Web  hindi.cri.cn
नेशनल ग्रेट थियेटर द्वारा स्वंय निदेशित मार्को पोलो नृत्य ओपेरा ने पूर्व पश्चिम संस्कृति के आदान प्रदान का आदर्श मिसाल पेश किया है
2010-11-15 15:57:32
नेशनल ग्रेट थियेटर द्वारा स्वंय निदेशित मार्को पोलो नृत्य ओपेरा ने पूर्व पश्चिम संस्कृति के आदान प्रदान का आदर्श मिसाल पेश किया है।

हर साल के अन्त से पहले नए वर्ष के आगमन के लिए, नेशनल ग्रेट थियेटर अपनी एक नयी कला रचना को स्टेज में दर्शाता है, यह इस थियेटर की एक नियमित कला गतिविधि बन चुकी है। 2008 में नेशनल ग्रेट थियेटर द्वारा स्वंय निर्दिष्ट भव्य एतिहासिक पेइचिंग ओपेरा 《लाल चट्टान》 ने एक नया अध्याय खोला। 2009 में नेशनल ग्रेट थियेटर की दो साल की सालगिरह में प्रथम यथार्थवादी रचना 《पहाड़ी गांव की अध्यापिका》 ओपेरा ने दर्शकों को मंत्रमुघग्ध कर दिया। गत वर्ष की 22 से 28 दिसम्बर को नेशनल ग्रेट थियेटर की तीसरी सालगिरह के मौके पर, उसने देश विदेश के मशहूर ओपेरा मार्को पोलो को नए वर्ष के तोफे के रूप में प्रदर्शित किया। हाल ही में मार्को पोलो नृत्य ओपेरा के चीनी मुख्य निर्देशक, निर्माता , संगीतकार व पटकथा लेखक व ओपेरा के मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री आदि कलाकारों ने इस ओपेरा की रचना पर एक बैठक का आयोजन किया।

नेशनेल ग्रेट थियेटर के सूचना प्रवक्ता तंग इ च्यांग ने कहा कि अपनी प्रथम नृत्य ओपेरा रचना में हमारे थियेटर ने बैले व आधुनिक नृत्य की शैली को नहीं अपनाया बल्कि उसे एक असली चीनी जातीय नृत्य के रूप में तैयार किया है, ताकि चीन की गहरी संस्कृति की अनोखी विशेषता को दर्शाया जा सके। थियेटर ने इसी सोच पर ही मार्को पोलो नाम के नृत्य ओपेरा को चुनने का फैसला किया , इसका गहन विचार इस ओपेरा के जरिए पूर्व व पश्चिम की सभ्यता में एक सुन्दर मिलाप की खोज करना रहा है। सूचना प्रवक्ता तंग इ च्यांग ने कहा मार्को पोलो नाम वाले नृत्य ओपेरा को चुनने का मतलब यह नहीं है कि हम मार्को पोलो इस व्यक्ति को दर्शाएंगे, इसका असली उद्देश्य यह है कि मार्को पोलो के चीन की यात्रा की इस महान घटना को लेकर आज से 700 से अधिक साल पहले की चीनी संस्कृति व चीनी रीति रिवाज व शैली को दर्शाना है। इस लिए हमने इस नृत्य ओपेरा की रचना के दौर में चीन की संस्कृति की विशेषता के आधार पर , चीन की प्राचीन नृत्य संगीत की अनोखी विशिष्टता को आधुनिक नृत्य के मधुर मिलाप के जरिए, उसे एक बिल्कुल नया रूप देने पर अपना ध्यान केन्द्रित किया है। इस में पश्चिम मेहमान के चीन यात्रा की इस घटना को लेकर चीनी जनता के हमेशा से शान्ति की पूजा करने के मुख्य विचार को प्रकट कर चीन के समंजस्य दुनिया के महान लक्ष्य को साकारने की उम्मीद को भी प्रतिबिंबित किया है।

मार्को पोलो नृत्य ओपेरा कला व नृत्य संगीत की दृष्टि से एक विशाल व महान ओपेरा नृत्य रचना है, इस नृत्य ओपेरा में वर्तमान देश विदेश की प्रथम उच्च कोटि के कला संसाधनों को एकत्र किया गया है। उक्त नृत्य ओपेरा के प्रमुख निर्देशक क्वांगचओ एशियाड उद्घाटन समारोह के प्रमुख निर्देशक छन वए या ही हैं, और नृत्य ओपेरा पटकथा का निर्देशक चीन की मीलिटरी नृत्य संगीत मंडली के राष्ट्र स्तरीय लेखक चाओ ता फंग कर रहे हैं, इस ओपेरा के संगीत को छिंगहाए-तिब्बत पठार संगीत ओपेरा के संगीतकार , चीन के मशहूर संगीतकार चांग छिएन ई ने तैयार किया है। स्टेज कला के प्रमुख डिजाइनर है नेशनल ग्रेट थियेटर की रोशनी कला के प्रमुख निर्देशक काओ क्वांग च्येन। और तो और स्टेज रोशनी के माध्यम से मनमोहक कला का आन्नद उठाने के लिए विशेष तौर से रूस के मरिन्सकी थियेटर की स्टेज रोशनी के प्रमुख डिजाइनर वलादमिर लुकसिविछ को आमंत्रित किया गया है।

