छिंगहाई प्रान्त के युशु भूकंप राहत कार्य के कमांड के न्यूज केंद्र ने 19 अप्रैल को न्यूज ब्रीफिंग आयोजित कर यह रिपोर्ट दी कि उसी दिन सुबह 8 बजे तक शुयु भूकंप में मृतकों की संख्या 1944 तक पहुंची, 216 लोग अभी लापता हैं, 12315 व्यक्ति घायल हुए हैं जिन में 1134 लोगों की स्थिति गंभीर है।
पेट्रो चाइना के संबंधित अधिकारी ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि विपत्ति ग्रस्त क्षेत्रों में स्थित 80 तेल टंकियां विपत्ति क्षेत्रों में 10 दिनों के लिए तेल की गारंटी दे सकेंगी।
संबंधित अधिकारी ने कहा कि राहत कार्य में शाखा हवाई मार्गों के हवाई अड्डों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसलिए यहां के को लो और ते लिनहा आदि तीन हवाई अड्डों का निर्माण और तेज किया जाएगा, जिस से छिंगहाई में हवाई अड्डों की कुल संख्या छह पहुंचेगी। (पवन)















