Web  hindi.cri.cn
चीनी बाज़ार में आ रहा है --- थ्री डी टी.वी
2010-06-28 15:18:02

बहुचर्चित फिल्म अवतार ने निश्चित रूप से दुनिया भर में थ्री डी का बुखार जगाया है। इसमें चीन कोई अपवाद नहीं है। हाल ही में घरेलू ब्रेंड स्कायवर्थ और हिसेन्स के साथ-साथ सोनी और सैमसंग जैसे अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों ने भी अपने थ्री डी टी.वी सेट चीनी बाज़ार में उतार दिए हैं।

यह एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रांड द्वारा उत्पादित 3 डी टी.वी सेट के विज्ञापन का हिस्सा है। विज्ञापन का कहना है कि 3 डी तकनीक दुनिया में लोगों को एक नया परिप्रेक्ष्य देता है। बस एक तरह का नया तरीका जिसमें आप पुराने स्वामी को नई नज़र से देखकर पसंद करते हैं। अंदरूनी सूत्र काफी आशावादी हैं कि उन्नत उत्पादों ने अब चीन के बाजार में अपना रास्ता बना लिया है।

चीनी टी.वी बाजा़र के नेता हिसेन्स के एक प्रवक्ता गाओ वैसोंग का कहना है, "चीन 3 डी बाजार में बाकी दुनिया के साथ बराबर गति से बढ़ रहा है। गत अप्रैल में के शुरू में कुछ 3 डी टी.वी उत्पाद चीनी बाजार में आ गए और अब कई ब्रांड अग्रिम आर्डर ले रहे हैं। कई कंपनियाँ ग्राहकों को 3 डी तकनीक से अवगत कराने के लिए कठोर परिश्रम कर रही हैं। अब भी चीन में 3 डी अपने प्रचार के दौर में है।"

वास्तव में 3 डी टी.वी सेट नई प्रौद्योगिकी का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

पिछले कुछ वर्षों से कई ब्रांडों को 3 डी टी.वी सेट बनाने की क्षमता रही है। हालांकि "अवतार" की भारी सफलता के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 3D प्रौद्योगिकी के लिए चीन एक संभावित बड़ा बाजार है। चीन के सबसे बड़े घरेलू विद्युत उपकरण स्टोरों में से एक सुन्निंग उपकरण कंपनी ने देश भर में फैले अपने श्रृंखला-भंडारों में 3 डी टी.वी के लिए विशेष कोनों की स्थापना की है।

सुन्निंग उपकरण कंपनी के एक प्रबंधक शु झंगया का कहना है कि "सुन्निंग ने उन स्टोरों के लिए ब्लू-रे डिस्क प्लेयर, 3 डी फिल्म डिस्क्स और 3 डी चश्मे बनाए हैं।स्टोरों में 3 डी के लिए विशेष कोनों की स्थापना की गई है। इस तरह हम अपने ग्राहकों को 3 डी के प्रभाव का अनुभव करवाते हैं। हमारे मुख्य उत्पाद 46 से 55 इंच के 3 डी टी.वी सेट हैं। उदाहरण के लिए सैमसंग की 46 इंच 3 डी टी.वी सेट की कीमत एक 3 डी चश्मे सहित करीब 20,000 युआन है।"

हालांकि 20,000 युआन जो करीब 3000 अमरीकी डॉलर होती है, निश्चित रूप से कोई छोटी राशि नहीं है।आम ग्राहक इस मूल्य, या इस कीमत के लिए नई प्रौद्योगिकी को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

"3 डी टी.वी?मुझे 3 डी तकनीक का अनुभव नहीं है।मेरे लिए इसे स्वीकार करना मुश्किल है। " (एक पुरूष ने कहा)

"मैं 3 डी टी.वी का प्रयोग करने की कोशिश नहीं करूँगी क्योंकि यह आम टेलीविजन की तरह नहीं है। यह असुविधाजनक है क्योंकि इसे देखने के लिए चश्मा पहनना पड़ता है और यदि मैं घर पर टी.वी देखते हुए अन्य काम करना चाहूँ तो नहीं कर सकती।"(एक महिला ने कहा)

"अगर मेरे पास समय होगा तो मैं 3 डी टी.वी के बारे में अधिक सीखने का प्रयास करूँगा। इसकी वर्तमान कीमत थोड़ी ज़्यादा है। यदि इसकी कीमत करीब 10,000 युआन होती तो मैं इसे लेना चाहूँगा।"(एक और पुरूष ने कहा)

