Web  hindi.cri.cn
मिट्टी से सिनच्यांग की मनोहरता का प्रदर्शन करने वाले वांग जुंगमिन
2011-03-04 18:29:15

आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को चीन के सिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के एक कलाकार वांग जुंगमिन की कहानी देखाएंगे।

वांग जुंगमिन सिनच्यांग में मिट्टी की मूर्तियां बनाने वाले सबसे श्रेष्ठ कलाकार माने जाते हैं। उनकी मेज़ पर विशेष मिट्टी की कई मूर्तियां रखी हुई थी।

जब हमने वांग जुंगमिन से मुलाकात की, वह आरामदेह कपड़े पहने हुए थे। उनकी दाढ़ी सफेद व लंबी है। लगता है कि वह हमारे पड़ोसी के दादा हैं।

वांग जुंगमिन का दफ़्तर सिनच्यांग के उरुमछी छीफ़ांग सड़क में स्थित है। उनके सरल मंच पर मिट्टी की कई मूर्तियां रखी हुयी हैं। मिट्टी से निर्मित शीव्यू का पुराना शहर सबसे उल्लेखनीय है। इस मिट्टी के शहर में कई रहस्यमय पुरानी इमारतें हैं, जिसमें फिर एक बार रेतीले क्षेत्र में शहर का दृश्य दिखाया गया है। वांग जुंगमिन ने अपने हाथ से शीव्यू के पुराने शहर को जीवित करने की कोशिश की। वांग जुंगमिन के अनुसार,

यह थुरुफ़ैन की थुव्यूगो घाटी का एक दृश्य है। जहां ऊंची घाटी में जातीय विशेषता वाली इमारतें भी दर्शायी गयी हैं। इस तरह की पुरानी इमारतें प्राचीन चीन के रेश्मी मार्ग के रास्ते में अक्सर दिखायी जा सकती हैं। ये मकान सिनच्यांग के थुरुफ़ैन के निवासियों के लिए बहुत प्रचिलित है। मैं यह जानना चाहती हूं कि सिनच्यांग के सबसे प्राकृतिक दृश्य को लोगों के सामने दिखाऊंगी। मेरे विचार में सबसे जातीय विशेषता वाली चीज़ सबसे सच्ची है और दिलचस्प है।

वांग जुंगमिन द्वारा बनाये गये मिट्टी के शहर में इमारतें पंक्ति में रखी गयी हैं। मकानों की छत पर अंगूर सूखा बनाने वाले छोटा स्थल भी उपलब्ध है। मकान के द्वार पर मिट्टी से बनाये गये लकड़े भी रखाये जाते हैं। सब कुछ बिलकुल सच्च लगते जाते हैं। जब हम वांग जुंगमिन के इस मिट्टी शहर को देख रहे थे, तभी दो पर्यटक अंदर आये। ली मिन एवं वांग लीली।

उनके द्वारा बनायी गयी मिट्टी की मूर्तियां मुझे बहुत पसंद हैं। हर हफ़्ते मैं ज़रूर यहां आकर देखती हूं कि वांग जुंगमिन की कोई नयी रचना है या नहीं।

मैं अकसर यहां आती हूं। मुझे कलाकारों से आदान प्रदान करना बहुत पसंद है। मैं अपनी कोशिश से उन्हें मदद देना चाहती हूं।

बचपन से ही वांग जुंगमिन सेना में काम करते थे। सैनिकों की मेहनतकश व उदार भावना उन्हें बहुत प्रभावित करती है। उनके अनुसार,

सैनिकों के कठोर व मेहनती स्वभाव ने हमें प्रभावित किया है। उन्होंने रेतीली क्षेत्र को खेती योग्य भूमि बनायी। उन्हें सिनच्यांग का मूल्यवान खजाने माना जाता है।

सिनच्यांग के प्रति प्रेम होने से कलाकार वांग जुंगमिन ने शी व्यू प्रेम गीत के गायक वांग ल्वोपीन की मिट्टी मूर्ति समेत तमाम श्रेष्ठ वर्कों को बनाये।

