Web  hindi.cri.cn
शांगहाई के फूतोंग क्षेत्र ने विकास अवधारणा का सृजन किया और औद्योगिक ढ़ांचे को श्रेष्ट बनाया है
2010-05-13 16:48:25

यह चाइना रेडियो इंटरनेशनल है। श्रोता दोस्तो, साप्ताहिक कार्यक्रम चीन में सुधार और विकास अब आरंभ होता है। मैं आप की दोस्त रूपा। कार्यक्रम में आप का स्वागत। दोस्तो, 18 अप्रैल 1990 में चीनी सुधार व खेलपन की प्रक्रिया बढ़ाने के लिये चीन सरकार ने शांगहाई के फूतोंग क्षेत्र का विकास करने के फैसले की औपचारिक रूप से घोषणा की। 20 सालों के बाद फूतोंग क्षेत्र एक आधुनिक शहर और शांगहाई अर्थतंत्र के तेज विकास की मजबूत शक्ति तथा चीनी सुधार व खुलेपन की प्रतीक बना है। आज के कार्यक्रम में हम फूतोंग के विकास के बारे में कुछ बताएंगे।

दोस्तो, फूतोंग शांगहाई के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है, उस का क्षेत्रफल 1210 किलोमिटर पहुंचा है। फूतोंग में 41 लाख 20 हजार लोग रहते हैं। 20 सालों के विकास के जरिये फूतोंग क्षेत्र का उत्पादन मूल्य 1990 के 6 अरब य्वान से बढ़कर 2009 के 4 खरब तक पहुंचा है और वित्त आय 1 अरब 10 करोड़ य्वान बढ़कर 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ तक हो गया।

फूतोंग के 20 सालों का विकास फूतोंग के लूचाच्यु वित्त व व्यापार क्षेत्र के विकास से दिखाया गया है। लूचाच्यु चीन का पहला राष्ट्र स्तरीय वित्त विकास क्षेत्र है। लूचाच्यु समूह के मैनेजर यांग श्याओ मिंग ने हमें 20 सालों से पहले फूतांग की स्थिति बताया

उसी समय फूतोंग विकास कार्यलय के आसपास बहुत बांझ है। आप को इस का ठोस पता नहीं मिल सकता था। तोंगफांग रोड गुजरने के बाद उपनगर व खेत देख सकते थे।

अभी लूचाच्यु में गगनचुंबी इमारतों को देख सकते हैं और सौ चीनी-विदेशी वित्तीय संस्था उपस्थित हैं, जिन में 492 मिटर की ऊचाई शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय वित्त केंद्र, 420 मिटर की उंचाई चिनमो समूह शामिल है।

पिछले 20 सालों के भीचर चीन सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में फूतोंग को सुविधाजनक नीति प्रदान की, जिस से फूतोंग विकास व प्रबंधन शैली का निरंतर विकास कर सकता है। फूतोंग ने छोटी सरकार, बड़ा समाज की प्रबंधक व्यवस्था की स्थापना की कोशिश की और प्रशासनिक परीक्षा और अनुमोदन प्रणाली के सुधार को गहराया ताकि उद्यमों के विकास, सुयोग्य लोगों को आकर्षण के लिये उच्च दक्षता व उच्च गुणवत्ता की सरकारी सेवा प्रदान की जा सके।

फूतोंग क्षेत्र की कम्युनिस्ट पार्टी की कमेटी के सचिव शू लिन ने कहा कि मानव का विकास व समाज की प्रगति को फूतोंग के विकास का महत्व बनना चाहिये। फूतोंग के आर्थिक विकास की तुलना में सामाजिक विकास थोड़ा सा पिछड़ा है। सरकार को अच्छी सांस्कृतिक वातावरण का विकास करना चाहिये। शू लिन ने कहा

लोगों को उन्मुख व जनजीवन के सुधार को अमल में लाया जाना चाहिये। आर्थिक विकास के साथ साथ सामाजिक प्रगति व जनजीवन सुधार संबंधी काम अच्छी तरह किया जाना चाहिये।

