Saturday   Jul 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
बच्चों को टी.सी.एम सीखाने वाला क्लब
2011-01-26 18:00:52

इसमें कोई संदेह नहीं कि परंपरागत चीनी दवाएँ चीनी संस्कृति का एक अनमोल खजाना हैं। अन्य परंपरागत सांस्कृतिक खजाने की तरह, यह आसान नहीं है कि इसे आने वाली पीढ़ी को आसानी से सीखाया जा सके। हालांकि, 67 वर्षीय यांग झीशुन नाम के एक आदमी ने इसके लिए एक रास्ता खोजा है। एक अनुभवी टी.सी.एम(Traditional Chinese medicine) चिकित्सक के रूप में, यांग ने बच्चों को पारंपरिक चीनी चिकित्सा विज्ञान सीखाने के लिए मुफ्त सार्वजनिक कक्षा शुरू की है।

हर सप्ताहांत, चाहे बारिश हो या बर्फ पड़े, यांग झीशुन की कक्षा में हमेशा भीड़ रहती है। एक अपार्टमेंट के साधारण से कमरे को कक्षा में परिवर्तित कर दिया गया है। यह बहुत बड़ी नहीं है, लगभग 20 वर्ग मीटर है और कोई सजावट नहीं की गई है, लेकिन महान प्राचीन चीनी डॉक्टरों की तस्वीरें और यांग झीशुन द्वारा लिखित टी.सी.एम सीखने के लिए कविता दीवार पर देखी जा सकती हैं।

मुफ्त पारंपरिक चीनी चिकित्सा विशेषकर बच्चों के लिए आसान बनाई गई हैं तथा उनके माता पिता को एक साथ आकर सीखने के लिए कहा जाता है। कक्षा में बच्चे हमेशा सक्रिय होते हैं, यांग झीशुन के सवालों का जवाब देते हैं और उनके माता-पिता नोटस लेने में व्यस्त रहते हैं।

टी.सी.एम कक्षा के अधिकांश छात्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं। बच्चे हमेशा अपने अध्यापक को " दादा यांग " कहकर बुलाते हैं। वे उनसे पूछते हैं- उन्होंने कक्षा में क्या सीखा?

"मैंने दादा यांग से एक अच्छा इंसान कैसे बनना चाहिए सीखा है और स्मरक कैसे गाया जाता है जो हमें कई बीमारियों के लक्षण बताता है और कैसे उनका उपचार किया जाता है।"

" दादा यांग ने हमें स्वस्थ रहने के कई सरल नुस्खे सीखाए हैं और किसी मरीज़ में जैसे वांग, वेन, वेन, च्ये चार विश्लेषण-तरीके से बीमारी के लक्षण कैसे पहचाने सीखाया। 'वांग' का अर्थ है मरीज़ के चहरे के रंग और मरीज के जोश, उत्साह को देखना, 'वेन', सुनना, मरीज की बातों को सुनना और 'वेन' मरीज से बीमारी के लक्षण पूछना और अंत में 'च्ये' उनकी नब्ज़ को महसूस करना।"

यांग झीशुन की टी.सी.एम कक्षाएं विभिन्न स्तर की हैं। उन्नत श्रेणी की कक्षा में, छात्र सुबह 8 से 11 बजे तक केवल बैठ कर उन्हें सुनते हैं 20 मिनट के मध्यवकाश को छोड़ कर। यह विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि इस तरह के सार और गहरा विज्ञान छोटे बच्चों द्वारा समझा जा सकता है। लेकिन यह सच में होता है। लियू जूनयी श्री यांग के एक वयस्क छात्र हैं। उनके बेटे को इस क्लास में आते हुए 3 साल से ऊपर हो गया है।

"शुरुआत में, निश्चित रूप से बच्चों को शायद ही यह समझ में आता था। लेकिन जैसा कि उन्होंने सीखना जारी रखा है, कुछ बच्चे हम वयस्कों की तुलना में बेहतर समझ सकते हैं और गहरा ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।"

यांग झीशुन का जन्म टी.सी.एम परिवार में हुआ था। उनके माता- पिता दोनों अनुभवी डॉक्टर थे। वास्तव में उन्होंने महाविद्यालय में भौतिक-विज्ञान सीखा है, लेकिन अंत में अपने माता-पिता की ही तरह एक टी.सी.एम चिकित्सक बन गए। तीन साल पहले, यांग ने बच्चों के लिए सार्वजनिक टी.सी.एम प्रशिक्षण केन्द्र खोला।

"इससे पहले, मैं अक्सर अपने नन्हे मरीज़ों को बताता था कि क्या खाना अच्छा है और उनकी बुरी आदतें कौन-सी हैं।फिर मैंने एक आइडिया सोचा। मैं उन्हें यह क्यों न बताऊँ कि यह स्वस्थ क्यों नहीं है? इसलिए 2006 में मैंने बच्चों को कैसे स्वस्थ रहें यह सीखाने के लिए टी.सी.एम कक्षा खोलीं। वास्तव में, कई विद्यार्थी कभी-न-कभी मेरे मरीज रहे हैं।"

