Web  hindi.cri.cn
खुन शान में थाईवान व्यापारियों का सुहावना जीवन
2010-11-11 09:09:59

दोस्तो, वर्ष 1990 में थाईवान की पूंजी वाला प्रथम कारोबार दक्षिण चीन के च्यांग सू प्रांत के खुन शान शहर में खुला। उसी समय से इस साल के सितंबर तक खुन शान में थाईवान की पूंजी वाले कारोबारों की संख्या 3700 से अधिक हो गई है और पूंजी की कुल रकम करीब 45 अरब अमरीकी डॉलर है। 20 सालों के विकास से अब 1 लाख थाईवान मूल के लोग खुन शान में जीवन बीता रहे हैं। वे खुन शान में संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा व परोपकार आदि की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग रहे हैं और थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच सांस्कृतिक आवाजाही के दूत बन गए हैं।

दक्षिण चीन के च्यांग सू प्रांत के खुन शान में हर जगह थाईवानी तत्व नज़र आते हैं। खुन शान की सड़क पर खड़े हों, तो आप को शायद लगता है कि आप थाईवान के थाईपेई में है। वहां रहने वाले थाईवान वासी इस शहर को बहुत प्यार करते हैं।

छन ली मेई खुन शान के थाईवान व्यापारी संघ के महिला कल्याणकोष की प्रधान हैं। 2002 में उन का कारखाना दक्षिण चीन के क्वांग तोंग प्रांत के तोंग क्वेन शहर से खुन शान में स्थानांतरित किया गया। उसी समय से खुन शान में छन ली मेई का जीवन शुरू हुआ है। उन्हें खूब याद है कि शुरू में उन के जीवन में कुछ असुविधाएं थीं।

"शुरू में सचमुच कुछ असुविधाएं थीं। मेरे दोस्त सब क्वांग तोंग में हैं। खुन शान में मेरा कोई परिचित नहीं था। जब कठिनाई आती, मुझे पता नहीं था किसको ढूंढ़ना चाहिए। मुझे याद है कि शुरू में सबसे बड़ी असुविधा खाने की थी। यहां पर पकाई गई सब्जियों में मीठा डाला जाता है। यह स्वाद मेरे लिए थोड़ा अजीब था।"

खुन शान में ज्यादा से ज्यादा थाईवान व्यापारियों के आने से छन ली मेई की कठिनाई दूर हो गई। थाईवान का जलपान, चाय और कॉफ़ी हाउस क्रमशः खुन शान में खुल गए, जहां थाईवान के स्वाद वाली हर चीज मिल जाती है। रि य्वे थान नामक नाश्ते की दुकान इन में से एक है।

2003 में रि य्वे थान नाश्ते की दुकान के मालिक मा यू निंग पहली बार दोस्त से मिलने थाईपेई से खुन शान आए। दोस्त ने उससे कहा कि खुन शान में शुद्ध थाईवान नाश्ता नहीं मिल पाता है। दोस्त की शिकायत सुनने के बाद मा यू निंग ने खुन शान में थाईवान नाश्ते की दुकान खोलने का निर्णय लिया। अब वे खुन शान में 7 साल से रह रहे हैं और उन की दुकान खुन शान में बहुत मशहूर हो गई है।

"मैं खुन शान को बहुत प्यार करता हूं। क्योंकि यहां सब थाईवान के बराबर है, पर्यावरण और संस्कृति सब बराबर है। मेरी दुकान में आने वाले चीन की मुख्यभूमि के लोग थाईवान लोगों से भी और ज्यादा हैं। मेरा व्यापार अच्छा होता जा रहा है।"

अब 80 प्रतिशत थाईवान व्यापारियों ने खुन शान में रहने के लिए मकान खरीद लिया है। योंग सिन दवाई लीमिटेड कंपनी के मैनेजर च्वो च्याह ने कहा कि पहले कंपनी के बहुत लोग शांगहाई में रहते थे और खुन शान में काम करने आते थे। लेकिन अब वे खुन शान में अपने मकान में रहना चाहते हैं और अपने बच्चों को खुन शान के स्थानीय स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। वे धीरे-धीरे यहां के नए निवासी बन गए हैं। च्वो च्याह ने कहाः

"हम थाईवान व्यापारी यहां खुन शान की शिक्षा स्वीकार करते हैं, इसलिए हमने अपने बच्चों को थाईवान से यहां ले आए हैं। हमें लगता है कि अब मुख्यभूमि की शिक्षा व्यवस्था थाईवान की शिक्षा से और बेहतर व उचित है।"

