Web  hindi.cri.cn
शहरी पुरावस्तु बाजार संस्कृति रचनात्मक उद्योग को प्रेरित कर रहा है
2010-10-25 15:49:58
हर सप्ताहंत में ल्याओलिंग प्रांत के चिनचओ शहर के पुरावस्तु बाजार में लोगों की भीड़ लगी रहती है, पूरे देश की विभिन्न जगहों से आए पुरातन वस्तुओं के पसंदीदा व्यक्ति व उनके शौकीन लोग यहां इकटठे होकर अपनी पसंदीदा पुरातन वस्तओं की अदला बदली व बिक्री का सौदा करते हैं, बहुत से लोग इस बाजार में घूमने आते हैं और मौके पर बाजार में अपनी पसंद की वस्तुएं लेते हैं, जो उन्हें पुरावशेषों संग्रह के शौकीन की जरूरी जानकारी देती हैं।

चिनचओ दक्षिण ल्याओलिंग प्रांत में स्थित एक मशहूर शहर है, दक्षिण में वे पोहाए समुद्र से नजदीक और उत्तर में सुंगलिंग पर्वतमाला से निकट है। वे एक कोई 2000 साल पुराने इतिहास वाला सांस्कृतिक शहर है, वे व्यापार-आर्थिक का प्रसिद्ध शहर होने के साथ एक आधुनिक बन्दरगाह शहर भी है। चिनचओ शहर के पुरावस्तु बाजार के प्रबंधक सुन चंग येन ने हमें बताया(आवाज1) पुरावस्तु बाजार के निर्माण से पहले यह एक सड़क पर चीजें फैला कर बेचने वाला बाजार था। सड़क के किनारे खड़े अनेक स्टाल वहां घूमने आए लोगों को आकर्षित करते हैं , उस समय पुरावस्तुओं की मूल्यता व गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं थीं। चीन में सुधार और खुलेपन नीति की गहराई में चलने से जन समूह के जीवन में भारी परिवर्तन आने लगा और लोगों की संस्कृति मांग व इच्छा भी धीरे धीरे बढ़ने लगी, तभी हमने पुरावस्तु बाजार में नया बदलाव लाने की योजना बनाई। पुरावस्तु संग्रह एक व्यक्ति की संस्कृति गुणवत्ता को दर्शाता है, यही कारण है कि हमने सांस्कृतिक उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए इस पुरानी वस्तुओं का सौदा करने वाले बाजार में नया विकास करने पर सोच-विचार किया।

चिनचओ पुरावस्तु वाणिज्य संघ के निदेशक सी छिंग हवा ने जब हमारे संवाददाता के साथ साक्षात्कार लिया, तो वे पुरावस्तु प्रमियों को मिंग राजवंश के काल में धन सुरक्षित रखने वाली एक पुरातन तिजोरी की जानकारी दे रहे थे, उन्हे बचपन से ही प्राचीन वस्तुओं के प्रति लगाव था और इस व्यवसाय में उन्होंने काफी अध्ययन किया था, वे इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के कार्य में भी सक्रियशील हैं। उन्होंने हमें बताया(आवाज2) हमारा चिनचओ शहर का पुरावस्तु बाजार बहुत पहले से यहां पर बना रहा है, छिंग राजवंश काल से इस पुरानी सड़क पर प्राचीन वस्तुओं की दुकाने थीं। आज चिनचओ पुरावस्तु बाजार में प्राचीन खिलौने ही नहीं बल्कि चांदी-हीरे के आभूषण की दुकाने भी हैं। इस प्राचीन सड़क पर पुरावस्तुओं की सामग्रियों के जहां तहां छोड़े निशान पाए जा सकते हैं। छुटपन में मेरे नाना प्राचीन चीनी लिपि व चित्रों तथा फरनीचरों के संग्रह के शौकीन थें। हमेशा अपनी नानी के घर जाने से बचपन से ही मुझे इन पुरावशेषों ने मुग्ध कर दिया था , मुझे ये पुरानी वस्तुएं पसंद आने लगी।

चिनचओ शहर में सी छिन हवा जैसे पुरावस्तु प्रमियों की कोई कमी नहीं हैं। पुरावस्तु बाजार में प्राचीन वस्तुओं का धन्धा कर रहे श्री ली ने कहा कि पिछली शताब्दी के 80 वाले दशक में चिनचओ का लोक पुरावस्तु बाजार बहुत रौनक था। उस समय बिना किसी संगठन के लोग अपनी पुरानी वस्तुओं को यहां लाकर एक दूसरे के साथ आदान प्रदान करते थे। हर रविवार के दिन लोग आदतानुसार यहां आकर अपनी पुरानी चीजों का स्टाल खड़ा करते आए हैं, अधिकाधिक लोग इस रौनक से प्रभावित होकर बाजार में घूमने आने के साथ और इस में भी भाग लेने लगे, और तो और चिनचओ का परिवहन बहुत ही सुविधाजनक है, आसपास के लोग बड़ी आसानी से अपनी अपनी पुरानी वस्तुओं को लिए यहां सौदाबाजी करने आते जाते हैं।

