Web  hindi.cri.cn
एशिया और अफ्रीका के विकासशील देशों के दोस्त शांगहाई विश्व मेले में भाग लेंगे
2010-06-10 15:53:29

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। आज सुनिए, एशिया और अफ्रीका के विकासशील देशों के दोस्त शांगहाई विश्व मेले में भाग लेंगे नामक एक रिपोर्ट।

शांगहाई विश्व मेला आयोजित होने में सिर्फ 100 दिन बाकी हैं। अब विभिन्न संग्रहालय शांगहाई में स्थापित किए जा रहे हैं। 159 सालों के बाद विश्व मेला पहली बार विकासशील देशों में आयोजित हो रहा है। विभिन्न विकासशील देशों के लोगों के लिए इस विश्व मेले का विशेष मतलब है। इस मौके पर हमारे सी.आर.आई के संवाददाता ने शांगहाई विश्व मेले में तंजानिया प्रदर्शन क्षेत्र के मुख्य प्रतिनिधि, चीन में तैनात तंजानिया के राजदूत श्री ओमार मापुरी से साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि तंजानिया सरकार शांगहाई में आयोजित होने वाले विश्व मेले को महत्व देती है। तंजानिया के राष्ट्रपति श्री किकवेटे भी शांगहाई विश्व मेले में भाग लेंगे।

हम शांगहाई विश्व मेले के प्रदर्शन में भाग लेने को विशेष महत्व देते हैं। इसलिए हम अपने तैयारी कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार हम प्रदर्शन में ज्यादा सामान रखेंगे। हम ने विश्व मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न संगठनों को निमंत्रण दिया है । हम अपने राष्ट्रीय नेता को भी निमंत्रण देंगे। हमें आशा है कि हमारे राष्ट्रपति श्री किकवेटे भी शांगहाई विश्व मेले में भाग ले सकेंगे।

चीन सरकार ने तंजानिया आदि विकासशील देशों को विश्व मेले में भाग लेने के लिए 10 करोड़ अमरीकी डालर पूंजी की सहायता दी है। श्री मापुरी ने कहा कि यह सहायता तंजानिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा

हम चीन सरकार को इस सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं। इस पूंजी ने हमारे तैयारी कार्य में बहुत मदद दी है। अब विश्व मेले के अफ्रीका संग्रहालय में तंजानिया प्रदर्शन क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है।

श्री मापुरी ने कहा कि तंजानिया शांगहाई विश्व मेले में चीनी लोग और विश्व लोगों के सामने तंजानिया का विशेष उत्पादन और सभ्यता का प्रदर्शन किया जाएगा। इस के अलावा तंजानिया विश्व के सामने अर्थतंत्र के विकास के साथ-साथ मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व के अनुभव का परिचय भी देगा।

श्री राफएल नोअह पूर्वी अफ्रीका देश तंजानिया के एक निर्माण मजदूर हैं। वे हर दिन मेहनत से काम करते हैं। उन्हें शांगहाई विश्व मेले की बहुत जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि विश्व मेले में भाग लेने से उन्हें लाभ मिल सकेगा।

तंजानिया विश्व मेले में भाग लेने से जरूर लाभ मिल सकेगा। विश्व मेले में भाग लेने से पूंजी निवेश भी तंजानिया में आ सकेगा जिस से आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसलिए मेरे विचार में शांगहाई मेला हमारे लिए एक अच्छा मौका है।

पश्चिमी अफ्रीका के नाइजीरिया के व्यापारी मुहमद जिकाले भी शांगहाई विश्व मेले में भाग लेंगे। उन के लिए शांगहाई विश्व मेला एक बहुत बड़ा व्यापार का मौका है। उन्होंने कहा कि बहुत से चीनी लोग नाइजीरिया में व्यापार कर रहे हैं। बहुत से नाइजीरियाई लोग भी चीन में आए हैं। दोनों देशों के इस संबंध से बहुत नाइजीरियाई लोग शांगहाई विश्व मेले पर ध्यान दे रहे हैं।

मैं ने बहुत पहले शांगहाई विश्व मेले की बात सुनी थी। अब मैं व्यापार कर रहा हूं। मैं इस महीने मई में शांगहाई जाकर देखना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि शांगहाई विश्व मेला मेरे लिए एक बहुत अच्छा मौका है। हमारी नयी कंपनी इस वर्ष के मार्च में खुलेगी। अगर मैं शांगहाई विश्व मेले में जा सकूंगा तो मैं विभिन्न व्यापारी दोस्तों के साथ सहयोग कर सकूंगा जिस से हम अपने देश के विकास के लिए योगदान भी दे सकेंगे। इसलिए मैं शांगहाई विश्व मेले में भाग लेना चाहता हूं।

गत वर्ष आम चुनाव के समय अफगानिस्तानी लोगों के लिए नए साल में नयी आशा आई थी। अपनी जीवन स्थिति सुधारने के साथ-साथ अफगानिस्तानी लोगों ने भी शांगहाई विश्व मेले की खबर पर ध्यान दिया है। 30 वर्षीय अफगानिस्तानी लेखक श्री गुस्सुदिन फ्रोटन ने कहा कि

मेरे विचार में शांगहाई विश्व मेला दुनिया का एक अंतर्राष्ट्रीय समारोह होगा। विभिन्न देशों, कारोबारों और व्यापरियों के लिए यह अपनी विशेषता का प्रदर्शन करने का अच्छा मौका है। मुझे विश्वास है कि अफगानिस्तान के विश्व मेले में भाग लेने से चीन समेत विभिन्न देशों के साथ आदान-प्रदान मजबूत कर सकेगा। यह अफगानिस्तान के माल के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है जिस से अफगानिस्तानी लोगों को लाभ मिल सकेगा।

चीन में विश्व मेला आयोजित होने पर चीनी लोग भी बहुत जोश दिखा रहे हैं। पेइचिंग के व्यापार क्षेत्र वांग फू चिन मार्ग पर शांगहाई विश्व मेले की स्मृति उपहार दुकानों में अच्छी तरह बिक रहे हैं। पेइचिंग कोंग मेई ग्रुप के बिक्री विभाग के उप प्रधान ली यींग ने संवाददाता से कहा

विश्व मेला आयोजित होने वाला है। अब दु्कान में 2000 से अधिक प्रकार के स्मृति उपहार बिक रहे हैं। सब लोग विश्व मेले के उपहार खरीदना चाहते हैं। पिछले महीने 1 लाख य्वान रन मिन बी की बिक्री हुई है।

चीन में रहने वाले तुर्की व्यक्ति नोयान रोना 10 साल पहले से विश्व मेले का संबंधित कार्य करने लगे थे। उन्होंने कहा

जब सन् 2000 में शांगहाई के विश्व मेले के लिए मैंने आवेदन किया तो उसी समय मैं विश्व मेले से संबंधित कार्य करने लगा था। उस समय शांगहाई विश्व मेले के प्रचार वीडियो का कुछ भाग मेरे घर पर बनाया गया था। इसलिए मैं सब से पहले विश्व मेले में भाग लेने वाले व्यक्तियों में से एक हूं। अब तक मैं विश्व मेले की प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा हूं।

अच्छा श्रोता दोस्तो, समाज जीवन कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040