Wednesday   Sep 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
युवा प्रवासी श्रमिकों द्वारा चीन की नई आकृति
2010-05-17 13:56:45

चीन की उच्च विधायिक-सभा के उप विधायक खांग हौमिंग के लिए विधायक, याचिकाओं के श्रोता और लाखों-करोड़ों प्रवासी श्रमिकों के एजेंट जैसी कई भूमिकाओं को बखूबी निभाना तथा उनके बीच समायोजन करना आसान नहीं है।

हालांकि 48 वर्षिय खांग चोंगचिंग में चुने गए उप विधायक हैं। उनका कहना है कि अपने पश्चिमी महानगर से परे वे अब भी लाखों-करोड़ों लोगों के लिए बोलते हैं।

हेलोंगज्यांग, जज्यांग, हनान और सछवान प्रांतों के प्रवासी श्रमिकों की माँगें, मदद के लिए लिखे गए पत्र और फोन उनके कारखाने में स्थित रिहाइशी मकान में मानो बाढ़ आ गई हो।

"उप खांग' के नाम से वह चीन भर में प्रसिद्ध हो गए हैं।

वर्ष 2008 में चीनी विधान सभा नेशनल पीपल्स कांग्रेस (एन पी सी) के उप-विधायक चुने गए। शुक्रवार से चल रहे विधान सभा के वार्षिक सत्र में प्रवासी श्रमिकों की आवाज़ को सुना जाए उसके लिए उन्होंने कठोर परिश्रम किया।

"जैसा कि प्रवासी कामगारों के उप विधायक होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी है," खांग ने संतोष व्यक्त किया।

सत्र में खांग, जो कि स्वयं कभी एक प्रवासी मजदूर थे, ने प्रवासी मजदूरों के नियमित रूप से वेतन वृद्धि के लिए एक तंत्र बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

खांग ने कहा कि चीनी पंचांग के अनुसार नव वर्ष के बाद मिली रिपोर्टों के अनुसार तटीय शहरों में मौजूदा श्रमिकों की कमी के समाचार से उनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव को अधिक प्रेरणा मिली।

"करीब एक दशक से प्रवासी मजदूरों की मज़दूरी को कम स्तर पर रखा गया है और यही कारण है कि इस वर्ष कई तटीय शहर प्रवासी कामगारों को भर्ती करने में विफल रहा है और यह पूरे समाज को सोचने के लिए विवश करता है।"

चोंगचिंग मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा ब्यूरो की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार खांग ने बताया कि एक चौथाई शहरों के प्रवासी श्रमिकों को प्रति माह 500 से 1000 युआन (73 से 146 अमरीकी डालर)तक मज़दूरी प्राप्त होती है तथा इस समूह के आधे श्रमिकों को प्रति माह 1000 से 2000 युआन (146 से 292 अमरीकी डालर)तक मज़दूरी मिलती है।

इसके विपरीत, चोंगचिंग में आवास की औसत कीमत 4100 युआन (लगभग 600 अमरीकी डालर) प्रति वर्गमीटर है। जो कि प्रवासी श्रमिकों के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से एक माना जाता है क्योंकि उनमें से ज्यादातर युवावर्ग है जिनका जन्म 1980 से 1990 के दशक के दौरान हुआ था।

खांग ने कहा, " युवा पीढ़ी मूल रूप से शहरी है। अपने बुज़ुर्गों की तुलना में वे कम आज्ञाकारी हैं। वे अपने अधिकार और कल्याण की अधिक जानकारी रखते हैं। युवा प्रवासी कामगारों को भर्ती करने के लिए नियोक्ताओं को अपने काम के माहौल को बेहतर बनाना होगा और उनके वेतन को भी बढ़ाना होगा।"

सरकारी अनुमान के अनुसार युवा प्रवासी कामगारों की संख्या लगभग 100 करोड़ है, जबकि पिछले वर्ष कुल अस्थायी आबादी 180 करोड़ थी।

पेइचिंग विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री प्रोफेसर श्या श्वेलुआन ने कहा कि युवा प्रवासी श्रमिकों की नई विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस समूह का सही मार्गदर्शन कैसे किया जाए यह चीनी सरकार के लिए नई चुनौती बन नया है।

श्या ने चेतावनी दी, " यदि उनके सवालों का उचित तरीके से जवाब नहीं दिया गया तो सामाजिक अस्थिरता का खतरा उत्पन्न हो सकता है।"

प्रोफेसर ने सरकार को सलाह दी कि प्रवासी श्रमिकों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए तथा इस समूह के लोगों में शहरों में अपना स्थान होने का एहसास करने की भावना को उजागर किया जाए।

कुछ समय पहले विधानसभा में चीनी प्रधानमंत्री वन च्या पाओ ने सरकारी रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने रोजगार सेवा प्रणाली में सुधार और व्यावसायिक प्रशिक्षण को मजबूत बनाने का वादा किया। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों के रोजगार तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

इसके अलावा, उन्होंने कसम खाई कि श्रम-आयात व श्रम-निर्यात क्षेत्रों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देंगे। विशेष रूप से ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों के समूह का मार्गदर्शन " एक व्यवस्थित प्रवाह " के रूप में करेंगे।

प्रधान मंत्री वेन च्या-पाओ ने शहरों तथा कस्बों में ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों की रोजगार और आवास की समस्याओं को " योजना अनुसार और कदम-दर-कदम" तरीके से सुलझाने का वादा किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि इन श्रमिकों को धीरे-धीरे शहरी निवासियों की भाँति वेतन, स्वास्थ्य उपचार, बच्चों की शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो।

स्थानीय सरकार, विशेष रूप से श्रम-निर्यात क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों का प्रवाह किस प्रकार किया जाए उन तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

दक्षिण पश्चिमी चीन के सछवान प्रांत में छिज्यांग काउंटी के पार्टी सचिव वांग य्वे ने कहा कि उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा जैसी सेवा प्रदान करना अपने अनुभवों से पहले ही सीख लिया है।

वांग, जो कि विधानसभा के उपविधायक भी हैं ने हमें बताया कि, " हमारी काउंटी के प्रवासी कामगारों को ढीले तरीके से बड़े शहरों में ले जाया जाता था, लेकिन अब हमें उन्हें प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है।"

काउंटी के दो तिहाई से अधिक लगभग 4 लाख ग्रामीण श्रमिक अब अन्य शहरों में प्रवासी मजदूरों के रूप में काम कर रहे हैं।

इस साल काउंटी सरकार ने प्रवासी मजदूरों की सहायता करने हेतु उनको रोजगार ढ़ूढ़ने या शहरों में अपना व्यापार स्थापित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है।

काउंटी ने 15000 प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षित करने, मध्यम सेवाएँ प्रदान करने तथा प्रवासियों को रोजगार की मुफ्त जानकारी देने की योजना बनाई है।

खांग, प्रवासी मजदूरों के विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि वे खेती से परिचित नहीं थे लेकिन शहर के जीवन का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, " मैं अधिकतम 10 वर्षो तक चोंगचिंग में काम करने की कोशिश करूँगा। पर्याप्त पैसे कमाने के बाद मैं एक व्यावसायिक घर खरीदूँगा और एक शहरी की भाँति शहर में बस जाऊँगा।"

हेमा कृपलानी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040