Web  hindi.cri.cn
स्पेनी भाषा देशों की कोरस मंडलियों ने चीन में आयोजित विश्व कोरस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्द्धियां प्राप्त की हैं
2010-09-06 10:46:59

विश्व छठी कोरस प्रतियोगिता के पहले दौर की प्रतियोगिता में स्पेनी भाषा के देशों की कोरस मंडलियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सर्वश्रेष्ठ उपलब्द्धियां हासिल करने के साथ चीन और विदेशी ज्योरियों की ऊंची प्रशंसा भी हासिल की हैं।

कोलम्बिया की कोरल कोम्फेनलको सान्तदर कोरस मंडली सान्तादर प्रांत की राजधानी बुखारामन्गा से आयी है। इस शहर का क्षेत्रफल हालांकि पेइचिंग की हाएत्येन डिस्ट्रिकट का केवल एक चौथाई ही है, पर इस शहर में 160 से अधिक पार्क बने हुए हैं, इसलिए इस शहर को बगीचे का शहर के सुन्दर नाम से भी पुकारा जाता है। कोम्फेनलको कोरस मंडली 1982 में स्थापित हुई थी, उसकी मंडली में कुल 29 कलाकार हैं, उनकी औसत उम्र 25 साल हैं, वे डाक्टर,वास्तुनिर्माण इंजीनीयर ही नहीं बल्कि बहुत से लोग संगीत कालेज के पेशावर छात्र भी हैं, सभी संगीत में माहिर हैं। कोरस मंडली ने अनेक बार अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और कई पुरूस्कार भी पा चुकी हैं, इस बार उन्होने 13 वीं बार कोलम्बिया की ओर से चीन में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। हालांकि उन्होने विश्व कोरस जैसे भव्य प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया है, लेकिन आयोजन कमेटी के आमंत्रित पर वे कोरस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में संगीत प्रदर्शन के लिए चुनी गयी हैं। मंडली के नेता लुज हेलेना लोपेज ने अपना अनुभव प्रकट करते हुए कहा हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। उद्घाटन समारोह के संगीत कार्यक्रम में हमारी मंडली चुनी गयी, हमें बहुत ही अच्छा लगा। हम चुने गए हैं , इस से जाहिर होता है कि हमारी संगीत शक्ति उल्लेखनीय है। प्रतियोगिता से तीन महीने पहले हम रोज सुबह सात बजे से रात के 9 बजे तक रिहार्सल करते आए हैं, बड़ी कड़ी मेहनत की है हमने।

अन्य एक लातिन अमरीकी कोरस मंडली वेन्जुएला की रेपसोडीया कोरो दे खामारा कोरस मंडली है, वे 1995 में स्थापित हुई थीं। अभी उसके 20 सदस्य हैं और औसत उम्र 26 साल हैं। इस कोरस मंडली के कलाकार विभिन्न जगतो से आए हैं, सभी कोरस गान और संगीत के प्रेमी हैं। इस कोरस मंडली को गैर सरकारी व सरकारी सस्थाओं की भारी मदद मिली है।गरीबी उन्मूलन व निरक्षरता को मिटाने में किए अपने प्रयासों तथा अपने गीतों से उनका समर्थन करने के योगदान को लेकर यूनेस्को ने इस कोरस मंडली की भूरि भूरि प्रशंसा की हैं। उनकी कोरस मंडली ने विश्व कोरस प्रतियोगिता के दूसरे दौर के उद्घाटन समारोह में अपने मनोरम प्रदर्शन से दर्शकों का मन जीत लिया। इस बार विश्व कोरस प्रतियोगिता में भाग लेना उनका पांचवां मौका है। इस बार की विश्व कोरस प्रतियोगिता में भाग लेने के अनुभव पर बोलते हुए कोरस मंडली के नेता गुलेरमो ब्राजोन कहा समय के गुजरते , हम 2002 में कोरिया गणराज्य में आयोजित विश्व कोरस प्रतियोगिता की वे पुरानी कोरस मंडली नहीं रह गए हैं। हमने अपने अनुभवों का निचोड़ किया और अपनी खामियों को सुधारने का प्रयत्न जारी रखा , हमने महसूस किया कि हम खुद ही अपने सबसे बड़े दुश्मन हैं। इस लिए तब से हमने अपनी कमजोरी को शक्तिशाली बनाने के लिए रोजाना बढ़ चढ़कर मेहनत की हैं। हर दिन हम एक नयी प्रगति की ओर कदम बढ़ाते आए हैं। इस बार की प्रतियोगिता में वेन्जुएला कोरस मंडली ने आधुनिक संगीत ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता है और मिस्र स्वर कोरस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

