Web  hindi.cri.cn
प्लास्टिक की बोतलों का संग्रह - शि बेइ
2011-01-27 20:42:10

हाल के वर्षों में घरेलू कचरा प्रबंधन बीजिंग में भी अन्य बड़े शहरों की तरह बड़ी चिंता का विषय बन गया है।इस का कारण है जनसंख्या और उपभोग में हुई वृद्धि।चीन सरकार कचरा प्रबंधन की व्यवस्था में सुधार कर रही है।राजधानी पेइचिंग में कुछ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा करने के लिए कंपनी की सी एक संस्था कायम की है,जिसका नाम शि बेई रखा गया है।

चलिए, हम अपने संवाददाता का पीछा करते हैं और उनकी परियोजना के बारे में पता लगाते हैं।

शि बेइ कंपनी 2006 में बीजिंग छन जिंगलुन माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा शुरू की गई है। हर शुक्रवार को शि बेइ के कर्मचारी हर कक्षा से प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा करते हैं और उन्हें कबाड़ी वालों को बेच देते हैं।

शि बेइ को अपनी पहली पूंजी 4000 युआन एयरोस्पेस निगम बोइंग द्वारा प्राप्त हुई।संस्थापकों ने पैसे का इस्तेमाल कक्षाओं के लिए रीसाइक्लिंग कूड़ेदान खरीदने,परिसर में कर्मचारियों को किराए पर लेने और संबद्ध प्रचार की गतिविधियां आयोजित करने में किया। सत्रह वर्षीय छन मो शि बेइ की चौथी सी.ई.ओ हैं।

"एक वास्तविक कंपनी की तरह, हमारे यहाँ एक सी.ई.ओ, बिक्री विभाग, सार्वजनिक संबंध, मानव संसाधन और वित्त विभाग हैं। मुझे यह बताते हुए गर्व होता है कि अभी तक हमने लगभग 140,000 प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित की हैं।"

इस कंपनी के कर्मचारियों को भी हर महीने वेतन दिया जाता है, लेकिन कंपनी के राजस्व का अधिकांश धन कक्षा कोष में जाता है। छन मो का कहना है कि हर प्लास्टिक की बोतल का योगदानकर्ता शि बेई कंपनी का शेयरधारक है।

"शि बेइ बहुत कम वेतन देता है। पिछले महीने मुझे कुछ दर्जन युआन मिले और कुछ कर्मचारियों को केवल एक या दो युआन ही मिल पाए। हम अपना लाभ अन्य छात्रों को उनके पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार के लिए इनाम के रूप देते हैं।"

छन मो कहती हैं, आजकल छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में पर्याप्त ज्ञान है, लेकिन उनके ज्ञान को कार्रवाई में बदलने के लिए मदद की जरूरत है। हम शुक्रगुजार हैं शि बेइ कार्यक्रम के, कि अब बहुत कम प्लास्टिक की बोतलें स्कूल के कचरे के डिब्बे में फेंकी जाती हैं।

शि बेइ का प्रभाव अब छन जिंगलुन माध्यमिक विद्यालय के अलावा अन्य पाँच माध्यमिक विद्यालयों में भी शाखाओं के खुलने के साथ देखा जा सकता है। बीजिंग 94 माध्यमिक विद्यालय की छात्रा छन चू शि बेइ की इस शाखा की सी.ई.ओ हैं।

"हम ने पिछले साल छन मो के साथ संवाद शुरु किया था। शि बेइ मुख्यालय ने हमें मुफ्त रीसाइक्लिंग बिन्स दिए और हमें स्वयं दल की स्थापना में मदद दी। सर्दियों में, हम हर हफ्ते 2,000 प्लास्टिक की बोतलें और गर्मियों में 4,000 बोतलें जमा कर सकते हैं।"

शि बेइ खेल जैसी मज़ेदार गतिविधियों के साथ रीसाइक्लिंग का प्रचार करता है। हर विजेता को पुरस्कार के रूप में वातावरण के अनुकूल पेंसिल और नोटबुक दी जाती है। जो छात्र प्रयुक्त बैटरी और कागज का योगदान करते हैं उन्हें भी उपहार दिया जाता है। हालांकि, केवल प्लास्टिक की बोतलों की बिक्री से सभी खर्च कवर नहीं कर सकते। बीजिंग छन जिंगलुन माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका जिआओ जिनफंग बताती हैं:

"मैं हैरान थी कि इन बच्चों को स्कूल के बाहर से प्रायोजन मिल रही है। उदाहरण के लिए, इन्होंने Baidu.com जैसी वेबसाइट के साथ पुस्कत दान गतिविधि में सहयोग किया। कुछ कंपनियों ने पैसा और कुछ ने माल के प्रस्ताव की पेशकश की।"

विदेशी शिक्षा सलाहकार फर्म Naturelaw ने शि बेइ के साथ कई बार सहयोग किया है, 8000 से अधिक पर्यावरण के अनुकूल बैग और पेंसिल उपलब्ध कराने में। Naturelaw के देंग दिपंग का कहना है कि उनके सहयोग के कारण कंपनी की छवि में सुधार हुआ है और हर कर्मचारी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

"शि बेइ के साथ हमारा हर संपर्क याद दिलाता है कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। कुछ समय पहले तक, कई कर्मचारी अक्सर खरीदारी करते समय प्लास्टिक बैग लाते थे। लेकिन अब हर कोई पर्यावरण के अनुकूल हमारे बैग का प्रयोग करते हैं। मैं हमेशा कुछ बैग घर में रखता हूँ ताकि मैं उन्हें अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को दे सकूँ।"

