Web  hindi.cri.cn
भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का मनोवैज्ञानिक परामर्श कार्य सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है
2010-04-20 18:56:22

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग य्वू ने 20 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन सरकार द्वारा भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का मनोवैज्ञानिक तसल्ली देने का कार्य सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है।

हाल में दलाई लामा ने छिंगहाई के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र जाकर प्रार्थना करने की इच्छा प्रकट की। इस के बारे में सुश्री चांग य्वू ने कहा कि वर्तमान में राहत कार्य के लिए हमारे पर्याप्त आदमी हैं और सामग्री भी है। भूकंप ग्रस्त लोगों का अच्छी तरह बचाव व पुनर्वास हो रहा है। इस के साथ-साथ, सरकार ने स्थानीय लोगों के धार्मिक विश्वास एवं रीति रिवाज़ों का पूरा सम्मान करके भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के लोगों के मनोवैज्ञानिक तसल्ली देने के कार्य का भी सुव्यवस्थित रूप से प्रबंध किया है। धार्मिक जगत से संबंधित प्रार्थना गतिविधि भी चल रही है।

सुश्री चांग य्वू ने कहा कि वर्तमान में चीन सरकार व चीनी जनता भूकंप बचाव एवं राहत कार्य में व्यस्त है। विदेश में रह रहे तिब्बती बंधुओं समेत प्रवासी चीनियों ने भी विभिन्न तरीकों से अपनी चिंता व संवेदना प्रकट की है।

20 तारीख तक कुल 150 से ज्यादा देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं क्षेत्रीय संगठनों ने चीन सरकार व जनता के प्रति संवेदना प्रकट की है। हाल में जापान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, अमरीका व नोर्वे ने संबंधित माध्यमों से चीन को 32 लाख अमेरीकी डॉलर की धन राशि दी है।

सुश्री चांग य्वू ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा दिये गये समर्थन के प्रति आभारी हैं। कुछ देशों ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को चंदा देने की इच्छा प्रकट की है। हम उन के प्रति आभार प्रकट करना चाहते हैं। (श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040