Sunday   Apr 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मंगोल जाति के मशहूर गायक थेनकर
2011-01-27 21:09:30

चीन में 55 अल्पसंख्यक जातियां हैं। हर जाति की संस्कृति विविधतापूर्ण है। मंगोल जाति चीन की एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक जाति है। चीन में लोगों को मंगोल जाति के गायक गायिकाओं द्वारा गाए गए गीत बहुत पसन्द हैं। थेनकर मंगोल जाति के एक मशहूर गायक है और उनके गीतों की शैली विशेष व लोकप्रिय है। वे चीनी परंपरागत जातीय गीत के आधार पर आधुनिक गीत माध्यम से जातीय गीतों विशेषकर मंगोल जाति के गीतों में नए विषय डालते हैं, जिसे मंगोल जाति के गीत आधुनिक गीतों से जुड़े रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए व गाए गए कई गीत लोगों को बहुत पसंद हैं और कई बार देशी-विदेशी गीत-संगीत प्रतियोगिता में उन्हें पुरस्कार मिला है।

गायक थेनकर का एक मशहूर गीत है-मेरा प्यार भरा घर। यह वर्ष 1980 का एक क्लासिक लोकप्रिय गीत है। गीत में उत्तर-पश्चिमी चीन की जातीय शैली का वर्णन है और गीत का विषय अपने घर के प्यार के बारे में है। गायक थेनकर की भारी आवाज स्थानीयता के रंगों को लिए हुए श्रोताओं को ऐसा आभास करवाती है जैसे वे स्वयं मंगोलिया के सुंदर विशाल घास मैदानों में घूम रहे हों। घास मैदानों की हरियाली समुद्री लहरों की तरह चारों ओर फैली हुई दिखाई पड़ती है, दूध की चाय की विशेष महक सारे वातावरण में व्याप्त हो रही है और चरवाहों के गीत कानों में मिसरी घोलते प्रतीत होते हैं। घास के मैदान की अनोखी सुन्दरता आंखों के सामने सजीव हो उठती है।

थेनकर का उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया में एक चरवाहा परिवार में जन्म हुआ। उनकी नानी को गीत गाना बहुत पसन्द है और उन्होंने अपनी नानी के गीत सुन सुनकर अपने बचपन बिताया था। 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने भीतरी मंगोलिया के कला स्कूल में शिक्षा शुरू की थी। वर्ष 1979 वे पहली बार पेइचिंग गए और चीनी गीत-संगीत विद्यालय में वृन्दनायक के मेजर की शिक्षा हासिल की थी। पेइचिंग की यात्रा से थेनकर ने न केवल अपने क्षितिज को विस्तृत किया बल्कि कलात्मक की खोज का अपना विश्वास भी मजबूत किया। इसके बाद उनकी कला यात्रा शुरू हुई है। एक साल बाद थेनकर ने थेनचिंग गीत-संगीत में शिक्षा शुरू की और रचना सीखी। विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद उन्होंने केंद्रीय देशों गीत और नृत्य कलाकारों की टुकड़ी में भाग लिया। वर्ष 1986 से थेनकर ने गीत-संगीत जगत में प्रवेश किया। उन्होंने अपने रचना की विशेषता से मंगोल जाति की पुरानी संस्कृति व आधुनिक गीत-संगीत से जुड़करअपनी एक विशेष शैली विकसित की है। उनकी आवाज घास के विस्तृत फैले हुए मैदान की तरह व्यापक व गहरी है , जिसमें दूर दूर तक पहुंच कर गूंजने की शक्ति है। उनके गीतों में सैनिकों का गांभीर्य और वीरता मिश्रित है।

थेनकर द्वारा गाया गया आकाश शीर्षक गीत में लोग भीतरी मंगोलिया के सुन्दर घास के मैदान देख सकते हैं। यह घास के मैदान गायक थेनकर के दिल में आकाश जैसा सुन्दर है। गीत के बोल हैं—आकाश का रंग नीला नीला है, झील में पानी साफ साफ है, घास मौदान में घास इतना हरा हरा है, यह मेरा सुन्दर घर है। घोड़े फेंकते हैं, भेड़ सफेद सफेद हैं, घास के मैदान में सुन्दर लड़कियां भी हैं, यहां मेरा घर है। मुझे पसंद है यह सुदर घर, जैसा कि आकाश है।

गीत-संगीत में प्रवेश करने के बाद 20 से अधिक सालों में अपने मशहूर गीत《मेरा प्यारभरा घर 》से प्रतिनिधि गीत《मंलोग जाति के लोग》व《आकाश》तक घर का प्यार हमेशा गायक थेनकर के गीतों में एक विशेष मुद्दा है। मंलोग जाति के व्यक्ति के रूप में थेनकर ने हमेशा भीतरी मंगोलिया के घास मैदान को नहीं भूला और उनके जीवन व उनके गीत हमेशा इससे जुड़े रहे हैं।

गायक थेनकर का एक और मशहूर गीत है 《मंलोग जाति के लोग》। कई सालों तक थेनकर हमेशा अपनी मातृभाषा से गीत रचना करते हैं और गीत गाते हैं। वे अपने दिल से अपने सुन्दर घर के लिए गीत गाते हैं। 《मंगोल जाति के लोग》का गीत इस भावना को व्यक्त करता है। इस गीत के बोल आसान हैं, लेकिन इसकी भावना इतनी गहरी है।

वर्ष 1993 थेनकर ने भीतरी मंगोलिया से आए अन्य 5 गायक व संगीतकार के साथ भेड़िया संगीत दल की स्थापना की। 20 सालों के विकास में भेड़िया संगीत दल चीन के गीत-संगीत जगत में एक सबसे राष्ट्री-करण संगीत दल बन गया है।

कई सालों तक थेनकर की गीत बनाने की शैली हमेशा विशेष है, जिससे उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने थाईवान, जापान, अमेरिका व कनाडा आदि के देशों व क्षेत्रों में सफलता से कॉन्सर्ट आयोजित किए, जिसे देशी-विदेशी लोगों की प्रशंसा भी मिली है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040