Web  hindi.cri.cn
अल्पसंख्यक जातियों के रंगीन परम्परागत खेल
2010-10-26 11:28:22
स्थानीय अल्पसंख्यक जातियों का परम्परागत खेल भी विविधतापूर्ण है और इनकी विशेषताएं भी हैं। सिनच्यांग के मीगांग में हाल में आयोजित 7वें सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातियों के खेल समारोह में सिनच्यांग के विभिन्न स्थलों से आये लगभग हज़ार खिलाड़ियों ने रंगीन जातीय खेल प्रतियोगिताएं पेश की। आज के इस कार्यक्रम में हम एक साथ इस रंगीन जातीय खेल समारोह में प्रवेश करेंगे और सिनच्यांग की जातीय विशेषता वाली मैच देखेंगे।

7 वें सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातियों के खेल समारोह के उद्घाटन समारोह का दिन, सिनच्यांग हामी व्यायामशाला में बहुत उल्लासित था। शानदार आतिशबाजी, रंगीन प्रकाश लाठी, सुन्दर नृत्य एवं मधुर गीत ने 10 हज़ार से ज़्यादा दर्शकों को एक भव्य समारोह में लाया। उद्घाटन समारोह को देखने के बाद हामी की नागरिक शाफ़ेई बहुत उत्तेजित थी। उसने कहा कि इस सांस्कृतिक समारोह में हामीवासियों एवं वर्तमान अल्पसंख्यक जातीय खेल समारोह में भाग लेने वाले लोगों की मेहनत का पता चलता है। उसके अनुसार,

उद्घाटन समारोह बहुत शानदार है। इसे देखने के बाद हमें बड़ी प्रेरणा मिली है।

श्रोता दोस्तो, सिनच्यांग एक बहुजातीय क्षेत्र है, जहां विभिन्न जातियों के लोग मेल से रहते हैं। विभिन्न जातियों की संस्कृति ने सिनच्यांग की विशेष व रंगीन संस्कृति बनायी। जातीय खेल प्रतियोगिता, अभिनय, नृत्य व मनोरंजन जोड़ने वाला परम्परागत खेल है। सिनच्यांग में रहने वाली कुछ अल्पसंख्यक जातियों के लोग ख़ानाबदोश जीवन बिताते हैं, इसलिए, जातीय खेल उन के ख़ानाबदोश जीवन से मेल खाता है। स्पीड घुड़दौड़, घोड़ों पर तीरंदाजी आदि विशेष जातीय खेल इवेंटे हैं।

बांस ध्रुव पर खड़ा होकर दौड़ना वर्तमान जातीय खेल समारोह में नयी इवेंट है। यह खेल पहले दक्षिण व दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्र में प्रचिलित एक परम्परागत खेल था। वर्तमान खेल समारोह की इस इवेंट के खेल रेफरी ईंग च्यैनखांग ने कहा,

वर्षा होते समय थुचा जाति के लोग अक्सर बांस ध्रुव को यातायात का साधन बनाते हैं। वे बांस ध्रुव पर खड़े होकर चलते हैं। जब दूसरे लोगों के घर पहुंचते हैं, तो बांस ध्रुव के ऊपर से उतर करके कमरे में प्रवेश करेंगे। इस तरह, कमरा साफ़ सुथरा बरकरार रहेगा।

सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातीय खेल समारोह में आयोजकों ने पहली बार यह खेल शामिल किया। दर्शक छ्याओ छ्वनफांग ने कहा,

पहले मैंने यह खेल कभी नहीं देखा था। मुझे बहुत दिलचस्प लगा।तीरंदाजी मैच जातीय खेल समारोह में परम्परागत इवेंट है, जो सिनच्यांग में बहुत लोकप्रिय है। कुल 10 प्रिफेक्चरों से आये 48 खिलाड़ियों ने वर्तमान खेल समारोह में भाग लिया। तीरंदाजी इवेंट के खेल रेफरी चीन च्वनई ने परिचय देते हुए बताया,

