17 अप्रैल को छिंगहाई प्रांत के भूकंपग्रस्त युशु काऊंटी स्थित भूकंप राहत-कार्य के निर्देशक विभाग द्वारा आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में खबर दी गई है कि युशु काऊंटी में पुनर्निर्माण की योजना पर लागू करना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्तर के व खुद छिंगहाई प्रांत के 16 विशेषज्ञों से गठित विशेषज्ञ दल युशू में क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया,ताकि पुनर्निर्माण के लिए बहत्तर स्थितियां बनायी जा सके।
छिंगहाई प्रांत के शहरी और ग्रामीण आवास निर्माण विभाग के प्रधान ख्वांग-यूंग ने परिचय देते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपदा के बाद जीवन व उत्पादन संबंधी संक्रमणकालीन योजना बना रहे हैं।निर्माण के ठोस कदम वास्तिवक स्थिति के अनुसार निश्चित किए जाएंगे।(रूपा)















