Web  hindi.cri.cn
यूरेनियम का अन्वेषण, खनन का संयुक्त उद्यम स्थापित करेंगे रूस व भारत
2010-03-16 09:55:06

रूस और भारत यूरेनियम का अन्वेषण व खनन का संयुक्त उद्यम स्थापित करेंगे। इसके साथ ही दोनों पक्ष भारत में परमाणु ईंधन का संयुक्त उद्यम स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा कर रहे हैं। रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी के प्रबंधक सरगई किरियेन्को ने 15 मार्च को उक्त बात कही।

मास्को में पिछले सप्ताह रूसी प्रधानमंत्री व्लादीमिर पुतिन की भारत यात्रा के बारे में किरियेन्को ने कहा कि रूस व भारत द्वारा स्थापित किये गये यूरेनियम अन्वेषण व खनन का संयुक्त उद्यम रूस या भारत या फिर किसी तीसरे देश में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां रूस के संघीय देश साखा(याकुट) गणतंत्र की एल्कोन यूरेनियम खदान के खनन कार्य में हिस्सा ले सकती हैं। किरियेन्को ने कहा कि भारत की यात्रा के दौरान रूस और भारत ने परमाणु ईंधन क्षेत्र में संयुक्त उद्यम स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा की है। उनका मानना है कि परमाणु ईंधन के संयुक्त उद्यम को लेकर रूस व भारत की कई परियोजनाएं हैं। (दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040