Web  hindi.cri.cn
पुराने मकान का पुनःनिर्माण
2010-03-25 14:36:18

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, पहले विश्व मेले के बारे में एक खबर सुनें ।

शांगहाई विश्व मेला शुरू होने में अब सिर्फ 37 दिन बाकी हैं। आजकल मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

विश्व मेले के पर्यटन कारवां की गतिविधि आज से शांगहाई में शुरू हो गई। इसके बाद के 18 दिनों में विश्व मेले के पर्यटन के चित्र लिए चार बसें शांगहाई, च्यांगसू, एनह्वेई, हनाई एवं पेइचिंग आदि 8 प्रांतों व शहरों से गुजरेंगी। बसों में पर्यटन कर्मचारी प्रचार सामग्री का वितरण करेंगे , लोगों को विश्व मेले व मेले के पर्यटन उत्पादों के बारे में जानकारी भी देंगे। साथ ही पर्यटकों को विश्व मेले का दौरा करने की सुविधा भी देंगे।

चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान श्याओ छीवेई ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताया कि विश्व मेला समग्र समारोह है। चीन इससे अपने पर्यटन व संस्कृति को प्रदर्शित करना चाहता है, देश-विदेश के पर्यटकों को विश्व मेले का दौरा करने का निर्देशन एवं पर्यटन की आवश्यक सूचना देगा।

हाल में शांगहाई के आसपास प्रांत च्यांगसू एवं चच्यांग आदि स्थलों में भी संबंधित प्रसार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

गौर तलब है कि शांगहाई विश्व मेला पहली मई को उद्घाटित होगा। अब तक 95 प्रतिशत से ज्यादा हालों का निर्माण पूरा हो चुका है।

अच्छा, आज हम शांगहाई फू टोंग क्षेत्र के एक गार्डन जिले की यात्रा करेंगे। वहां के नागरिक नए मकान में रहकर खुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं। शांगहाई के लेखक श्री क्वी शिंग ह्वुआ ने इस क्षेत्र के बारे में एक लेख भी लिखा है, जिस का नाम है गार्डन जिला हमारा नया जीवन।

आज हम आप लोगों के साथ यह गार्डन जिला जैसे नागरिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे। इस क्षेत्र का नाम है सान लिन विश्व मेला गार्डन। चीन सरकार ने शांगहाई विश्व मेले के कारण अपना मकान बदलने वाले लोगों के लिए यह क्षेत्र स्थापित किया है। यह शांगहाई में मकान बदलने का सब स बड़ा प्रोग्राम है। सुश्री जांग ज्यू फान मकान बदलने वाले नागरिकों में से एक हैं। वे अपने सौ साल पुराने मकान को याद करती हैं।

हमारे पुराने मकान का बहुंत लंबा इतिहास है। मेरा परिवार बहुत लंबे समय तक वहां रहा है। हम ने उस घर की याद बनाए रखने के लिए वहां के पुराने पत्थर लेकर नए घर में रखे हैं।

सुश्री जांग ज्यू फान का पुराना मकान बाई ल्यान जीन क्षेत्र में स्थित था। वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। सन् 2002 के बाद विश्व मेले का संग्रहालय क्षेत्र स्थापित करने के लिए बाई ल्यान जीन क्षेत्र में सब मकानों को हटाया जा रहा था। वहां के नागरिक नए क्षेत्र में जाकर अपना जीवन बिताएंगे। सुश्री जांग ज्यू फान ने सान लिन विश्व मेला गार्डन में अपना नया घर प्राप्त किया। उन्होंने प्रसन्नता से कहा कि यह क्षेत्र पहले से बड़ा है। गार्डन में बहुत पेड़ हैं। यहां की स्थिति बहुत अच्छी है।

मेरा मकान बहुत पुराना था। यहां आकर हम ने नया घर प्राप्त किया। यहां का वातावरण भी बहुत अच्छा है। यातायात की समस्या भी दूर हो गयी है।

इस वर्ष आयोजित चीन के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री वन चा पाओ ने सरकारी रिपोर्ट में लोगों का जीवन अच्छा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा

हमारे सभी कार्यों का लक्ष्य लोगों के जीवन को और अच्छा बनाना है। समाज को ज्यादा न्याय और सामंजस्यपूर्ण बनाया जाएगा।

चीन में सब लोगों ने प्रधानमंत्री की सरकारी रिपोर्ट सुनी है। शांगहाई सान लिन विश्व मेला गार्डन में सुश्री जांग ज्यू फान के पति श्री जांग ने कहा

हमारी जीवन स्थिति दिन ब दिन सुधर रही है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और हमारा देश लोगों के जीवन की चिंता करता है।

शांगहाई विश्व मेले का विषय है शहर जीवन को ज्यादा अच्छा बनाना। यह विषय भी प्रधानमंत्री की रिपोर्ट से मेल खाता है। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, शांगहाई विश्व मेला ब्यूरो के प्रधान होंग हाओ ने विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र की स्थिति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पहले 5.28 वर्ग किलोमीटर संग्रहालय क्षेत्र में 18 हजार परिवार और 270 कंपनियां स्थित थीं। अब उन्होंने नए क्षेत्र में जाकर अपना नया जीवन शुरू किया है। उन के नए घर बहुत सुंदर गार्डन जिले में स्थित हैं। और घर का क्षेत्रफल पहले से दोगुना है।

इस वर्ष चीन के दो सम्मेलनों में शांगहाई विश्व मेला भी जन प्रतिनिधियों के ध्यान का केंद्र बना है। उन्होंने शांगहाई विश्व मेला आयोजित करने से लोगों के जीवन सुधारने की समस्या पर विचार-विमर्श किया। शांगहाई प्रतिनिधि मंडल के प्रधान श्री ल्यु युन्न केंग ने कहा

हम शहर का विकास करने और नागरिकों के जीवन को सुधारने के लिए विश्व मेला आयोजित कर रहे हैं। हम लोगों को सेवा देने के लिए यातायात की स्थिति सुधारेंगे। कुछ पुराने क्षेत्रों का पुनःनिर्माण भी करेंगे। इन कार्यों से नागरिकों को वास्तविक लाभ मिलेगा। इस लक्ष्य के लिए हम सब लोग एक साथ कोशिश कर रहे हैं।

अच्छा श्रोता दोस्तो, शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है। अगर आप लोग शांगहाई विश्व मेले में जाएं तो जरूर इन शांगहाई लोगों के नए जीवन को देखेंगे। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040