न सिर्फ़ शिक्षा, खुन शान की चिकित्सा व्यवस्था भी थाईवान व्यापारियों को आकर्षित करती है। छोटे-छोटे क्लिनिक, यहां तक कि बड़े अस्पतालों में थाईवान व्यापारियों के लिए हरित रास्ते खुल गए हैं। कुछ अस्पतालों में थाईवान के डॉक्टर भी मिल जाते हैं।

थाईवान व्यापारियों के जुड़ने से खुन शान की शहरी शैली में थाईपेई की छाया नज़र आती है। हूशी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के उप प्रधान ली मिंग क्वी ने कहा कि उन के खुन शान में व्यापार करने का सबसे बड़ा कारण है इस शहर की सहनशीलता। ली मिंग क्वी ने कहाः

"खुन शान वासी बहुत उत्साही हैं। हमें यह जगह पसंद आने का सबसे बड़ा कारण है। खुन शान सरकार थाईवान वासियों के लिए रहने की बेहतर जगह बनाने की लगातार कोशिश कर रही है। खुन शान हमारे लिए उचित है, क्योंकि यहां बहुत सामंजस्यपूर्ण है।"

थाईवान के साथ आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के 20 सालों में बहुत थाईवान वासी खुन शान में बसने लगे हैं। खुन शान सरकार ने कई सालों से "आदर खुन शान वासी" का चुनाव किया है। विजेताओं में ज्यादातर थाईवान व्यापारी हैं। खुन शान के नए निवासी होने के नाते वे बहुत गर्व महसूस करते हैं। उन का कहना है कि खुन शान हमारा घर ही है।

खुन शान के थाईवान पूंजी संघ के प्रधान सुन दछोंग ने कहा कि थाईवान व्यापारियों और खुन शान शहर को एक दूसरे से लाभ मिला है। सुन दछोंग ने कहाः

"खुन शान सरकार थाईवान व्यापारियों पर बड़ा ध्यान देती है। सरकार द्वारा आयोजित सभी गतिविधियों में थाईवान व्यापारी संघ के लिए जगह सुरक्षित की जाती है। यह परंपरा अभी भी जारी है। थाईवान व्यापारियों के लिए यह सम्मान की भावना है। यह भावना और ज्यादा थाईवान व्यापारियों को आकर्षित करती है।"

थाईवान व्यापारी खुन शान की आर्थिक वृद्धि के लिए योगदान दे रहे हैं, जबकि उन की पत्नि अपने तरीके से समाज को वापस लाभ पहुंचा रही है। वे खुन शान में परोपकार वाले काम करती हैं और अपने प्यार का प्रचार करती हैं। थाईवान व्यापारी संघ की महिला कल्याणकोष की अध्यक्षा छन ली फिंग ने कहाः

"हम ने एक कल्याणकोष स्थापित किया है। हर महीने हम वृद्ध सम्मानगृह जाकर वृद्धों को देखती हैं और अनाथालय, स्कूल और कल्याण केन्द्र भी जाती हैं।"

उन की गतिविधियों से खुन शान के और ज्यादा लोग परोपकार वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए आकर्षित हुए हैं। छन ली फिंग को याद है कि एक बार वे एक स्कूल को कक्षा के लिए प्रयोगशाला-उपकरण भेंट करना चाहती थीं। थाईवान कारोबार ने इस मामले में उन की बड़ी सहायता की। छन ली फिंग ने कहाः

"एक बार हम ने देखा था कि एक स्कूल में प्रयोगशाला-उपकरण बहुत कम थे। हम स्कूल को कुछ उपकरण दान में देना चाहती थीं। जब हमने यह विचार थाईवान व्यापारियों को बताया, उन्होंने कम कीमत में हमें ये उपकरण दिए और हमसे कहा कि अगर और चाहिए, तो ज़रूर उन्हें बताएं। वे हमारी सहायता करने के लिए हमारी भरसक कोशिश करते हैं।"

अब थाईवान व्यापारियों और खुन शान के बीच घनिष्ठ संबंध कायम हुआ है। थाईवान पूंजी संघ के प्रधान छन दछोंग ने कहाः

"इन दो तीन सालों में खुन शान का 70 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन मूल्य थाईवान व्यापारियों ने किया है। खुन शान सरकार का मानना है कि इस में हमारा बड़ा योगदान है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है। मेरा विचार है कि यहां के सभी लोग हमें बहुत प्यार करते हैं और हमें बड़ा समर्थन देते हैं। इसी कारण से थाईवान व्यापार यहां तेजी से विकसित हो रहा है।"

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040