चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष चा छींगलीन ने 19 तारीख को पेइचिंग में जोर दिया कि युशु के भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में विजय पाने के लिए चीन ने विभिन्न क्षेत्रों से शक्तियों को इकट्ठा करने का फैसला किया है।
श्री चा छींगलीन ने संबंधित बैठक में कहा कि वर्तमान में युशु में भूकंप का बचाव व राहत कार्य बहुत कठिन है। विभिन्न स्तरीय जातीय व धार्मिक विभागों को भूकंप ग्रस्त क्षेत्र जाकर स्थिति को जानना चाहिए और नागरिकों, मठों एवं भिक्षुओं को गठित करके राहत काम में हाथ बंटवाना और मदद देनी चाहिए। यदि विदेशों में रहने वाले तिब्बती बंधु स्वदेश वापस आना चाहते हैं , चंदा देना चाहते हैं या परिवारजनों के अंतिम संस्कार में भाग लेना चाहते हैं , तो विदेशों में स्थित चीनी दूतावासों को उन की मदद करनी चाहिए।
श्री चा छींगलीन ने जोर दिया कि भूकंप के बाद पुनः निर्माण कार्य एवं चीन की केंद्र सरकार के छिंगहाई आदि स्थलों के आर्थिक व सामाजिक विकास की भावना को जोड़ा जाना चाहिए और छिंगहाई के तिब्बती क्षेत्र के समर्थन पर जोर देना चाहिए, ताकि भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास की यथाशीघ्र ही बहाली की जा सके। (श्याओयांग)