पिछले 20 सालों के भीतर फूतोंग ने औद्योगिक ढ़ांचा श्रेष्ठ बनाने के लिये आर्थिक विकास के दौरान अनवरत की अवधारणा प्रतिबिंबित है और लोक सेवा मंच व प्रौद्योगिकी निवेश प्रणाली की स्थापना बढ़ाया है। 2009 में फूतोंग क्षेत्र में सेवा उद्योग का अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक है, फूतोंग द्वारा वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान व विकास पर लगाने वाली पूंजी क्षेत्रीय उत्पादन मूल्य के 3 प्रतिशत से अधिक है।

जूलाई 1992 में स्थापित चांग जांग उच्च विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क चीनी राष्ट्र स्तरीय उच्च तकनीक पार्क है, जहां बड़ी मात्रा की बहुराष्ट्रीय कंपनी एकत्र होती हैं। 2009 में इस की आय एक खरब य्वान से अधिक है। लेकिन चांग जांग समूह के उपमैनेजर फेंग ली के विचार में पार्क से पैदा सामाजिक लाभ आर्थिक मुनाफा से अधिक महत्वपूर्ण है। उन का कहना है

हमारी मुनाफा समाज व देश के औद्योगिक ढ़ांचे को उन्नत करने में दिखा है। मेरे विचार में पूरे समाज व उद्योग की प्रगति के लिये योगदान करना हम द्वारा प्राप्त सीधा आर्थिक मुनाफा से अधिक महतवपूर्ण है।

कम कार्बन अर्थव्यवस्था दुनिया में बहुत लोकप्रिय विकास अवधारणा है और फूतोंग के आर्थिक विकास पर प्रभाव डालता है। फूतोंग का लिनकांग उद्योग पार्क भारी उपकरण उद्योग का अड्डा है। पवन ऊर्जा उपकरण निर्माण से देखा जाए, यहां जर्मन सिएमेस, शांगहाई बिजली व ह्वायी बिजली आदि तीन पवन ऊर्जा उपकरण निर्माता एकत्र हुए हैं। कम कार्बन उद्योग के विकास के लिये लिनकांग उद्योग पार्क पवन ऊर्जा आदि नव ऊर्जा के प्रयोग, बुद्धिमानीकरण पार्क व ग्रीन रसद के विकास में सफलता प्राप्त की है। लिनकांग आर्थिक विकास समूह के सी ई ओ ल्यू चा पिंग के ख्याल में श्रेष्ठ उद्योग पार्क कम ऊर्जा खपत व कम प्रदूषण वाला कम कार्बन पार्क होना चाहिये। उन्होंने कहा

हमें कम कार्बन अर्थव्यवस्था के लिये सेवा करना और इस संबंधी उपकरण प्रदान करना चाहिये। हर करखाना द्वारा आयात कार्यक्रम कम कार्बन अर्थव्यवस्था की मांग के अनुसार किया जाता है।

अभी शांगहाई शहर की दक्षिण-पूर्वी ओर एक कृत्रिम मीठे पानी झील स्थित है, इस का क्षेत्रफल हांगच्यु के पश्चिम झील के बराबर है। लिनकांग नामक एक नये शहर का मीठे पानी झील के आसपास विकास हो रहा है।

लिनकांग शहर फूतोंग द्वारा निर्मित हो रहा उपनगर है, वह पर्यटन व संस्कृति उद्योग का विकास करता है। वह फूतोंग शहरी कम कार्बन अर्थव्यवस्था के विकास का अहम मौका बना है। लिनकांग नगर के प्रबंधन कमेटी के उपप्रभारी गू श्याओ मिंग ने परिचय देते हुए कहा कि इस नगर का निर्माण ऊर्जा किफायत वाला तरीकों से किया जाएगा। वह एक पर्यावरण संरक्षण नगर बनेगा। उन का कहना है

हम हरा, समृद्ध, फैशनबल व जीवन बिताने से मेल खाने वाले शहर का निर्माण करेंगे। इस नगर का निर्माण कम कार्बन व पर्यावरण संरक्षण के तरीके से किया जाएगा। इस तरह लिनकांग एक पर्यावारण संरक्षण वाला नगर बनेगा।

अच्छा दोस्तो, आज का कार्यक्रम यहीं तक समाप्त। अब रूपा को आज्ञा दें, नमस्ते।(रूपा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040