारतों, जानवरों और वाहनों की पहेलियाँ हैं।

पावेल क्रेक ट्रेफ्ल के अंतरराष्ट्रीय बिक्री प्रबंधक हैं। वे कहते हैं, हैरी पॉटर और ट्रोन के संबंध में पहेलियां उन की कंपनी के नवीनतम उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

"हैरी पॉटर और ट्रोन फिल्मों को यूरोप में हाल ही में लॉच किया गया है। क्योंकि हमने डिज्नी और वार्नर ब्रस जैसे लाइसेंस स्रोतों के साथ समझौता किया है, हर बार जब भी सिनेमा-घर में कोई नई फिल्म आएगी तो, हमें उन लाइसेंस सूत्रों द्वारा कहा जाता है कि नई फिल्मों के पात्रों को बनाएँ।इस से दोहरे लाभ मिलता, क्योंकि अगर हम नई पहेलियां बनाते हैं,तो सिनेमाघरों में चल रही नई फिल्मों से समर्थन मिलता है और जब लोग दुकान में पहेलियां देखते हैं, तो वे जानते हैं कि सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म आई है।

ट्रेफ्ल के उत्पाद तत्वों की संख्या में वर्गीकृत हैं, ताकि अलग-अलग उम्र के उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो पाएँ। उदाहरण के लिए, 3 से 5 साल तक के बच्चों के लिए 30-50 तत्व और 260 तत्व और अधिक वयस्कों के लिए।क्रेक कहते हैं, वर्गीकरण और तस्वीर का चयन उनकी कंपनी की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

"हमारे एक विशेष विभाग में 5-6 लोग काम करते हैं।वे सही तत्वों के लिए सही चित्र का चयन करने के लिए जिम्मेदार हैं। हमारे आपूर्तिकर्ता एजेंटों से संपर्क करते हैं जो हमें तस्वीरें उपलब्ध कराते हैं और फिर हम चित्रों का चयन उनके चित्र दिखाने के बाद करते हैं। पहेली में , जो बिकता है वह है तस्वीर। अगर चित्र सही है, तो पहेली बहुत अच्छी तरह से बिकती है, यदि चित्र बहुत अच्छा नहीं है, तो लोग इसे नहीं खरीदते हैं।तो हम इस तरह काम करते हैं।"

रिमोट कंट्रोल आइटम हर खिलौना प्रदर्शनी का एक अपरिहार्य अंग हैं और इस समय हांगकांग में कोई अपवाद नहीं। कोबरा खिलौने एक कनाडा की कंपनी है जिसे रिमोट कंट्रोल हेलीकाप्टर में विशेषता हासिल है। यह कई चीनी कारखानों के साथ काम कर रहा है प्रीमियम गुणवत्ता के उत्पादों का विकास करने के लिए।

साइमन एसलर कोबरा खिलौने के साथ एक प्रबंधक हैं। उनका कहना है कि हेलीकाप्टर,जो सैन्य और असैन्य दोनों प्रकार के हैं, आकार में चार श्रेणियों में बांटे जाते है और इस साल 4 चैनलों और जाएरो का फैशन है, जो लगभग एक असली हेलीकाप्टर की तरह युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करने में सक्षम है।

"यह मिनी 3-सेना जाएरो है। यह मिनी 3 चैनल अपाचे जाएरो है। यह मिनी 3- चैनल हॉक जाएरो है। इस साल हमारे पास जाएरो के साथ सभी गनशिप और सैनिक हेलीकाप्टर हैं। यह हमारे लिए नया है। इसके अलावा असैनिक हेलीकाप्टर में हमारे पास 4 चैनल यहाँ हैं। मुख्य बात यह है कि 3 चैनल की तरह 4 चैनल आसानी से नियंत्रण कर सकता है। कोई भी नौसखिया इस 4 चैनल वाले हेलिकॉप्टर को उड़ा सकता है।"

एसलर अपने अनुभवों के आधार पर कहते हैं कि हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए हाथों और आँखों में समन्वय होना चाहिए।वे नए छात्रों को अभ्यास करने के लिए युक्तियाँ भी प्रदान करते हैं।लेकिन उनकी सबसे अच्छी टिप यह है कि जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना आप बेहतर अभिनय कर सकेंगे।

एसलर के अनुसार, रिमोट कंट्रोल खिलौनों में अधिक से अधिक प्रौद्योगिकियों का प्रयोग किया गया है और अगले साल उनकी कंपनी के नए उत्पादों का वर्णन करना उनके लिए कठिन है।

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040