Web  hindi.cri.cn
"मैं स्छ्वान जाना चाहूंगा" शीर्षक कला प्रतियोगिता  की स्छ्वान यात्रा
2010-10-14 12:25:50

दोस्तो, चीन के स्छ्वान प्रांत में सितंबर माह का मौसम सुहावना रहता है। इस सुहावने मौसम में चाइना रेडियो इंटरनेशनल द्वारा आयोजित "मैं स्छ्वान जाना चाहूंगा" शीर्षक कला प्रतियोगिता के विशेष पुरस्कार विजेताओं ने स्छ्वान की यात्रा की। आज के इस कार्यक्रम में हम आप को उन की स्छ्वान यात्रा के दौरे पर ले चलेंगे।

पिछले साल की पहली दिसंबर से चाइना रेडियो इंटरनेशनल और स्छ्वान प्रांत के पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से "मैं स्छ्वान जाना चाहता हूं" नामक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। 7 महीनों में सी.आर.आई. को 120 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों के श्रोताओं की करीब 3 लाख 50 हजार स्वंय रचित कला-कृतियां मिलीं। श्रोताओं ने कविता, गद्य, फ़ोटो और चित्र आदि तरीकों से स्छ्वान की अपने मन की कल्पना को बड़ी खूबसूरती से इन कला-कृतियों में उतारा है। नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, अल्बानिया, पोलैंड और कोलम्बिया आदि देशों के 9 श्रोताओं ने विशेष पुरस्कार जीत कर स्छ्वान की मुफ्त यात्रा की।

स्छ्वान प्रांत का उल्लेख करते ही केवल चीनी यात्रियों के मन में ही नहीं, बल्कि विदेशी यात्रियों के मन में भी चीनी राष्ट्र का और सारी चीनी जनता का प्यारा पांडा आखों के सामने घूमने लगता है। स्छ्वान प्रांत के याएन शहर में स्थित पांडा ठिकाने में श्रोताओं ने प्यारे-प्यारे पांडों और प्रजनन कक्ष में पाले जाने वाले नन्हे पांडों को देखा।

पोलैंड की श्रोता आना लारेंता ने कला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने प्रेमी के साथ दो प्यारे पांडों का चित्र बनाया था। जब उसने अपनी आंखों के सामने सच्चे पांडों को देखा, तो वह बहुत खुश हुई।

स्छ्वान का याएन शहर न सिर्फ़ पांडों का घर है, याएन स्थित मंग तिंग शान पर्वतीय चाय की संस्कृति व संवर्द्धन का उद्रगम-स्थल भी है। मंग तिंग शान पर्वत पर हमारे श्रोताओं ने सुगंधित चाय पीते हुए परंपरागत कपड़ों में स्थानीय सुंदर लड़कियों द्वारा चाय परोसने की कला भी देखी।

ऑस्ट्रेलिया से आई चीनी मूल की श्रोता ज़ंग यी को चाय परोसने की कला बहुत पसंद आई। उन्होंने कहाः

"चाय संस्कृति में निहित बहुत सी जानकारी का हमें पता नहीं है। मंग तिंग शान पर्वत पर चाय परोसने की कला देखने के बाद चाय के बारे में हमारी जानकारी बढ़ी है और मालूम हुआ है कि चाय केवल पीने पर ही आनंद नहीं देती,चाय पीने की कला को देख कर मन को भी आन्नद मिलता है।"

स्छ्वान में अमेई पर्वत का दृश्य विशेष है, जहां पर खड़ी-चट्टानें नज़र आती हैं। सबसे ऊंची पर्वत चोटी समुद्र की सतह से 3099 मीटर ऊंची है। अमेई पर्वत सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत के रूप में यूनेस्को की विश्व विरासत नामसूचि में शामिल है। अल्बानिया के श्रोता दाउत क्रिमाधी पहली बार चीन आए। उन्होंने कहा कि अमेई पर्वत पर चढ़ना उन की स्छ्वान यात्रा के दौरान सबसे अविस्मरणीय है। उन्होंने कहाः

"मैं पहली बार अमेई पर्वत आया हूं। अमेई पर्वत के दृश्य से मै बहुत प्रभावित हूं। हमारे देश अल्बानिया में सबसे ऊंचा पहाड़ सिर्फ़ 2700 मीटर ऊंचा है, इसलिए अमेई पर्वत जैसे इतने ऊंचे पर्वत पर चढ़ना मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। यहां का वातावरण भी बहुत सुन्दर है।"

