20 अप्रेल के दस बजे तक चीन के छिंगहाए प्रांत के युशु में आये भूकंप से मृतकों की संख्या 2046 तक पहुंच गयी, 193 लोग लापता हैं, और 12135 लोग घायल हुए हैं, उन में 1434 लोगों की स्थिति बहुत गंभीर है।
चीनी समाचार एजेंसी शिनह्वा की रिपोर्ट के अनुसार चीनी राज्य परिषद के फ़ैसले के आधार पर छिंगहाए प्रांत के युशु क्षेत्र में आये भूकंप में सभी मृतकों के प्रति शोक प्रकट करने के लिये 21 अप्रेल को राष्ट्रीय शोक दिवस आयोजित किया जाएगा। सारे देश व विदेशों में स्थित चीनी दूतावासों में झंडे आधे झुकाए जाएंगे और सार्वजनिक मनोरंजन की गतिविधियां बंद रहेंगी।
14 अप्रेल के 7 बजकर 49 मिनट पर उत्तर-पश्चिमी चीन के छिंगहाए प्रांत के युशु तिब्बती जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की युशु काऊंटी में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था। (चंद्रिमा)















