हाल के दिनों में कई देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने चीन के छिंगहाई प्रांत की युशु काऊंटी में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जताते हुए सहायता दी। उन्होंने चीन सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कारगर राहत कार्यों की प्रशंसा की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 17 अप्रेल को पाक स्थित चीन के राजदूत ल्वो चौ ह्वी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने चीन द्वारा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाक हर समय चीन को सहायता देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ईधर के दिनों में चीन सरकार राहत कार्य में जुटी है और लोगों की जान बचा रही है। चीन सरकार के कारगर उपायों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर गहरी छाप छोड़ी है।
नाइजीरिया सरकार के कुछ अधिकारियों ने हाल ही में लागोस स्थित चीनी कौंसुलेट के कौंसुलर को खुन ची ने संवेदना संदेश भेजकर भूकंप के मृतकों के प्रति गहरा शोक जताया और जल्द ही राहत कार्य का संचालन करने के लिए चीनी नेताओं की प्रशंसा की। उन्हें विश्वास है कि चीन सरकार के जबरदस्त व शक्तिशाली नेतृत्व में चीनी जनता कठिनाइयों को दूर करके अपने घर का पु:निर्माण कर सकेगी।
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने 16 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वह चीन के छिंगहाई प्रांत की युशु काऊंटी में भूकंप के बाद की स्थिति पर ध्यान दे रहा और उसने भूकंप राहत क्षेत्र को एक लाख 50 हजार अमेरिकी डालर की राशि दी है।
वहीं अमेरिका की रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी युशु के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को 50 हजार अमेरिकी डालर की सहायता दी है।
(वनिता)