स्पेन की लेन्डारबासो एबेसबात्जा कोरस मंडली उत्तरी क्षेत्र के वास्को इलाके के इरेनटेरीया से आयी संगीत मंडली है, उक्त शहर स्पेन और फ्रांस की सीमा से सटा एक नगर है। लेन्डारबासो एबेसबात्जा कोरस मंडली 1991 में स्थापित हुई थी, उसके कुल 45 सदस्य हैं। अगले साल लेन्डारबासो कोरस मंडली की 20वीं सालगिरहा होगी। कोरस प्रदर्शन की समाप्ति के बाद दर्शकों ने लगातार दो बार देर देर तक तालिया बजाई, इस से साबित होता है कि उनके प्रदर्शन ने लोगों का मन कितना जीत लिया है। कोरस यानी समूह गीत संगीत यंत्रों पर निर्भर रखता है लेकिन समूह स्वरों से निकलते गीत व गीतों के दौरान कलाकारों के झूमते शरीर भी संगीत वाद्य यंत्रो के साथ के बेहतरीन ताल मेल समूह गीत को आकर्षण संगीत का रूप देता है। इतने सारे कलाकारों के बीच अपने अपने एक एक स्वरों को समूह गान में बेहतरीन रूप से बिठाना संगीत कला की मनमोहकता का अंग है, उपर से सिन्फनी व ओकेस्ट्रा के साथ का मिलन , मानो समूह गीत को एक विशाल संगीत जगत में ले जाती हो, और लोगों के मन को प्रभावित किए नहीं छोड़ती है। हालांकि इस कोरस मंडली ने कई बार अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग तो लिया है, परन्तु मंडली की नेता सुश्री मेडालेन ने अपनी मंडली के इस बार की प्रतियोगिता में भाग लेने के अनोखे अनुभव को दर्शाते हुए कहा हालांकि हमने यूरोप और अमरीका आदि कई जगहों की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, तो भी इस बार की प्रतियोगिता का पैमाना व स्तरीय, विश्व के पैमाने पर सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता रही है, इस प्रतियोगिता ने हमारी मंडली पर सुन्दर छवि छोड़ी है।

मैक्सीको की कोरो इन्फानटिल सिन्फोनीको दे खुरेतारो सिन्फिनी की बाल कोरस मंडली मैक्सीको के खुरेतारो स्टेट से आयी हैं, जो मैक्सीको की राजधानी मैक्सीको सीटी से 200 किलोमीटर दूर है। यह मैक्सीको का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसे यूनेस्को ने विश्व सांस्कृतिक विरासत नामसूची में रखा है। खुरेतारो सिन्फीनी की बाल कोरस मंडली 2005 में स्थापित हुई थी, आज उसके कुल 150 सदस्य हैं। वे पहली बार चीन में आयोजित विश्व कोरस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। समूह गीत यानी कोरस कला पर अपनी राय पेश करते हुए मंडली के नेता जोसे रोशा मागाना ने हमें बताया कोरस यानी समूह गीत का अर्थ है प्राण, यानी आशा, सुअवसर। इस में सपने, नियम, दृढ़ता , भावना, प्रेम और वचन भी एक समूह है, इस का अर्थ बेहद महत्व है।

अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान प्रदान कोष सोसाइटी व विश्व कोरस प्रतियोगिता परिषद के सदस्य , इस बार चीन में आयोजित विश्व कोरस प्रतियोगिता के ज्यूरी, चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र से आए श्री फू रुन क्वांग ने स्पेनी भाषा के देशों से आयी कोरस मंडलियों के बेहतरीन प्रदर्शन की ऊंची सराहना करते हुए कहा स्पेनी भाषा के देशों से आयी कोरस मंडलियों का संगीत व गीत स्तर आम तौर पर ऊंचा होता है , स्वर्ण पदक हासिल करना उनके लिए एक मामूली बात है, हम जब भी उनके गीत व संगीत सुनते हैं तो हमें बहुत आन्नद मिलता है, ज्यूरियां उनके प्रदर्शन पर बहुत ही संतुष्ट हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040