कुछ साल पहले चिनचओ म्युनिसिपल सरकार की मदद से श्री सुन चंग येन ने एक करोड़ से अधिक य्वान का निवेश कर एक नया चिनचओ पुरावस्तु बाजार का निर्माण शुरू किया। नवनिर्मित दो मंजिला इमारत में सड़क पर धन्धा कर रहे व्यपारियों को इस इमारत में नए स्टाल दिए गए, सौदे का समय भी एक सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर एक सप्ताह सात दिन तक बढ़ा दिया गया। तब से चिनचओ के आसपास के पुरावस्तु आर्थिक का तेजी से विकास हुआ। इधर के सालों में यहां हर साल प्राचीन वस्तु संस्कृति उत्सव मनाये जाने के साथ पुरावशेष मेले भी लगाये जाते रहे हैं, यहां तक कि विदेशों से वापस लाए खोई हुई प्राचीन वस्तुओं की नुमाइश भी लगायी जाती है। इस तरह चाहे बाहर बारिश हो या सर्दी में बर्फ गिरती हो , देश विदेश के व्यपारियों का यहां हमेशा तांता लगा रहता है।

नयी इमारत के निर्माण ने पुरावस्तु बाजार के व्यापार को अधिक प्रफुल्लित कर दिया और पूरे देश की विभिन्न जगहों से लोगों को अपनी ओर खींचा। श्री सुन चंग येन और श्री सी छिंग हवा के अथक प्रयासों से पुरावस्तु बाजार आज एक फलता फूलता अर्थतंत्र को खींचने वाला सांस्कृतिक उद्योग बन गया है। उनके तत्वाधान में आयोजित अनेक संस्कृति उत्सव व निलाम कार्यवाहियों से लोगों को प्राचीन वस्तुओं के प्रति जानकारी बढ़ी है और पुरावस्तु सौदे में भाग लेने के उत्साह को भी बढ़ाया है। पुरावस्तु वाणिज्य संघ के निदेशक सी छिंग हवा ने कहा कि पिछले कुछ सालों के पुरावस्तु बाजार के विकास से उन्होंने संस्कृति उपभोग से लेकर सांस्कृतिक उद्योग विकास के उज्जवल भविष्य को महसूस किया है। उन्होंने कहा(आवाज3)पिछले कई सालों में चिनचओ पुरावस्तु बाजार के विकास की बदौलत हमारे इस छोटे शहर में एक लाख से अधिक लोग पुरावस्तु संग्रह में भाग लेने के अलावा पुरानी वस्तुओं की दुकान खोलकर इस धन्धे में जुटे हुए हैं। पुरावस्तु के प्रमियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और इस ने संबंधित उद्योगों को प्रेरित किया है और रोजगारी के अधिक मौके प्रदान किए हैं।

श्री सी छिंग हवा का मानना है कि लोगों ने पुरावस्तुओं के संग्रह के जरिए पूंजी निवेश से संतोषजनक आर्थिक लाभ पाया है, और इस दौरान उनकी संस्कृति जागरूकता में भारी प्रगति भी हुई है। उन्होंने कहा(आवाज4) अधिकतर लोग सर्वप्रथम इस संस्कृति से मुग्ध होते हैं, फिर संस्कृति में आर्थिक लाभ ढूंढते हैं। ये आंखे खोलने व ज्ञान में उन्नति करने का दौर होता है, इसमें एक प्रकार का संस्कृति आकर्षण मौजूद है। लोग जब इस से प्रेम करने लगते हैं तो अपने इस शौकीन से विद्या ज्ञान हासिल करते हैं। हालांकि वे इतनी किताब पढ़ने के शौकीन तो नहीं हैं, लेकिन अगर वे पुरावस्तु संग्रह से मोहित हो जाते हैं तो उन्हें खुद ब खुद ढेर सारी किताबें पढ़ने की जरूरत महसूस होती है, मैं एक साल में इस से संबंधित 10 हजार य्वान की किताबें खरीदता हूं।

वर्तमान पुरावस्तु बाजार चिनचओ शहर की सुन्दरता का एक नेम कार्ड बन गया है। 2004 में चीन सरकार ने चिनचओ पुरावस्तु बाजार को प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग आदर्श केन्द्र में शामिल किया। गत वर्ष में वे ल्याओलिंग प्रांतीय सरकार द्वारा ल्याओलिंग के दस सांस्कृतिक उद्योग के नाम से सम्मानित किया गया है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040