निश्चित रूप से इन बच्चों का ध्यान आकर्षित करना आसान नहीं है। यांग झीशुन ने अपने पाठ को बहुत रोचक बनाया है।कहानियाँ और भोजन उनकी जादू की दो छड़ियाँ हैं। कई प्राचीन महान चिकित्सकों की कहानियों के माध्यम से यांग बच्चों को सिखाते हैं कि एक अच्छा डॉक्टर कैसे बन सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वे एक अच्छे व्यक्ति बनें और दूसरों की सहायता करें। प्रक्रिया के दौरान वे चिकित्सा के महान विचारों में से कुछ का परिचय बच्चों से करवाते हैं। कक्षा में खाना भी एक और महत्वपूर्ण विषय है।

" दादा यांग हमेशा हमें कक्षा में कुछ खाद्य या जड़ी बूटियाँ खाने के लिए देते हैं और जब तक हम खाते हैं, वे हमें बताते हैं कि कैसे यह शरीर को प्रभावित करता है।"

यांग झीशुन ने खुद से टी.सी.एम स्मरक कैसे गाया जाता है लिखा है। टी.सी.एम क्लासिक "हुआंगदी आंतरिक क्लासिक" के सार के आधार पर गाया जाता है, जिसमें विज्ञान के सिद्धांत, एक आदमी होने की नैतिकता और प्राचीन चीनी डॉक्टरों के महान विचारों को शामिल किया गया है। यांग ने अपने 3 प्रारंभिक बिंदु का परिचय स्मरक में दिया है।

"मेरे अनुसार या कहे रायहिम (rhyme) के 3 प्रभाव इस तरह हैं, पहला अच्छा आदमी बनें दूसरा, अपने दैनिक जीवन में ऐसा व्यवहार करें जिससे की स्वास्थ्य अच्छा रहे। अब लोगों को दवाइयों के बारे में ज्यादा नहीं पता।

टी.सी.एम के सिद्धांतों को सीखने के बाद वे अपने शरीर को अच्छी तरह जान सकेंगे और उनके स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छा है ताकि वे खुद को भविष्य में वैसा बना सकें। और तीसरे, बच्चों की बुद्धि का विकास करें। मैं हमेशा से मानता आया हूँ कि पारंपरिक चीनी दवा की कार्यप्रणाली और विचार प्रतिभाशाली हैं।"

टी.सी.एम रायहिमस(rhymes) का अभ्यास बच्चों को बहुत कुछ सिखाने के लिए और उनके व्यवहार को बदलने में मदद करते हैं। ऐसा कुछ माता-पिता का मानना है।

"टी.सी.एम कक्षा से मेरी बेटी को बहुत मदद मिली है। वह पूरी तरह से अलग है जैसे कि वह अतीत में हुआ करती थी। कम से कम, अब वह स्वस्थ है और पढ़ाई में भी उसका ध्यान लगता है। और वह दूसरे बच्चों की तुलना में काफी समझदार है। वह पहले से अधिक मिलनसार हो गई है।"

"मुझे लगता है यांग की कक्षा एक सफल अन्वेषण है न केवल बच्चों के लिए, लेकिन हमारे जैसे वयस्क, जो 30 या 40 साल के हैं, और एक साथ सीख रहे हैं।"

"मेरा बेटा जब छोटा था बहुत मोटा था। उसे स्वादिष्ट भोजन खाना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन पारंपरिक चीनी चिकित्सा विज्ञान सीखने के बाद, वह जानता है कि अपने पेट और अपने स्वास्थ्य की रक्षा कैसे करे। अब वह खुद को पहले की तुलना में आइसक्रीम खाने से नियंत्रित कर सकता है। वास्तव में पहले हम भी उसके माता-पिता होने के बावजूद चिकित्सा ज्ञान के बारे में कुछ नहीं जानते थे। हमें भी दैनिक जीवन में कई गलतफहमियाँ थीं। हम सच में आशा करते हैं ऐसी कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा,ताकि सभी लोग टी.सी.एम, हमारे अनमोल खजाने से लाभ उठा सकते हैं।"

यांग झीशुन का मानना है कि टी.सी.एम लोगों के जीवन को बदल सकता है।

"पारंपरिक चीनी चिकित्सा विज्ञान में आपके जीवन को परिवर्तित करने की शक्ति है।इसलिए मेरे विचार में टी.सी.एम अध्ययन को पाठ्यक्रम में सभी के लिए अनिवार्य करना चाहिए न की वैकल्पिक। यह आपके जीवन में सदा आपके साथ रहेगा तथा आपको स्वस्थ रखेगा।"

वे कहते हैं कि वे कभी मुफ्त टी.सी.एम पाठ्यक्रम को बंद नहीं करेंगे। हालांकि, डॉक्टर यांग की महत्वाकांक्षा यहाँ खत्म नहीं होती है। वे प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में टी.सी.एम को शामिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040