Web  hindi.cri.cn
शिआन और आसियान के बीच पर्यटन सहयोग
2011-01-20 14:10:07
1 जनवरी 2011 को चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की पहली वर्षगाँठ पूरी हो गई। इस एक साल में, चीन-आसियान ने व्यापार और सहयोग के मामले में एक नया रिकार्ड बनाया है। दोनों पक्षों के बीच व्यापार की वृद्धि ने नया इतिहास रचा है और सामान्यतौर पर व्यापार वृद्धि दर दो अंको में रही है। इस नये मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण ने विश्व के सामने व्यापार विकास में नयी दिशाओं और अवसरों का निर्माण किया है। शि आन जैसे चीन के प्राचीन और जीवंत शहर ने आर्थिक विकास के निर्माण के साथ आशा करता है कि आसियान के विभिन्न देश शी आन शहर के साथ और अधिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन के विकास को बढावा दें।

शी आन शहर के पर्यटन विभाग के निदेशक चोउ आय छुएन ने हमारे संवाददाता से कहा कि चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना ने दोनों पक्षों की पुरानी दोस्ती को और अधिक बल दिया है। मुक्त व्यापार क्षेत्र ने शीआन और आसियान के विभिन्न देशों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग के लिए बहुत अच्छा अवसर प्रदान किया है।

20वीं शताब्दी के 80 वाले दशक में चीनीयों ने विदशों में पर्यटन करने जाना शुरू किया और उनका मुख्य गंतव्य देश आसियान देश बने। चीन के सबसे पुराने पर्यटक देश के रूप में, दक्षिण-पूर्वी एशिया का पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हुआ जिनमें सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड को चीन के पर्यटन एजेंसियों के द्वारा दक्षिण-पूर्वी एशिया के गोल्डेन ट्रैंगल के रूप में करार दिया गया है।

चीन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शान सी प्रांत अपने आप में चीनी राष्ट्र की संस्कृति को समेटे हुए है। इस प्रांत की राजधानी शी आन प्राचीन काल में चीन के संस्कृति, राजनीति और अर्थव्यवस्था का केंद्र बनी रही थी। शी आन को इतिहास ने इस शहर को भरपूर मात्रा में पर्यटन संसाधन दिए हैं। चोउ आय छुएन ने आगे कहा, चीन की प्राचीन पर्यटन शहर के रूप में, 84 लाख जनसंख्या वाला यह शहर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का प्रमुख पर्यटन स्त्रोत और गंतव्य स्थल है।

उदाहरण के तौर पर मलेशिया, इंडोनेशिया और दूसरे आसियान देशों के समुद्रतटिय सौंदर्य चीन और विशेषतौर पर चीन के पश्चिमी भाग के पर्यटकों को विशेष आकर्षित करता है।

इसके अलावा परदेशों के संस्कृति, सौंदर्य, जातीय संस्कृति निसंदेह चीन के पश्चिमी प्रदेशों के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसलिए शीआन के पर्यटक हमेशा आसियान के देशों की सैर करना अधिक पसंद करते हैं।

एक पूर्ण पर्यटन शहर के रूप में, अगर ज्यादा से ज्याद पर्यटकों को आकर्षित करना चाहता है तो इसके लिए पर्यटन उत्पादों को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और विशेषकर सुविधापूर्ण यातायात परिवहन को मजबूत करना चाहिए। साक्षात्कार के दौरान चोउ आय छुएन ने कहा कि, चीन-आसियान मु्क्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना से ही शीआन और आसियान देशों के बीच सीधे हवाई संपर्क शुरू हो गये जिसने शीआन के पर्यटन उद्योग को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है। उन्होनें कहा

पिछले साल के मार्च महीने में, जहाँ शन चन एयरवेज के द्वारा बैंकॉक और कुआलालाम्पुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई वहीं चाईना इस्टर्न के द्वारा सिंगापुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरु की गई। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुविधापूर्ण यातायात परिवहन सेवा बहुत महत्वपूर्ण है। शीआन शुरू से ही आसियान देशों के लिए पुराना बाजार रहा है वहीं आसियान के देश भी शीआन का पुराना बाजार रहा है। हमारे लिए सबसे खुशी की बात है कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप इस बाजार का पैमाना और मूल्य की स्थिरता को निर्धारित किया गया है जिससे दोनो पक्षों के पर्यटक संयुक्त रूप से या प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठा सकते हैं।

