Web  hindi.cri.cn
विनिमय दर सवाल चीन-अमरिका व्यापार अंसतुलन से संबंधित नहीं है
2010-06-03 15:44:45

यह चाइना रेडिया इंटरनेशनल है। श्रोता दोस्तो, साप्ताहिक कार्यक्रम चीन में सुधार और विकास अब आरंभ होता है। मैं हूं आपकी दोस्त रूपा। कार्यक्रम में आपका स्वागत है। दोस्तो, हाल में रेमिनबी की विनिमय दर संबंधी सवाल पर बार बार उल्लेख किया गया है। अमेरिकी उद्योग जगत का मानना है कि चीन के साथ व्यापार असंतुलन के कारण रेमिनबी का अवमूल्यन हुआ है। कुछ अमेरिकी सासंदों ने हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र भेजकर अमेरिकी वित्त मंत्रालय से अप्रैल में चीन को विनिमय दर को न चाहने वाले देश की सूची में शामिल करने की मांग की, जिससे यह साबित हो सके कि आर्थिक व व्यापारिक सवालों का राजनीतिकरण हो रहा है। इस पर चीनी प्रधानमंत्री वन चा पाओ आदि चीनी वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अवसरों में कहा कि विनिमय दर सवाल चीन-अमेरिका व्यापार अंसतुलन से संबंधित नहीं है। जबकि आर्थिक सहयोग संगठन के प्रतिनिधियों व विदेशी उद्यमों के प्रबंधकों समेत विदेशियों के विचार में आर्थिक व व्यापारिक सवालों को राजनीतिकरण बनाना वैश्विक अर्थव्यवस्था की बहाली में मददगार नहीं होगा।

इधर के वर्षों में चीन अमेरिका के बीच व्यापार अनुकूल संतुलन कायम रहा है। जिसे अमेरिकी उद्योग जगत से दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक असंतुलन का प्रमाण माना जाता है। उनके विचार में व्यापार असंतुलन का कारण रेमिनबी की विनिमय दर का अवमूल्यन है, इसलिये रेमिनबी की विनिमय दर का मूल्य बढ़ाना व्यापार संतुलित करने के लिए जरूरी होगा। वास्तविक स्थिति क्या है? चीनी विकास संबंधी उच्च स्तरीय मंच के 2010 वार्षिक सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्री छेन तेइ मिंग ने भाषण देते हुए कहा कि तथ्यों से सिद्ध हुआ है कि व्यापार असंतुलन विनिमय दर से संबंधित नहीं हैं। रेमिनबी की विनिमय दर का मूल्य बढ़ने पर मजूबर करना गैर तर्कसंगत दृष्टिकोण है। उनका कहना है

2005 से 2008 तक रेमिनबी की विनिमय दर के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन चीनी व्यापार अनुकूल संतुलन भी बढा है। 2009 में रेमिनबी की विनिमय दर आम तौर पर स्थिर बनी रही, जबकि चीनी व्यापार अनुकूल संतुलन में 34.2 प्रतिशत की कमी हुई। इस जनवरी से फरवरी तक रेमिनबी की विनिमय दर फिर स्थिर बनी रही, जबकि व्यापार अनुकूल संतुलन में 50 प्रतिशत की कमी पैदा हुई। वर्तमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चित तत्व फिर भी बहुत हैं और चीनी अर्थव्यवस्था की बहाली आधार फिर कमजोर भी है। रेमिनबी की विनिमय दर का मूल्य बढ़ने पर मजबूर करना गैर तर्कसंगत विकल्प है।

आर्थिक व व्यापारिक सहयोग संगठन के महासचिव कुलिया का विचार है कि विनिमय दर के मूल्य का बलदाव अल्प समय के भीतर व्यापार पर प्रभाव पड़ने की संभावना होगी, लेकिन मूल रूस से व्यापार असंतुलन सवाल का समाधान नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा

अभी कुछ विचार है कि रेमिनबी की विनिमय दर का मूल्य बढ़ने से व्यापार असंतुलन सवाल का समाधान किया जा सकेगा, जो कि असंभव है। व्यापार असंतुलन विनिमय दर से संबंधित ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों के खपत और बचत की स्थिति तथा सामाजित प्रतिभूति व्यवस्था की संपूर्ण स्थिति से जुड़ा हुआ है।

अगर व्यापार असंतुलन रेमिनबी की विनिमय दर से संबंधित नहीं है, तो इसे पैदा होने का कारण क्या है?पहला, लम्बे समय से अमेरिका ने चीन के प्रति व्यापार प्रतिकूल संतुलन का गलत आकलन किया है। दूसरा, अमेरिका ने चीन के प्रति अलग व कठोर निर्यात प्रतिबंध लागू किया है, जिससे कई अमेरिकी उद्यमों ने अवसर खो दिया गया। चीनी वाणिज्य मंत्री छेन डेइ मिंग ने कहा

