Web  hindi.cri.cn
चीनी सेना व सशस्त्र पुलिस टुकड़ी के हजारों सैनिक भूकंप के राहत कार्य में संलग्न
2010-04-20 17:50:54

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ह्वांग शुए फिंग ने 20 तारीख को पेइचिंग में कहा कि 19 तारीख के 22 बजे तक चीनी जन मुक्ति सेना व सशस्त्र पुलिस टुकड़ी के 12 हजार 7 सौ 98 सैनिकों ने भूकंप के राहत कार्य में भाग लिया। उन्होंने कुल 1 हजार 5 सौ 64 व्यक्तियों को बचाया, और 20 हजार 47 घायल लोगों का इलाज किया।

ह्वांग शुए फिंग ने उसी दिन राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि लोगों को बचाने के अलावा चीनी सेना व सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में तंबू व खाद्य-पदार्थ समेत 5196 टन राहत सामग्री पहुंचायी। वायु सेना व थल सेना की वायु टुकड़ी ने राहत कार्य के लिये कुल 89 उड़ानें भरीं।

ह्वांग शुए फिंग ने कहा कि चीनी जन मुक्ति सेना व सशस्त्र पुलिस टुकड़ी विपत्ति में देश के राहत कार्य की महत्वपूर्ण शक्ति है। इस के बाद सेना लगातार मलबों में दबे लोगों को बचाने, घायलों का इलाज करने, भूकंप ग्रस्त जनता का स्थानांतरण करने और उन्हें पुनर्निर्माण में सहायता देने की कोशिश करेगी। (चंद्रिमा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040