स्छ्वान पाक कला आठ चीनी विख्यात पाक कलाओं की गिनती में आती है, और तो और पकाए जाने के तौर तरीकों और विशेष स्थानीय स्वाद ने भी सारी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना रखी है, क्योंकि स्छ्वान वासी अपने भोजन के विविध स्वादों में तीक्ष्ण, तेज़,तीखा भोजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। स्छ्वान प्रांत के भोजन की कोई चार हजार से अधिक किस्में हैं, जिनमें स्छ्वान होक्वो, यानिकि हॉट-पॉट सबसे मशहूर है। हॉट-पॉट में पानी में मसाले डाल कर खाने वाले की मेज़ पर ही इसे उबाला जाता है, फिर उस में कच्चा मांस, मशरूम, गोभी जैसी सब्जियां डाल कर स्वादानुसार लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक और तिल तेल से तैयार जैम डाल कर तैयार किया जाता है। हमारे श्रोताओं ने हॉट-पॉट के चारों तरफ़ बैठकर बर्तन से निकाल-निकाल कर स्वादिष्ट खाना खाया और बहुत आन्नद उठाया। मैक्सिको के श्रोता जुएन कार्लोस ने कहाः

"मुझे हॉट-पॉट बहुत पसंद है, क्योंकि पश्चिम देशों, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में लोग अलग-अलग अपनी थाली में खाना खाते हैं। लेकिन यहां पर सभी लोग एक साथ बैठकर एक ही बर्तन से निकाल कर खाते हैं। आपस में बांट कर एक साथ खाना खाने से आपसी प्रेम और मेलजोल की भावना दिखाई पड़ती है। मुझे तीक्ष्ण तेज़ भोजन बहुत पसंद है, इसलिए मैंने स्छ्वान हॉट-पॉट का बहुत आन्नद उठाया।"

स्छ्वान में विशेष पुरस्कार विजेताओं की यात्रा 6 दिन चली। इन दिनों में उन्होंने न सिर्फ़ सुन्दर दृश्य देखे, बल्कि स्छ्वान की परंपरागत संस्कृति को भी महसूस किया। हालांकि वे अलग-अलग देशों से आए हैं और भिन्न-भिन्न भाषाएं बोलते हैं, लेकिन स्छ्वान, यहां तक कि चीन भी उन्हें उतना ही पसंद है। वर्तमान यात्रा सभी श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय है। फिलीपींस के श्रोता कार्मेलो मार्टिन एक्युना ने कहाः

"स्छ्वान में पर्यावरण संरक्षण बहुत अच्छा है, जिस से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। स्छ्वान का मौसम सुहावना है, जबकि फिलीपींस में बहुत गर्मी पड़ती है, इसलिए मुझे यहां का मौसम बहुत पसंद आया। यहां पर मैंने पहली बार पांडे देखे, जो बहुत ही प्यारे हैं। यहां की सभी चीजें अवश्य ही और ज्यादा फिलीपींस यात्रियों को आकर्षित करेंगी।"

10 सितंबर को इन श्रोताओं की स्छ्वान यात्रा समाप्त हुई। न सिर्फ़ स्छ्वान के सुन्दर दृश्यों ने उन का मन मोहा, बल्कि स्थानीय लोगों के साथ उन की मैत्री ने भी उन के मन पर गहरा प्रभान डाला है। ऑस्ट्रेलिया की श्रोता ज़ंग यी ने कहाः

"हम विभिन्न देशों के श्रोता एक साथ चीन आए। हालांकि हमारी संस्कृति व भाषा भिन्न-भिन्न है, लेकिन हम ने मिलजुल कर प्रेम से समय बिताया। चीन में हुए परिवर्तन, स्छ्वान के सुन्दर दृश्यों से हम बहुत प्रभावित हैं। हम जो चीन में देखा है, देश वापस जा कर अपने दोस्तों को ज़रूर बताएंगे। इस तरह की गतिविधियां विभिन्न देशों के लोगों के साथ चीन की आवाजाही बढ़ाने का एक बेहतर तरीका है।"

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040