"कितना अच्छा हो अगर हम 3 डी फिल्मों का आनंद घर बैठे उठा सकें। और यदि इसकी कीमत के बारे में बात करें तो 10,000 युआन तक ठीक है। यदि आकार में हमें, वे विविधता प्रदान कर सकें तो अच्छा होगा क्योंकि अधिकतर लोग लगभग 40 से 50 वर्ग मीटर वाले छोटे मकानों में रहते हैं और बड़ा टी.वी घर में फिट नहीं होगा।"(एक और महिला ने कहा)

ग्राहकों की राय को गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि वे नए बाज़ार के उपयुक्त मुद्यों पर रोशनी डालने में हमारी मदद करते हैं।

सुन्निंग उपकरण कंपनी के एक श्रृंखला स्टोर के प्रबंधक शु झंगया के अनुसार, 3 डी टीवी की कीमतों में कमी उत्पादन स्तर में वृद्धि के अनुसार होगी।

परन्तु अन्य प्रौद्योगिकी सीमाएँ,जैसे चश्मे के अनिवार्य प्रयोग की समाप्ति और 3 डी प्रभाव प्राप्त करने के लिए टी.वी सेट के न्यूनतम आकार के निर्माण के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है।

हिसेन्स के गाओ वैसोंग ने बताया कि क्या किया जाना चाहिए।

"हालांकि, काफी लोग 3 डी उद्योग के बारे में आशावादी हैं, लेकिन प्रौद्योगिकी को परिपक्व करने के लिए समय की जरूरत है। वर्तमान में हम केवल, कैसे 3 डी प्रभाव पेश करना चाहिए जानते हैं और 3 डी फिल्म शूट करना जानते हैं। लेकिन 2 से 3 आयामों से एक साथ एक बारी में बड़ी छलांग लगाना कठिन है जिससे लोगों की आँखों और मस्तिष्क - और यहाँ तक कि उनके समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। हम कैसे 3 डी में प्रस्तुतियों को देखते हुए लोगों को सहज महसूस करवा सकते हैं?इन मुद्दों से निपटने के लिए अभी भी लंबे समय की ज़रूरत है।"

प्रौद्योगिकी के अलावा सामग्री-आपूर्ति भी अन्य एक प्रमुख चिंता का विषय है। वर्तमान में 3 डी टी.वी भी पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते हैं। यह एक पारंपरिक 2 डी टी.वी पर एक 3 डी समारोह के होने जैसा है। इस समय 3 डी प्रोग्रामिंग के इतने विकल्प नहीं है। शायद 3 डी फिल्म डिस्क्स ही एकमात्र सहारा हैं।

लेकिन गाओ वैसोंग को पूरा विश्वास है कि यदि बाज़ार उन्नत होता है और मुनाफा बढ़ता है तो सामग्री आपूर्तिकर्ता 3 डी में अधिक कार्यक्रमों का उत्पादन करेंगे।

"वर्तमान में 3 डी साम्रगी सीमित है- बुनियादी तौर पर सिर्फ 3 डी ब्लू-रे डिस्क हैं। लेकिन मेरा मानना है कि चीजें बदल जाएंगी। उदाहरण के तौर पर कई हॉलिवुड निर्देशक कह रहे हैं कि वे और अधिक 3D फिल्मों का निर्देशन करेंगे। और भविष्य में कुछ टी.वी स्टेशन 3 डी स्वरूप में कार्यक्रमों का निर्देशन करेंगे और 3 डी चैनल भी चलाएंगे। यदि और अधिक लोग 3 डी टी.वी सेट खरीदते हैं और बाजार में इसकी मांग बढ़ती है, तो सामग्री निर्माता पैसे का उपयोग करते हुए 3 डी में और अधिक सामग्री का विकास करेंगे। और मैं यह भी जान पाया हूँ कि कुछ कंपनियाँ 3 डी कैमरों का उत्पादन करेंगी ताकि लोग इस प्रारूप में तस्वीरें ले सकते हैं। इसलिए, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि 3 डी का भविष्य उज्जवल है।"

प्रौद्योगिक जगत काफी आशावादी हैं, जबकि ग्राहक इस नई तकनीक के बारे में अभी भी सतर्क हैं। चाहे आगे इसका रास्ता है या नहीं, इस उन्नत प्रौद्योगिकी ने लोगों को एक नए कोण से दुनिया का निरीक्षण करने का मौका दिया है।

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040