तीरंदाजी में कुल 6 छोटी इवेंटें होती हैं, जिनमें 70 मीटर, 90 मीटर, 30 मीटर, 60 मीटर आदि शामिल हैं।

तीरंदाजी शीबो, वेवुर व मंगोलिया आदि जातियों की पुराने परम्परागत खेल इवेंटों में से एक है। नये चीन की स्थापना के बाद तीरंदाजी औपचारिक रूप से खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया। तीरंदाजी करने के लिए स्थिरता बहुत महत्वपूर्ण है। चीन च्वनई ने कहा,

तीरंदाजी के खिलाड़ियों को चुनने के लिए बहुत कड़ी शर्त है, यानी खिलाड़ियों का चरित्र स्थिर होनी चाहिए। तीरंदाजी करते समय खिलाड़ियों की तकनीक की स्थिरता भी बहुत ज़रूरी है।

भेड़ को छीनने की मैच एक जबरदस्त खेल है। यह सिनच्यांग के हाज़ाक, खर्कची एवं ताजिक आदि अल्पसंख्यक जातियों के पसंदीदा परम्परागत खेल हैं। प्रतियोगिता के दौरान दो टीम के खिलाड़ियों ने घोड़ों पर सवार होकर भेड़ को छीनने की कोशिश करते हैं। इस मैच में न केवल निजी व्यक्ति की कुशल तकनीकी चाहिए, बल्कि लोगों के बीच घनिष्ट सामूहिक समन्वय भी चाहिए।

दर्शक मा यैन को लगा कि यह हाज़ाक जाति के बहादुर लोगों का खेल है। इसमें भाग लेने के लिए बल एवं एकता ज़रूरी है। मा यैन के अनुसार,

हाजाक जाति में एक कहावत प्रचिलित है, यानी कुश्ती खेल में बल और भेड़ों को छीनने के खेल में साहस दिखाया जाता है। भेड़ों को छीनने की प्रतियोगिता दिलचस्प व लुभावनी होती है।

मैच में जो खिलाड़ी भेड़ को छीनने में सफल होता है, तो वह अपनी टीम के साथियों की ओर में निशाने की ओर दौड़ेंगे। जबकि दूसरी टीम के खिलाड़ी विभिन्न तकनीक साधनों से इसे रोकने की कोशिश करते हैं। जो खिलाड़ी भेड़ के साथ निशाने पर पहुंचता, तो वह विजय पाता है।

श्रोता दोस्तों, 7वें सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातियों के परम्परागत खेल समारोह में भेड़ों, कुत्तों एवं मुर्गों के बीच लड़ाई के मैच भी बहुत दिलचस्प हैं, जिनने विभिन्न जातियों के अनेक दर्शकों को आकर्षित किया। इसी तरह के मैच सिनच्यांग के विस्तृत ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय हैं, खास तौर पर कुछ त्यौहारों व मिलन समारोहों में ये गतिविधियां स्थानीय लोगों का पसंदीता परम्परागत खेल है।

दर्शक लू श्योछन ने हमें बताया,

यह हमारी सिनच्यांग जाति का मिलन समारोह है। इसलिए, हम यहां आते हैं, ताकि दूसरी जातियों के प्रति समझ व जानकारी बढ़ सके।

श्रोताओं, वर्ष 1985 के सितम्बर माह में सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातियों के प्रथम परम्परागत खेल समारोह में केवल जातीय कुश्ती, भेड़ छीनने की प्रतियोगिता, स्पीड हॉर्स रेसिंग, ऊंट दौड़ आदि 5 इवेंटें थीं। वर्ष 2010 7वें सिनच्यांग अल्पसंख्यक जातियों के खेल समारोह में झूला, मार्शल आर्ट एवं घुड़सवारी आदि इवेंटें होती हैं, जो पहले की तुलना में 25 छोटी इवेंट अधिक रहीं। जातीय खेल का निरंतर विकास सिनच्यांग में विभिन्न जातियों की एकता व सामनजस्यपूर्ण विकास का जीवित प्रतिबिंब है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040