वांग जुंगमिन के हाथों में सामान्य मिट्टी भी तुरंत जीवित हो जाती है। वांग जुंगमिन सिनच्यांग की 13 अल्पसंख्यक जातियों के विषय को लेकर चीनी परम्परागत मिट्टी की मूर्ति के तरीकों से सिनच्यांग में पारिस्थितिकी संस्कृति को अच्छी तरह प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने न केवल सिनच्यांग की सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा की है, बल्कि पर्यटन बाज़ार को भी प्रचुर किया है।

वांग जुंगमिन ने सबसे सरल मिट्टी से ऊंची ऊंची इमारतें बनायी हैं और सिनच्यांग की विशेष रीति रिवाज़ों को जाहिर किया है।

सिनच्यांग की ख़ास भौतिक भू-स्थिति उनकी मिट्टी में विशेष सांस्कृतिक तत्व दिखाया गया है। यह भी है सिनच्यांग की कला कोड है। वांग जुंगमिन ने सिनच्यांग की भूमि व पानी से सिनच्यांग की रीति रिवाज की कला की रचना की है।

प्राइमरी स्कूल में पढ़ते समय वांग जुंगमिन ने चित्र बनाना सीखना शुरू किया। स्कूल का ब्लैक बोर्ड हमेशा ही उनके सपने दिखाने का स्थल बना था। वर्ष 1988 में वांग जुंगमिन ने सिनच्यांग शिक्षा अकादमी की कला कक्षा में दाखिला किया।

वर्ष 1997 में वांग जुंगमिन ने अपनी वाणिज्य डिजाइन दफ़्तर की स्थापना की। उन्होंने होटलों की खिड़की के डिज़ाइन, विज्ञापन एवं सजावट का काम किया। उन्हें लगा कि तीन वर्षों में उन्हें कई अनुभव मिले हैं।

उस समय मुझे बड़ी खुशी हुई थी। यह ही मेरा पसंदीदा जीवन है। रोज़ मैं खुशी से बिताता हूं।

इधर के वर्षों में सिनच्यांग में काफी परिवर्तन हुआ है। विविधतापूर्ण जातीय रीति रिवाज़ वाली मूर्तियां एवं इमारतें विदेशी पर्यटकों का सबसे दर्शनीय स्थल बन चुकी हैं। वांग जुंगमिन ने सिनच्यांग के कई पर्यटन स्थल जाते हैं और कई जातीय रीति रिवाज़ें देखी हैं। वांग के अनुसार,

मैंने सोचा कि क्या मैं अपनी कला एवं सिनच्यांग की रीति रिवाज़ को जोड़ सकूंगा। मैं आशा करता हूं कि मेरी कला सिनच्यांग की सुन्दरता का प्रदर्शन कर सकेगी।

वर्ष 2005 में वांग जुंगमिन ने क्रमशः छ्वैन चो व श्यामन का निरीक्षण दौरा किया। वे मशीन व सामग्री लेकर सिनच्यांग वापस लौटे। इस वर्ष की पहली मई को वांग जुंगमिन की रंगीन मिट्टी की मूर्ति का कारखाना औपचारिक रूप से खुला।

अब वांग जुंगमिन चीनी कलाकार संघ की मूर्ति कमेटी के सदस्य हैं, सिनच्यांग कला संघ का परिषद है और सिनच्यांग की मिट्टी मूर्ति के पहले व्यक्ति भी हैं। अब वांग जुंगमिन सिनच्यांग की थूव्यू घाटी की मिट्टी मूर्तियां बना रहे हैं। उनके अनुसार,

थूव्यू घाटी में रहने वाले लोग प्राकृति से मिट्टी लाकर पर्यावरण संरक्षण वाले मकान बनाते हैं। मैं उनके जीवन को अच्छी तरह प्रतिबिंबित करना चाहता हूं।

कला के रास्ते में वांग जुंगमिन चलते रहते हैं। अब वे अकसर मुफ़्त रूप से मित्रों को मिट्टी मूर्तियां बनाना सिखाते हैं। वांग ने कहा,

बच्चे देश का भविष्य हैं। मैं उन्हें मिट्टी मूर्तियां बनाना सिखाना पसंद करता हूं। मैं यह नहीं देखना चाहता हूं कि वे दिन रात इंटरनेट गेम्स में लगे रहें।

वांग जुमिन अपनी मेहनत से सिनच्यांग की प्रचुर कला का पीढ़ी दर पीढ़ी प्रसारित करना चाहते हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040