अमेरिका ने चीन के प्रति अलग व कठोर निर्यात प्रतिबंध लागू किया है। कंप्यूटर, एयरोस्पेस जैसे गैर सरकारी तकनीक, सीएनसी मशीन टूल्स और अन्य उपकरण हम खरीदना चाहते हैं, लेकिन अमेरिका के प्रतिबंध के कारण हम नहीं खरीद सकते। यह अमेरिकी उद्यमों के लिये बहुत अन्यायपूर्ण बात है और इस से अमरिकी अर्थव्यवस्था की बहाली में मददगार नहीं होगा।

अमेरिकी कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता स्टिग्लट के ख्याल में अमेरिका को चीन के लिए उच्च तकनीक उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाना चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन व अमेरिका के बीच माल व्यापार में ढ़ांचागत अंतर मौजूद है। रेमिनबी की विनिमय दर का मूल्य बढ़ने के बावजूद चीन व अमेरिका के बीच वर्तमान व्यापारिक स्थिति बदल नहीं सकेगा। उनका कहना है

विनिमय दर समायोजन अमरिकी व्यापार प्रतिकूल संतुलन के लिये बदलाव नहीं लाएगा। अमेरिका टैक्सटाइल व कपड़ों का उत्पादन नहीं करता, अगर वह चीन से आयात नहीं करता, तो बंगलादेश, श्रीलंका से आयात करेगा, इसलिये रेमिनबी की विनिमय दर की वृद्धि से अमेरिकी व्यापार प्रतिकूल संतुलन की स्थिति नहीं बदलेगा। लेकिन अगर अमेरिका उच्च तकनीकी उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाएगा, तो विनिमय दर समायोजन से अधिक भूमिका अदा की जाएगी।

यद्यपि रेमिनबी की विनिमय दर चीन व अमरिका के बीच व्यापार असंतुलन से संबंधित नहीं है, क्यों कुछ अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका सरकार से चीन को विनिमय दर को नचाने वाले देश की नामसूची में शामिल करने की मांग की है?विश्लेषकों का मानना है कि वित्तीय संकट के कुप्रभाव की पृष्ठभूमि पर अमेरिका में उच्च बेरोजगारी दर है। रेमिनबी की विनिमय दर पर दबाव डालने का उद्देश्य अमेरिका द्वारा राजनीतिक दबाव कम करना व सार्वजनिक आँख स्थानांतरण करना है। यह आर्थिक व व्यापारिक सवाल राजनीतिकरण बनाने की कार्यवाही पर चर्चा करते हुए चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अमेरिका और ओशिनिया विभाग के प्रभारी हेइ निंग ने कहा कि यह कार्यवाही बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा

चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक व व्यापारिक सवाल का राजनीतिकरण करना लम्बे समय से चला आ रहा है, जिससे इन सालों से चीन-अमेरिका संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हमारे ख्याल में सभी कदम उठाये जाने चाहिये और संपर्क के जरिये राजनीतिकरण के विस्तार को दूर किया जाना चाहिये, जो दोनों के लिये लाभदायक है।

अमेरिकी पूर्व उप वित्त मंत्री रॉबर्ट ने हमारे संवाददाता के सवाल के जवाब में कहा कि घनिष्ठ दोस्तों के बीच मतभेद भी मौजूद है। आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्रों में पैदा सवालों का संपर्क व सलाह मशविरे के जरिये समाधान किया जाना चाहिये। उनका कहना है

अमेरिका चीन-अमरिका के आर्थिक व व्यापारिक सवालों के राजनीतिकरण को दूर करने का महत्व समझ गया है। मैं जोर देते हुए कहना चाहता हूं कि चीन-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं, लेकिन व्यापार, पूंजी व विनिमय दर संबंधी सवालों पर व्यापक बहुपक्षीय ढ़ांचे में विचार विमर्श किया जाना चाहिये। वार्ता व सलाह मशविरे से सवालों का समाधान करना चीन व अमरिका तथा दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिये लाभदायक है।

चीनी प्रधानमंत्री वन चा पाओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि चीन योजनानुसार रेमिनबी की विनिमय दर की व्यवस्था के सुधार को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा

एक देश की विनिमय दर की व्यवस्था एक देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है, जब कि विनिमय दर का बदलाव अर्थव्यवस्था की बहु विषयक स्थिति से फैसला किया गया है। हम रेमिनबी की विनिमय दर व्यवस्था के सुधार को और बढ़ाएंगे ताकि रेमिनबी की विनिमय दर को संतुलित व उचित स्तर पर स्थिर रखा जा सके।

(रूपा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040