जैसे-जैसे शि बेइ की लोकप्रियता बढ़ रही है, धन जुटाना आसान हो रहा है। सी.ई.ओ छन मो कहती हैं शि बेइ को हाल ही में स्थानीय सरकार से 50,000 युआन का प्रायोजन मिला है अगले साल ट्री प्लानटिंग(वृक्षारोपण) दिवस के आयोजन के लिए।

"वित्त की कमी होने के कारण, हम प्रचार करने के लिए फ्लायर्स खुद ही बनाते थे और न ही हमारे पास काफी कागज होता था उन्हें बनाने के लिए। लेकिन अब हम अमीर हैं। हम पुनर्नवीनीकरण कागज खरीदते हैं और गतिविधि की जानकारी कागज के तल पर प्रिंट करते हैं ताकि लोग इसे पढ़ने के बाद भी इसका इस्तेमाल नोट करने के कागज के रूप में कर सकते हैं।"

2008 में, बीजिंग में हर दिन कचरे का 18,000 टन तक का उत्पादन किया और इसके केवल बहुत छोटे प्रतिशत का पुनर्नवीनीकरण किया गया था। चीन पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के एक सर्वेक्षण से पता चला कि 35 प्रतिशत प्रतिभागी अपशिष्ट वर्गीकरण के बारे में कुछ नहीं जानते। शेष 65 प्रतिशत ने, टिशु (ऊतक) को रिसाइकलेबल वेस्ट (अपशिष्ट) माना जब की वास्तव में ऐसा नहीं है क्योंकि यह पानी में आसानी से घुल जाता है।

बीजिंग गाओअंतुन अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के ली युदा का सुझाव है कि अपशिष्ट वर्गीकरण शिक्षा बच्चों से शुरू करनी चाहिए। अब वे दर्जनों छात्रों को केंद्र दिखा रहे हैं।

"चीन अपशिष्ट प्रबंधन अपनी प्रारंभिक अवस्था में है। जापान जैसे कुछ देशों, ने इसे दस साल पहले से ही विकसित किया है। उदाहरण के लिए एक प्लास्टिक की बोतल ले लो, जापानी लोग एक बोतल को तीन भाग में तोड़ते हैं – ढक्कन, बोतल और उसका रैपर और उसके बाद उसे तीन भिन्न रीसाइक्लिंग बिन्स में डालते हैं। जापान में स्कूली छात्रों को यह सीखाया जाता है और फिर बच्चे इसे अपने माता-पिता को सीखाते हैं। हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं और इसे ही भविष्य में बढ़ाया जाना चाहिए।"

शन बोया सी.ई.ओ छन मो की सहायक हैं।

"घर में मैं अक्सर अपने माता-पिता को बताती हूँ कि बेकार वस्तुओं को किस तरह से अलग करें। मेरे पिताजी ने सोचा था कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार के एक नारे के समान है और उस का उन से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने घर में कई डिब्बे रखे और उन्हें बताया कौन-सा बिन कागज के लिए है और कौन-सा बिन प्लास्टिक के लिए है। वे धीरे-धीरे मेरे प्रभाव में बदल रहे हैं।"

छन मो कहती हैं पर्यावरण की रक्षा में उनकी भूमिका ने उन्हें दुनिया भर में सभी युवाओं का दोस्त बना दिया है।

"मैंने 2010 की जनवरी में हॉलैंड के हीवेरसम स्कूल और अगस्त में दक्षिण कोरिया का दौरा किया।पर्यावरण-संरक्षण स्थानीय छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय विषय है।वे सब इसके बारे में बहुत संवेदनशील हैं। हालांकि, हर देश की अलग समस्या है, हम विचारों का आदान प्रदान करके एक दूसरे को प्रोत्साहित कर सकते हैं।"

शि बेइ के कर्मचारियों में से छन मो और शन बोया अगले वर्ष कॉलेज प्रवेश परीक्षा में बैठेंगी। अब वे प्रशिक्षण और अपने उत्तराधिकारियों को भर्ती करने में व्यस्त हैं। पंद्रह वर्षीय लियू बेई को शि बेइ की पांचवीं सी.ई.ओ बनने की उम्मीद है।

"अभी भी बहुत-सी बातों में हम सुधार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए मैं हमारे प्रायोजकों और शाखाओं के बीच अधिक प्रभावी काम करने के लिए सहयोग को सुविधाजनक बनाने की योजना बना रही हूँ। मुझे लगता है कि विस्तृत सुधार के लिए हमें रीसाइक्लिंग सेवा में स्कूल की वर्दी भी शामिल करना चाहिए क्योंकि छात्र स्नातक होने के बाद इन्हें कभी नहीं पहनेंगे।"

लियू बेई कहती हैं, अपने दो साल के कार्यकाल में मेरी महत्वाकांक्षा है कि मैं चीन के सभी माध्यमिक विद्यालयों के साथ शि बेइ की भावना को साझा करूँ। छन मो, जो अगले साल फरवरी में इस्तीफा दे देंगी, विश्वविद्यालय में कारोबार का प्रबंधन का अध्ययन करना उनका सपना है। लेकिन उनका कहना है कि चाहे भविष्य में वे कोई भी काम करें, पर्यावरण संरक्षण हमेशा उनके काम का हिस्सा रहेगा।

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040