चीन के केंद्रीय मौसम ब्यूरो का अनुमान है कि 19, 21 और 22 अप्रेल को छिंगहाई प्रांत की युशु काऊंटी के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बर्फ गिरेगी। इस दौरान तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के आसार हैं। चीन के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अध्यक्ष चेन क्वो क्वांग ने कहा कि बर्फ पड़ने से राहत कार्य वाले वाहनों पर असर पड़ेगा, इसलिए बर्फ गिरने से पहले रोकथाम का काम करना होगा। वहीं राहत कार्य के लिए मौसम का अनुमान लगाया जाना चाहिए। उन्होंने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के आसपास के विभिन्न प्रांतों के मौसम ब्यूरो से मौसम की सही भविष्यवाणी करने की अपील की।
(वनिता)















