Web  hindi.cri.cn
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों ने शांगहाई विश्व मेले के बारे में परिचय दिया
2010-03-18 15:15:23
श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, पहले विश्व मेले के बारे में एक खबर सुनें ।

शांगहाई विश्व मेले के 5 प्रयोगात्मक कार्यक्रम 20 अप्रैल को शुरू होंगे, आम लोगों को इसमें भाग लेने का मौका मिल सकेगा। एनपीसी के प्रतिनिधि, शांगहाई विश्व मेला मामलों के समन्वय ब्यूरो के प्रधान होंग हाओ ने 3 मार्च को पेइचिंग में इसकी घोषणा की।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार होंग हाओ ने चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि ने नेट पर विश्व मेले पर हुई चर्चा में कहा कि ये 5 प्रयोगात्मक कार्यक्रम 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित होंगे। हर कार्यक्रम में 50 हजार से 5 लाख लोग तक भाग ले सकेंगे,जिनमें विश्व मेला क्षेत्र के निर्माता, प्रदर्शनी सजाने वाले व्यक्ति,शांगहाई व आसपास के क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। होंग हाओ ने कहा कि शांगहाई विश्व मेले के आयोजकों के विचारों के आधार पर प्रयोगात्मक संचालन में सभी ढांचागत सुविधाएं, भवन और पार्क क्षेत्र दिखाए जाएंगे।

इस दौरान चीनी भवन, विषय भवन, संस्कृति केंद्र, विश्व मेला केंद्र विश्व मेले के आयोजकों द्वारा प्रबंधित भवन खुलेंगे। उसी समय संभवतः कुछ विदेशी भवन भी खुलेंगे।

श्रोता दोस्तो, अब पेइचिंग में चीन के सन् 2010 राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा एवं जन राजनीतिक सलाहकार सम्म्लन आयोजित हो रहे हैं। हम ने इस मौके पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के कई प्रतिनिधियों से बातचीत की है। आज हमारे कार्यक्रम में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के कई प्रतिनिधि शांगहाई विश्व मेले के बारे में परिचय देंगे।

शांगहाई विश्व मेला आयोजित होने वाला है। मैं प्रसन्नता से आप लोगों को यह बता सकता कि विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र का निर्माण पूर्व योजनानुसार बेरोकटोक हो रहा है। हम 20 अप्रैल को विश्व मेले का आरंभ करने का अभ्यास करते समय आप लोगों को एक अच्छी बुनियादी परियोजना और सुंदर विश्व मेला संग्रहालय क्षेत्र दिखा सकेंगे।

चीन के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, शांगहाई विश्व मेला ब्युरो के प्रधान होंग हाओ ने उक्त बात कही। पेइचिंग में आने के बाद इन दिनों में वे सभी मीडिया के केंद्र में हैं। इस बार श्री होंग हाओ ने हमारे लिए विश्व मेले की यात्रा करने के लिए कुछ सलाह दी। आशा है कि यह सलाह आप लोगों की विश्व मेले की यात्रा में सेवा में मदद दे सकेगी। उन्होंने परिचय देते हुए कहा कि शांगहाई विश्व मेला की प्रबंधन संस्था रेडियो व मोबाईल से पर्यटकों को विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र की वर्तमान जानकारी देगा और पर्यटकों को गाईड करेगा।

उसी समय हम पर्यटकों के लिए विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का सीधा प्रसारण करेंगे। हम विश्व मेले की महत्वपूर्ण गतिविधि का प्रबंधन, शांगहाई में आए पर्यटकों की संख्या आदि जानकारी आप लोगों को देंगे। पर्यटक हमारी गाईड सेवा से विश्व मेले की बेरोकटोक यात्रा कर सकेंगे।

अब विश्व मेले की टिकटों में निजी टिकट और मंडल टिकट शामिल हैं। श्री होंग हाओ ने हमें मंडल टिकट खरीदने की सलाह दी। पर्यटन कंपनी मंडल टिकट लेकर पर्यटकों की यात्रा करने के लिए योग्य प्रबंधन कर सकेगी। श्री होंग हाओ ने यह भी कहा कि मंडल टिकट सस्ता है। पर्यटक मंडल टिकट से कुछ विशेष सेवा भी प्राप्त कर सकेंगे।

शांगहाई विश्व मेले में मोबाईल टिकट भी प्राप्त कर सकेंगे। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, चीनी मोबाईल शांगहाई कंपनी के मैनेजर श्री जेंग ज्ये ने कहा कि मोबाईल का सीमा कार्ड विश्व मेला का टिकट बन सकता है। उस समय पर्यटक मोबाईल लेकर विश्व मेले में प्रवेश कर सकेंगे। विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र में प्रवेश करके मोबाईल में विश्व मेले की यात्रा करने की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। इस के अलावा विश्व मेले में मोबाईल से पानी व खाद्य पदार्थ खरीदा जा सकेगा।

विश्व मेले में खाद्य पदार्थ के दाम की समस्या पर श्री होंग हाओ ने कहा कि विश्व मेले में खाद्य पदार्थों के दाम अन्य व्यापार क्षेत्रों के बराबर होंगे। संगठन संस्था उचित दाम पर पर्यटकों के लिए बढ़िया सेवा देने के लिए कोशिश कर रही है।

विश्व मेला में क्या देखेंगे। यह तो सब लोगों के मन में सब से मुख्य सवाल है। हम शांगहाई विश्व मेले में शानदार चीनी संग्रहालय, उच्च तकनीकी जापानी संग्रहालय और सुंदर ब्रिटिश संग्रहालय आदि देख सकेंगे। इन के अलावा विश्व मेला चीन और दुनिया के लोगों को अतुल्य अनुभव दे सकेगा। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, अर्थशास्त्री श्री जांग ज्यौ आन ने कहा

शांगहाई विश्व मेले में क्या देखेंगे। मेरे विचार में हमें तीन क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए। पहला, हम विश्व में शहर के विकास की दिशा देख सकेंगे। दूसरे, हम विश्व में तकनीकी विकास की दिशा देख सकेंगे। तीसरे, हम विश्व मेले में उद्योग के विकास की दिशा भी देख सकेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह विश्व मेले द्वारा शांगहाई, चीन और दुनिया को दिया गया कीमती अनुभव है।

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, शांगहाई प्रतिनिधि मंडल के प्रधान ल्यु युन्न केंग ने शांगहाई विश्व मेले को एक वैश्विक गांव कहा। 5.28 वर्ग किलोमीटर विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्रों में 240 से अधिक देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को एक साथ देखा जा सकेगा। हम यहां मानव की सब से विकसित तकनीक और सब से रंगीन संस्कृति देख सकेंगे। श्री ल्यु युन केंग ने कहा कि शांगहाई विश्व मेला देश विदेशी पर्यटकों को एक अमीर व अद्भुत विश्व मेला दिखाने के साथ शांगहाई शहर के निर्माण को भी आगे बढा़ सकेगा।

हम अपने शहर में नागरिकों के जीवन सुधारने के लिए विश्व मेला आयोजित कर रहे हैं। हम लोगों को सुविधा देने के लिए यातायात की समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे। हम कुछ पुराने क्षेत्रों का पुनःनिर्माण भी करेंगे। हमारी कोशिश से आम लोगों को लाभ मिल सकेगा।

अच्छा श्रोता दोस्तो, समाज जीवन कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040