Web  hindi.cri.cn
चीन के छिंगहाई प्रांत में रियक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता वाला भूकंप आया
2010-04-14 09:52:37

 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय भूकंपी नेटवर्क के मापन के मुताबिक 14 अप्रैल को 7 बजकर 49 मिनट पर चीन के छिंगहाई प्रांत के युशू तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर के युशू ज़िले(33.1 डिग्री उत्तर अक्षांश, 96.7 डिग्री पूर्वी देशांतर) में रियक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता वाला भूकंप हुआ और भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर है।

छिंगहाई प्रांत की सरकार के आपात कार्यालय के अनुसार यह भूकंप युशू तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की राजधानी च्यकु शहर से 30 किलोमीटर दूर हुआ है और भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया है। कुछ मकान नष्ट हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। जान-माल के नुकसान की पुष्ठि की जा रही है। (मीनू)

 

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040