मार्को पोलो की कल्पित कहानी चीन में एक जानी मानी मशहूर दन्तकथा है, इस बार चीनी कलाकारों द्वारा रची मार्को पोलो नृत्य ओपेरा की दन्तकथा को नये रूप से सुसज्जित किया गया है और हर तरह से उसकी असलीयता को उसके समय से जोड़कर लोगों के आगे दर्शाया गया है। प्रमुख निर्देशक छन वए या ने कहा कि मार्को पोलो नृत्य ओपेरा उस समय की उसकी चीन यात्रा की बीती जीवनी का सरल वर्णन करना ही नहीं है बल्कि मार्को पोलो को एक आधुनिक युवक के रूप में अपनी प्राचीन स्वप्न यात्रा की याद में डुबोकर एक सुन्दर दुनिया को दर्शकों के आगे दर्शाना हैं। इस लिए नृत्य ओपेरा में अपनी यादों को बटोरने जैसी सरल मौखिक कहानी के रूप में चीन यात्रा को दर्शाने के तरीकों से निकलकर , हमने पूर्व व पश्चिम को एक नयी कला का रूप देने और उसका गुणगान करने को अपना केन्द्रीय स्थान तय किया है। निर्देशक छन वए या ने इस की चर्चा करते हुए हमें बताया मेरे ख्याल में पार्को पोलो की चीन यात्रा एक महान एतिहासिक घटना ही नहीं बल्कि एक सौन्दर्य कल्पित कहानी भी है। अपनी सुन्दर दन्तकथा से ही आज भी यह पौराणिक कहानी लोगों के जुबान पर है। अन्य एक कारण यह भी है कि आज हमारा देश पूर्व व पश्चिम संस्कृति के आदान प्रदान व एक दूसरे की संस्कृति को अपनाने के मंच में अपनी अदभुत भूमिका निभा रहा है। तभी तो मार्को पोलो की कहानी और खुद मार्को पोलो , हमारे कलाकारों को इतना आकर्षित करते आए हैं, यही इस नृत्य ओपेरा की रचना का महत्व है। आजकल दुनिया के मंच में हो या टीवी मंच में , अनेक कलाएं अधिकाधिक अपनी रचनाओं को बाजार की जरूरत पर गौर कर संगीत व कहानी में किस्म किस्म की विविधता लाने तथा उसकी असलीयता को तोड़कर पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आज जब हम कला की मूल जड़ को ढूंढकर उसकी गुणवत्ता को निखारते हैं तो सच पूछिए , एक सच्ची व वास्तविकता से मेल खाने वाली कला को दुनिया के आगे एक नया रूप देकर दर्शाने की कोशिशों पर हमें बड़ा ही गौरव महसूस होता है।

संगीतकार चांग छिएन ई इस साल की जून से ओपेरा के संगीत रचने में जुटे हुए हैं, उन्होंने नृत्य ओपेरा की कहानी व युग की पृष्ठभूमि के आधार पर, यूरोपीय पश्चिम संगीत व चीन के प्राचीन शाही महल के संगीत व मंगोलियाई जातीय संगीत, दक्षिण चीन के लोक संगीत जैसी चार अनोखी शैलियों व खूबियों का शानदार मिलन किया है। इन में सुन्दर प्रेम के रोमान्टिक संगीत के साथ साथ युद्ध संघर्ष दृश्यों को दर्शाने वाले मर्मस्पर्शी संगीत की धुने भी शामिल हैं। संगीतकार चांग छिएन ई ने कहा कि संगीत को पूर्ण नृत्य ओपेरा की ताल पर चलना चाहिए, न कि उसमें एक नृत्य संगीत डालकर उसे किसी तरह पूरा करना है। हम चाहते हैं कि ओपेरा में निर्मित संगीत की सुन्दर महसूसता , संगीत दल के वादक व वाद्ययंत्र की जान के एक अंग की तरह, दर्शकों को अपनी ओर खींचते रहें। उन्होंने कहा अगर इस नृत्य ओपेरा की विशेषता पर कुछ कहा जाए तो मुझे लगता है कि इस नृत्य ओपेरा में मिश्रित संगीत की भरभूरता उसकी सबसे अनोखी विशिष्टता है। इस नृत्य ओपेरा मे पश्चिम संगीत को चीन के प्राचीन शाही महल के संगीत के साथ बड़ी शानदार के साथ मिलाया है , जो दुनिया के नृत्य ओपेरा संगीत का एक निराला आदर्श है। अन्य निराले मिलन ये भी हैं कि इस नृत्य ओपेरा में राजकुमारी व उसकी प्रेम कहानी के निर्मल शीर्षक को चीन की भीतरी मंगोलियाई संगीत से सजाया गया है। इस कहानी में मार्को पोलो का साथ दे रही राजकुमारी की दक्षिण चीन यात्रा के पूरे दौर में , दक्षिण चीन की मनमोहक संगीत धुनों से प्राकृति की सौन्दर्यता को दर्शाया गया है। अलबत्ता, पश्चिम संस्कृति के आधार पर निर्मित मार्को पोलो नृत्य ओपेरा की कहानी स्वंय चीनी कलाकारों द्वारा तैयार व रची नृत्य ओपेरा के जगत में पेश किया गया एक लाजवाब आदर्श मिसाल है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040