Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में क्रिसमस का गरम माहौल
2010-12-30 14:18:16
दोस्तो, आजकल पेइचिंग में क्रिसमस का माहौल दिन ब दिन गरम हो रहा है। युवा लोगों ने पहले से ही क्रिसमस मनाने के लिए योजना बना ली है। आज के इस कार्यक्रम में हम एक साथ पेइचिंग में क्रिसमस के इस गरम होते माहौल की आंच महसूस करने जाएंगे।

क्रिसमस के मौके पर दोस्तों को उपहार देना, पार्टी में भाग लेना, विशेष स्वादिष्ट खाना खाना, ये पश्चिम देशों में प्रचलित गतिविधियां चीनी युवाओं में भी अब लोकप्रिय हो रही हैं। छोटी-बड़ी दुकानों में भी क्रिसमस के असवर पर विविधतापूर्ण प्रचार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पेइचिंग की विभिन्न दुकानों में एक महीने पहले से ही क्रिसमस का माहौल गरम होना शुरू हो गया है। नियोन रोशनी से लदे बड़े-बड़े क्रिसमस पेड़ दुकानों के सामने नज़र आ रहे हैं। इस से मालूम पड़ता है कि क्रिसमस बस पास में ही है।

पेइचिंग की सबसे व्यस्त सड़क वांग फू चिंग में एक बड़ी दुकान है। आप इस में प्रवेश करें, तो पूरी दुकान में क्रिसमस के गूंजते गीत सुन सकते हैं। दुकान के कर्मचारी क्रिसमस टोपी पहने हुए हैं और सांता क्लॉस काउंटर पर खड़े हुए हैं। इस दुकान के निदेशक ने कहा कि क्रिसमस के आने के साथ-साथ दुकान की बिक्री बढ़ रही है, विशेष कर युवाओं की पसंद वाली चीज़ों की बिक्री बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। उन का कहना हैः

"युवा लोग क्रिसमस ज़्यादा पसंद करते हैं। क्रिसमस, नव वर्ष और चीन के वसंत त्योहार के समय व्यापार बहुत अच्छा होता है। क्रिसमस त्योहार पर ज़्यादातर युवा लोग वस्तुएं खरीदते हैं। आजकल हमारे यहां फैशनेबल कपड़े और आभूषण की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि ये युवाओं की पसंदीदा चीजें हैं। बहुत से युवा लोग क्रिसमस उपहार भी खरीदते हैं।"

अब एक दूसरे को क्रिसमस उपहार देना युवाओं की आम आदत बन गई है। उन के विचार में क्रिसमस उपहार देने से न सिर्फ़ दोस्तों के बीच मैत्री प्रकट की जा सकती है, बल्कि दिवस का खुश माहौल भी तैयार किया जा सकता है। दुकान में अपनी प्रेमिका के लिए आभूषण का चुनाव कर रहे दक्षिण चीन के क्वांगतो से आए लड़के ने कहाः

"मैं और मेरी प्रेमिका अक्सर एक दूसरे को क्रिसमस उपहार देते हैं। वास्तव में उपहार अहम नहीं है, महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे बीच प्यार की भावना कैसी है। क्रिसमस के दिन उपहार मिलना एक रोमानी व खुशी की बात है। सब लोग उपहार पसंद करते हैं।"

क्रिसमस में पेइचिंग में विविधतापूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। बार और बालरुम में आयोजित क्रिसमस संबंधी पार्टी भी युवाओं को आकर्षित करती है। पेइचिंग के मशहूर हो हाए बार सड़क पर हरेक बार ने छोटी-बड़ी क्रिसमस पार्टी की तैयारी की है। अन्य समय बार का काम दोपहर से शुरू होता है, लेकिन क्रिसमस मनाने के लिए सभी बार सुबह से खुलने लगी हैं और क्रिसमस पार्टी के टिकट मिल रहे हैं। क्लब ज़ूम नामक बार में कर्मचारी पार्टी के पोस्टर लगाने में व्यस्त हैं। बार के मालिक वांग यिंग ने कहा कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यहां एक पार्टी होगी। अतिथियों की इच्छा पूरी करने के लिए 25 दिसंबर को एक और पार्टी आयोजित की जाएगी। वांग यिंग का कहना हैः

