Web  hindi.cri.cn
हाल में चीन में कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा अस्थिरता पर ध्यान केंद्रित
2010-08-19 15:41:22

यह चाइना रेडियो इंटरनेशनल है। श्रोता दोस्तो, साप्ताहिक कार्यक्रम चीन में सुधार और विकास अब आरंभ होता है। मैं हूं आप की दोस्त रूपा। कार्यक्रम में आप का हार्दिक स्वागत। दोस्तो, हाल में चीन में लहसुन, सब्जी, हरी फली व मकई जैसे कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में बड़ी हद तक वृद्धि हुई, जिस से लोगों के मुद्रास्फीति पर चिंता उत्पन्न हुई। चीन के कई आर्थिक मामलात जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार वर्तमान कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा वृद्धि के कारण में आपूर्ति और मांग में आये परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन शामिल है। विश्लेषकों का मानना है कि कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में हुई वृद्धि थोक उत्पादों के दामों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हाल में लहसुन के जन्मस्थान कहलाने वाले हेइनान प्रांत के चोंगमो काऊंटी में लहसुन पक्का हो गया है। पूराने वर्षों की तुलना में ये पक्के लहसुन व्यापारियों से खरीदे गये हैं। परिचय के अनुसार वर्तमान में लहसुन का दाम प्रतिटन 8 हजार य्वान से अधिक है यानी हर किलोग्राम 8 य्वान है। जब कि 2008 में लहसुन का दाम हर किलोग्राम गिर कर 0.1 य्वान तक पहुंचा। चोंग मो काऊंटी की किसान ली ची शा ने कहा कि हाल में लहसुन का दाम बड़ी हद तक बढ़ना उन के लिये बहुत हैरान बात है। उन का कहना है

मुझे लगता है कि इस साल लहसुन का दाम सब से महंगा है। अतीत में उस का दाम हर किलो 0.5 य्वान रहा, इस साल बड़ी हद तक बढ़ा है, जो अप्रत्याशित है।

लहसुन के अलावा गर्मी मौसम आने के चलते हरी फली का दाम भी बढ़ा है। वर्तमान में हेलोंगचांग प्रांत चीन के हरी फली का प्रमुख उत्पादन क्षेत्र है और हरी फली लागत दाम व खरीद दाम ऊंचा स्थान पर रहा है। हर जिन हरी फली का दाम 4 य्वान से बढ़ कर 18 य्वान तक पहुंचा है। हेलोंगचांग प्रांत के अनाज व्यापार करने वाली सुश्री च्यु ने कहा कि अभी हरी फली का दाम तेजी गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा

हरी फली का दाम 4 य्वान से बढ़कर वर्तमान के 18 य्वान तक पहुंचा है, यह सच्ची बात है।

लहसुन व हरी फली की तरह वर्तमान में मकई का दाम भी तेज गति से बढ़ रहा है। आकड़ों के मुताबिक वर्तमान चीनी बाजार में मकई का दाम इस मार्च को हर टन 1800 य्वान से बढ़कर प्रति टन 2000 तक पहुंचा है, जो गत साल के इसी अवधि से 350 य्वान से अधिक है। चीन में मकई का प्रमुख उत्पादन क्षेत्र चीलीन प्रांत की च्यूथान काऊंटी में स्थित है। स्थानीय मकई लागने वाले किसान श्यू चुन ने कहा कि वर्तमान में मकई के दाम में पैदा वृद्धि बहुत तेज है। उन्होंने कहा

मकई का दाम बढ़ा है और एक महीने से पहले यह शुरू हुआ है।

हाल में कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा वृद्धि की बात को लेकर चीनी कृषि मंत्रालय के पौधा उद्योग विभाग की उपप्रभारी मा सू पिंग के विचार में गत साल कुछ कृषि उत्पादनों की अपूर्ति में कमी हुई, जब कि लोगों के उपभोक्ता की मांग नहीं कम हुई, इसलिये इस साल कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में वृद्धि हुई।

गत साल हरी फली की निर्यातित संख्या बढ़ी है और आयातित संख्या गिर गयी, इसलिये चीनी बाजार में अपूर्ति की संख्या कम हुई, इस तरह बाजार का दाम बढ़ गया।

इस के अतिरिक्त चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुख्य अर्थशास्त्री याओ चिंग य्वान ने कहा कि कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा वृद्धि मुख्य तौर पर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हुई, जिन में दक्षिण-पश्चिमी चीन में इस साल आये सुखा, मध्य व पूर्वी चीन में निरंतर लगातार कम तापमान शामिल है, इसलिये सब्जी, लहसुन और हरी फली का उत्पादन व अपूर्ति पर प्रभाव डाला गया।

इस के अलावा चीनी राजकीय विकास व रूपांतरण कमेटी के उपप्रभारी फेंग सन ने कहा कि इस साल से चीन ने अचल संपत्ति के दाम पर नियंत्रण के लिये सिलसिलेवार नीति जारी कीं और शेयर बाजार की स्थिति अच्छी भी नहीं है। इस स्थिति में बड़ी पैमाने वाले धनराशि ने शेयर बाजार व अचल संपत्ति बाजार से बाहर निकाल कर नया लक्ष्य चुनना शुरू किया। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के ग्रामीण विकास अनुसंधान केंद्र के अनुसंधानक्रता ली क्वा श्यांग के विचार में बड़ी संख्या धनराशि के चीनी कृषि बाजार में प्रवेश करने से कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में वृद्धि पैदा हुई।

लेकिन कृषि मंत्रालय के बाजार व आर्थिक सूचना विभाग के अधिकारी स्यु फेंग फेइ के ख्याल में चीनी कृषि उत्पादन बाजार के संपूर्ण बाजार नियंत्रण व्यवस्था व निगरानी व प्रबंधन क्षमता है, इसलिये कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा वृद्धि से अन्य उत्पादनों के दाम पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन का कहना है

मेरे ख्याल में चाहे लहसुन, हरी फली, मकई का दाम कैसे बढा, अन्य कृषि उत्पादनों के दाम पर प्रभाव नहीं पडेगा। क्योंकि चीन कृषि उत्पादनों के दामों पर निगरानी करता है। वर्तमान चीनी कृषि बाजार में बड़ी संख्या धनराशि बाजार पर प्रभावित नहीं होगी।

कुछ कृषि उत्पादनों के दामों में पैदा वृद्धि के प्रति चीनी संबंधित विभागों ने कदम उठाये हैं ताकि कृषि बाजार की स्थिरता की गारंटी की जा सके। इस के अलावा चीन कृषि उत्पादनों का दाम बढ़ने का सामना करने के लिये शहरी व ग्रामीण निम्न आय समूह को अस्थायी भत्ता देगा।

इस के अतिरिक्त चीनी संबंधित विभागों ने सब्जी उत्पादन अड्डे व कारगर रसद व्यवस्था की स्थापना की योजना बनायी ताकि सब्जी जैसे कृषि उत्पादनों का दाम स्थिर बनाया जा सके।

अच्छा दोस्तो, आज का कार्यक्रम यहीं तक समाप्त। अब रूपा को आज्ञा दें, नमस्ते।(रूपा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040