चोउ आय छुएन ने आगे कहा, दोनों पक्षों के अनवरत प्रयास से आज शीआन और आसियान देशों के पर्यटन उद्योग के बाजारीकरण और मूल्य को भी उचित स्तर पर रखा गया है। शीआन में पर्यटन उद्योग के विकास योजना में विदेशों में प्रचार-प्रसार बहुत महत्वपूर्ण है। चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना ने इस क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन क्षेत्र के अंतर कम और दोनों पक्षों के पयर्टकों की संख्या में स्पष्ट वृद्धि देखी जा सकती है। इस पर उन्होनें कहा

वर्ष 2009 में शीआन आने वाले आसियान देशों के पर्यटकों की संख्या लगभग सत्ताइस हजार था जोकि मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना के बाद पहले 11 महीनों में यह संख्या बढकर लगभग 29 हजार हो गया। इस संख्या में बहुत ही स्पष्ट बढोत्तरी हुई है। वहीं शीआन से आसियान के दस देशों में जाने वाले पर्यटकों के संख्या में भी इसी तरह की बढोत्तरी हुई है।

चोउ आय छुएन ने चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना के शीआन के पर्यटन उद्योग पर प्रभाव का बहुत उच्च मूल्यांकन किया है। उन्होनें कहा, व्यापार के लिए जाने वाले यात्रियों का पर्यटन के विकास में भी योगदान है। अगर दूसरे प्रांतो के व्यापारी पर्यटकों की तुलना शीआन से की जाए तो यह सिर्फ 20 प्रतिशत है जोकि बहुत कम है। इस स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है।

चोउ आय छुएन ने आगे कहा कि शीआन के साथ आसियान देशों विशेष रूप से गोल्डन सर्किल नाम से जाना जाने वाले देश सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड सभी विशेष पर्यटन बाजार हैं। अगर प्रचार-प्रसार, यातायात सुविधा, पर्यटन स्थल और सेवा के बारे में पर्यटकों को सही-सही जानकारी दी जाए तो इस क्षेत्र में पर्यटन का और अधिक विकास होगा और तब जाकर जीत-जीत का सपना पूरा होगा। इसके लिए शीआन शहर पर्यटन विभाग ने वर्ष 2010 के जून माह में पहले मलेशिया और फिर इंडोनेशिया का भ्रमण किया। चोउ आय छुएन ने कहा

पिछले साल के जून माह में, मैने मलेशिया और इंडोनेशिया का दौरा किया और वहाँ के स्थानीय मिडिया, अधिकारिक संस्था, पर्यटन कंपनियों से संपर्क स्थापित किया। हमने न केवल शीआन के उत्पादों का भरपूर परिचय किया बल्कि शीआन के पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए विचार विनिमय पर भी गौर किया और वहाँ के मिडिया को शीआन आने और शीआन को जानने समझने के लिए आमंत्रित किया। इस तरह के मेल-मिलाप के बाद, अच्छी जानकारियों के आधार पर पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने की उत्सुकता काफी बढी। अपने जीवन के 52 वर्ष बिताने वाले चोउ आय छुएन की नजर में शीआन शहर एक बङा प्रदर्शनी स्थल है। उन्होनें कहा, पर्यटक स्वतंत्र रूप से पर्यटन स्थलों का चुनाव कर सकते है। इस प्राचीन शहर में आपके देखने लायक प्राचीन चीनी संस्कृति के अलावा स्वच्छ वातावरण, बौद्ध तीर्थ स्थल और चीनी शैली के मुस्लिम रीति-रिवाज के लोक स्थल भी हैं।

चोउ आय छुएन ने कहा, वर्ष 2011 के अप्रैल माह में शीआन विश्व बाग कला मेला आयोजित करेगा। वे आशा करते हैं कि, चीन-आसियान मु्क्त व्यापार क्षेत्र और विश्व बाग कला मेला के अवसर का लाभ उठाते हुए आसियान देशों समेत देश विदेश के लोगों को पुराने शीआन को जानने और नये शीआन को समझने का मौका मिलेगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040