Web  hindi.cri.cn
थंगथुओ: चीन का सर्वश्रेष्ठ गाँव
2010-10-25 17:29:05

एक समय था जब पूर्वी चीन के थंगथुओ गांव में कच्ची सड़कें और जर्जर मकान थे, लेकिन आधी सदी के बदलाव के बाद यह एक बेहतर गांव बन गया है और अब संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित"विश्व के 500 सर्वश्रेष्ठ पारिस्थितिक" में से एक माना जाता है।

2010 शंघाई वर्ल्ड एक्सपो में"थंगथुओ मंडप"अपनी विशेष ग्रामीण जीवन-शैली और विकास के दर्शन के लिए दुनिया का ऐसा एकमात्र गाँव चुना गया,जो शहरी सर्वश्रेष्ठ आचरण क्षेत्र में शामिल हो गया है।

इस गाँव ने ऐसा क्या किया या किसने मदद की इस गरीब गाँव को अपनी गरीबी दूर कर दुनिया के लिए एक पारिस्थितिकी उदाहरण बनने के लिए?

शंघाई के हुआंगपु नदी के दक्षिणी तट पर "चीन का सर्वश्रेष्ठ गाँव" वर्ल्ड एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है।

जच्यांग प्रांत के निंगबो शहर में स्थित तंगतुओ गांव को प्रदर्शित करने के लिए 14 मीटर ऊँची और 1000 वर्ग मीटर की एक इमारत बनाई गई है जो गाँव की तरह दिखती है।

एक्सपो में केवल यह गाँव ही ग्रामीण जीवन का उदाहरण प्रदर्शित कर रहा है। थंगथुओ गांव "सपनों की दुनिया" का प्रदर्शन कर रहा है।

लेकिन असली ग्राम्य जीवन का संतोषजनक स्वाद और पर्यावरण के अनुकूल माहौल पाने के लिए हमें एक्सपो गार्डन से 230 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।

बगीचे की तरह प्राकृतिक दृश्यों के कारण इसे चीन में "सबसे खूबसूरत गांव" के रूप में करार दिया है।

गाँव में पैदल चलते हुए आप इसकी परिस्थिति के अनुकूल वातावरण को देख चकित हो जाएंगे। यहाँ एक पर्यटक है जो अभी-अभी गाँव में आया है और यहाँ के दृश्यों को देख चकित है।

"यहाँ आने से पहले मैंने सोचा कि इस गांव के बारे में रिपोर्ट अतिरंजित थी। लेकिन आँखों देखा माना। मैंने गाँव में हर जगह प्राकृतिक सुंदरता ही देखी है। लोग यहाँ पक्षियों की चहक और फूलों की खुशबू का आनन्द ले सकते हैं। प्रकृति और लोग यहाँ एक साथ सामंजस्यपूर्वक रहते हैं। "

2 वर्ग किलोमीटर के एक क्षेत्र में यहाँ 830 निवासियों के साथ 340 परिवार रहते हैं।

हालांकि इतनी कम जनसंख्या के साथ यह अपेक्षाकृत ज्यादा मूल्य का उत्पादन करता है।

2009 में यहाँ प्रति व्यक्ति आय 24000 युआन तक पहुँचने के साथ-साथ चार अरब युआन या 6 मिलियन अमरीकी डॉलर निर्गम मूल्य प्राप्त हुआ।

लेकिन इन सब उपलब्धियों के पीछे 40 साल की कड़ी मेहनत है,श्रमसाध्य प्रयास हैं जो इन्हें यहाँ तक ले आई हैं।

श्रीमती वांग 42 साल से थंगथुओ गांव की निवासी हैं। उन्हें आज भी याद है जब यह एक कुख्यात गरीब गांव था। 1965 से गांव के प्रधान के नेतृत्व में इसके निवासियों ने उच्च उपज पैदा करने वाले इलाकों में एक विनियमित सिंचाई प्रणाली के साथ व्यवस्थित रूप से खेतों को बदलना शुरू कर दिया।

1970 के दशक के अंत में चीन में सुधार व खुलेपन का कार्य शुरू होने के बाद थंगथुओ गांव के निवासियों ने अपना पहला वस्त्र कारखाना स्थापित किया। 60 से अधिक उद्यमों को अब विनिर्माण, प्राथमिक और तृतीयक उद्योगों में स्थापित किया गया है।

तीव्र आर्थिक विकास के साथ थंगथुओ ग्रामीण अब बिजली के उपकरणों, केबल टीवी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट का उपयोग करने के साथ-साथ आधुनिक बंगलों में रह रहे हैं। वे सार्वजनिक कल्याण सहित, बंदोबस्ती बीमा, चिकित्सा कवरेज और शिक्षा कोष प्राप्त करते हैं।

गांव में नाटकीय परिवर्तन देखने के बाद श्रीमती वांग थंगथुओ ग्रामीण होने पर गर्व महसूस करती हैं।

"हमारी पीढ़ी ने 1960 के दशक में कुछ कठिनाइयों का सामना किया था। लेकिन हम आने वाली पीढ़ी को समृद्ध जीवन देना चाहते हैं। मेरे परिवार में पैदा हुए नवजात शिशु को गाँव से 650 युआन की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है।"