"हर साल क्रिसमस पार्टी हमारे कार्य योजना में प्रथम नम्बर पर रहती है। पहले जो पार्टियां हमने की हैं, इन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया है।"

पार्टी में आन्नद उठाने के अलावा, स्वादिष्ट खाना खाना एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। पेइचिंग के एक आंगन मकान में चीफ ऑफ ओटम नामक रेस्तरां है, जिस की मालिक प्रवासी चीनी छन ची नान है। वह दस साल से यह रेस्तरां चला रही है। उसने अमरीका में पश्चिमी खाना बनाना सीखा और पेइचिंग वापस लौटने के बाद यह रेस्तरां खोला है।

चीफ ऑफ ओटम रेस्तरां में तीन लोगों का पारिवारिक क्रिसमस डिनर उपलब्ध है। छन ची नान ने कहा कि पारिवारिक क्रिसमस डिनर से परिवार के सदस्य घर का माहौल महसूस कर सकते हैं। 24 और 25 दिसंबर की रात को रेस्तरां में विशेष क्रिसमस खाना मिलता है। छन ची नान ने कहाः

"पारिवारिक क्रिसमस डिनर को अपने मेन्यु में शामिल करने से पहले मेरे रेस्तरां में ज़्यादातर विदेशी मेहमान आते थे। पारिवारिक क्रिसमस डिनर मेन्यु में शामिल होने के बाद और ज़्यादा चीनी लोग यहां आने लगे हैं। चीनी लोगों पर पारिवारिक संकल्पना का गहरा प्रभाव पड़ता है। हम परिवार के सदस्य एक साथ खाना खाने का बड़ा आन्नद उठाते हैं। युवा पति-पत्नि जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं, इसलिए वे हमारे यहां क्रिसमस डिनर खाते आते हैं।"

क्रिसमस से 10 दिन पहले ही छन चीन नान के रेस्तरां में क्रिसमस डिनर करने वालों ने आरक्षण करा लिया है। एक लड़की आरक्षण करवाने में देर करने के कारण विफल हुई है। हालांकि वह थोड़ा निराश है, लेकिन वह अन्य रेस्तरां में परिवार के सदस्यों के साथ क्रिसमस डिनर करेगी। उस का कहना हैः

"मैं अन्य रेस्तरां में कोशिश करूंगी। क्रिसमस डिनर महत्वपूर्ण है। क्योंकि मैंने पहले से बच्चे के साथ वादा किया था। अब वादा निभाना चाहिए।"

क्रिसमस पश्चिम देशों का दिवस है। कुछ चीनी युवा अपने विदेशी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाएंगे। पेइचिंग में रह रहे अमरीकी माइक कोलिन क्रिसमस मनाने के लिए अपने चीनी दोस्तों को घर पर बुलाएंगे। माइक कोलिन चीनी दोस्तों को दिखाना चाहते हैं कि अमरिकी लोग कैसे क्रिसमस मनाते हैं। उन का कहना हैः

"पेइचिंग में क्रिसमस मनाने के लिए मैं अपने दोस्तों को घर बुलाऊंगा। क्योंकि मेरा देश बहुत दूर है। मैंने दोस्तों को देने के लिए छोटे उपहार तैयार किए हैं। मैं प्रामाणिक क्रिसमस खाना भी ढूंढ़ने जाऊंगा। टर्की, हैम, सब्जियां, आलू का भरता और मीट जूस आदि। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्रिसमस के मौके पर मैं दोस्तों के साथ आराम कर सकता हूं और हम अपने बीच मैत्री का आन्नद उठा सकते हैं।"

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040