इसके अलावा गांव में 1989 में छात्रवृत्ति कोष की स्थापना की गई थी जिस में अच्छा अकादमिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम दिया जाता है ताकि छात्र ज्ञान और शिक्षा के मूल्य को जाने।

अब तक गांव ने 68 कॉलेज छात्रों, 6 पोस्ट स्नातकों और 2 पोस्ट डॉक्टरेट छात्रों को तैयार किया है।

सीखने के अच्छे माहौल के साथ इस गांव के लोगों की व्यापक गुणवत्ता में सुधार आया है।गांव में सामंजस्यपूर्ण जीवन के साथ समानता और खुशी की विशेषता वाले पैटर्न ने आकार ले लिया है।

लेकिन कई लोग पर्यावरण के अनुकूल माहौल देखकर दंग रह जाते हैं और पूछते हैं कि थंगथुओ ने एक आदर्श पारिस्थितिकी पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति कब तैयार की।

इस कहानी की शुरूआत 1980 के मध्य में हुई थी जब एक जापानी व्यापारी गांव में 10 लाख युआन का निवेश करके एक छोटी-सी पेपर मिल खोलना चाहता था।

1980 में पैसे की यह राशि बहुत अधिक थी लेकिन प्रदूषण पैदा करने की संभावना के कारण इस निवेश को स्वीकार नहीं किया गया था।

1990 के आरंभ में पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन किया गया जो निवेश पर नजर रखने के अलावा एक वोट के वीटो प्रक्रिया को अपनाएगी। तब से 46 परियोजनाएँ जो आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रदूषण पैदा करेंगी को अस्वीकार कर दिया गया है।

लू वंगगुआंग गाँव में पशु पालक हैं।

"सुंदर पहाड़ और शुद्ध जल सोने के समान कीमती हैं। हम केवल बातें ही नहीं करते। गाँव के सभी लोग पर्यावरण की रक्षा करने की पूरी कोशिश करते हैं।"

वास्तव में इस गांव को एक "आधुनिक गाँव" समझा जाता है। हालांकि उस का आकर्षण इसमें नहीं है कि दूसरे इसे अन्य उन्नत गांव की तरह मानते हैं। यहाँ बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादन के लिए कोई भारी मशीनें नहीं हैं। हमारे कई कृषि और उत्पादन पद्धतियों का डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि जीवन आसान हो, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न पहुँचे।

पावर स्वच्छ और पुनः प्रयोग की जा सकती है। खेती को रोटेशन रणनीतियों के द्वारा उन्नत किया गया है, सांस्कृतिक अवशेषों को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है और पर्यटक गांव में फूल, फल और पेड़ों को बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद करते हैं।

एक्हार्ड गोएस्सल, निंगबो से थंगथुओ गाँव की यात्रा कर रहे हैं। वे गांव में पर्यावरण के अनुकूल विचारों से प्रभावित हैं।

"बेशक निर्माण शैली अलग है, यह स्पष्ट है, लेकिन गाँव का जो उद्देश्य है वह जर्मन गाँवों से बहुत मिलता-जुलता है जो गांव का निर्माण करने में संतुलन और सामंजस्य की देखभाल करता है। वे स्वच्छ खेती करते हैं जिसमें कृत्रिम फरटीलाइजरस और कीटनाशकों का प्रयोग न हो और सौर और पवन ऊर्जा तकनीक या जैविक गैस उत्पन्न करने के द्वारा खेती के लिए उपयोग करना। यह भी बहुत समान है।"

इसकी प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिकी पर्यावरण के साथ सामंजस्य, थंगथुओ ने अपने पर्यटन उद्योग को बखूबी विकसित किया है जिसमें पारिस्थितिकी और मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

थुंगथुओ में आकर आगंतुक खुद को प्रकृति के बहुत करीब महसूस करते हैं। वे हवा के झोंकों को सुन सकते हैं, कल-कल करती नदियों की आवाज़ बहुत मोहक है और फूलों की खुशबू से मन तृप्त हो जाता है। इतना ही नहीं, फूलों से बनी नाजुक टोपी और पौधों के कोट उन्हें एक अविस्मरणीय "पर्यावरण तस्वीर" लेने का एक सुनहरा मौका प्रदान करते हैं।

2009 में इस गांव में करीब 1.2 मिलियन पर्यटक आए थे, जिससे 26 मिलियन युआन, जो लगभग 4 मिलियन अमरीकी डालर होता है का राजस्व प्राप्त हुआ।

"थंगथुओ में आपका स्वागत है। एक प्यारी-सी मुस्कान आपके सारे गम भूलाने में आपकी मदद करती है।"

लू वंगगुआंग, थंगथुओ के लोगों की तरह अपनी इच्छा अनुसार आगे बढ़े। थंगथुओ के लगभग 100 परिवार दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

यदि आप थंगथुओ में किसी स्थानीय निवासी के घर में रहते हैं तो वे आपकी सुबह खूबसूरत बना देने का वादा करेंगे, जहाँ आपकी नींद पक्षियों के कलरव से खुलेगी।

इंतज़ार नहीं कर सकते ना? तो चले आइए थंगथुओ, चीन के सबसे खूबसूरत गाँव में।

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040