Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले की मुख्य धुरी की यात्रा
2010-03-15 10:04:31

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है।आइए, हम एक साथ शांगहाई विश्व मेले की मुख्य धुरी की यात्रा करेंगे। अच्छा, पहले विश्व मेले के बारे में एक खबर की जानकारी लें ।

चीनी प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने 27 फ़रवरी को कहा कि शांघाई विश्व मेले से विश्व चीन को समझेगा, और चीन विश्व को समझेगा।

वन च्या पाओ ने चीनी सरकारी वेबसाइट व शिनह्वा वेबसाइट को संयुक्त विशेष इन्टव्यू देते समय वेबसाइट पर नेटीजनों के साथ बातचीत करते हुए उक्त बात कही।

वन च्या पाओ ने कहा कि हम सचमुच शांघाई विश्व मेले के आयोजन को एक बड़ी बात के रूप में समझते हैं। क्योंकि हमें यह मौका मिला है , इस से विश्व चीन को समझेगा, और चीन विश्व को समझेगा। हम शांघाई विश्व मेले के आयोजन से आधुनिक दुनिया की सभ्य उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे, और चीन व विभिन्न देशों की जनता के बीच मित्रता व मैत्रीपूर्ण सहयोग को मजबूत करेंगे।

श्रोता दोस्तो, शांगहाई विश्व मेले के उद्धाटन का दिवस आने वाला है। इस के साथ ही चीनी लोग विश्व मेले पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अब हम हमारे सी.आर.आई के शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम में विश्व मेले के तैयारी कार्यों में चीन सरकार और चीनी लोगों की स्थिति और विश्व मेले में भाग लेने वाले अन्य पक्षों की जानकारी का परिचय देंगे। इस के पहले हम ने आप लोगों के लिए चीन के संग्रहालय और अन्य कुछ देशों के संग्रहालय की स्थिति का परिचय दिया है। आज हम आप लोगों के साथ

इस विश्व मेले में सब से बड़ी इमारत विश्व मेले की मुख्य धुरी की यात्रा करेंगे।

विश्व मेले की मुख्य धुरी शांगहाई विश्व मेले के आयोजन के समय एक धुरी की भूमिका अदा करेगी। वह विश्व मेले के मुख्य द्वार से चीन के संग्रहालयों, विषय संग्रहालय, विश्व मेले का केंद्र और विश्व मेले के कला केंद्र इन चार क्षेत्रों को जोड़ेगी। पर्यटक विश्व मेले की मुख्य धुरी से विश्व मेले की यात्रा कर सकेंगे । बाहर से देखने में विश्व मेले की मुख्य धुरी की लंबाई लगभग 1000 मीटर है, और चौड़ाई 100 मीटर है। इस में भूतल में दो भूमिगत फर्श हैं। इस इमारत के ऊपर 6 बहुत बड़ी शंकु वाली घाटियां हैं जिन का नाम सनी घाटी है। वे इस्पात से बनाई गई हैं और विश्व मेले की मुख्य धुरी के द्वार और केंद्र में स्थित हैं। क्यों इन को सनी घाटी कहा जाता है। शांगहाई विश्व मेला ब्युरो के उप प्रधान ह्वांग ज्यान जी ने हमें परिचय देते हुए कहा

देखने में सनी घाटी का आकार फूल जैसा है जो नीचे से ऊपर की ओर एक फूल की तरह खुली हुई है,इस तरह इस का नीचे का भाग कम चौड़ा और ऊपर का भाग अधिक चौड़ा है। इस से रोशनी ऊपर से भूमिगत फर्श तक जा सकती है। नीचे फर्श तक रोशनी पहुंचाने के कारण इन को सनी घाटी कहा जाता है।

सनी घाटी ताज़ा हवा और रोशनी को भूमिगत हिस्सों तक पहुंचाती हैं जिस से ऊर्जा का बचाव होता है। इस के अलावा सुंदर सनी घाटी से वर्षा के पानी को इक्ट्ठा करके उस का पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है। संग्रहालय की सफाई में इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। विश्व मेले की मुख्य धुरी के प्रोग्राम मैनेजर श्री ज्यौ छांग यी के विचार में सनी घाटी की भूमिका से विश्व मेले की रिसाइक्लिंग की भावना जाहिर होती है। उन्होंने कहा

इन से वर्षा के पानी की रिसाइक्लिंग की जा सकती है। इन से वर्षा के पानी को इक्ट्ठा करके एक 7000 घन मीटर वाले जलाशय में पहुंचाया जा सकता है। यह पानी संग्रहालय में सफाई कार्य और आस पास के पेड़ों के काम आ सकेगा।

इस के अलावा विश्व मेले की मुख्य धुरी में नई तकनीक का इस्तेमाल करके नदी के पानी का तापमान नियंत्रण किया जा सकता है। गर्मी में ह्वांग फी नदी का पानी विश्व मेले की मुख्य धुरी में जा सकता है। इस ठंडे पानी से वातावरण का तापमान कम करके उसे शीतल बनाया जा सकता है। इस से ऊर्जा बचाने और ग्रीनहाउस गैस में कमी लाने में योगदान दिया जा सकेगा। सर्दी में विश्व मिले की मुख्य धुरी ह्वांग फी नदी के पानी से संग्राहलय को गर्म बना सकती है।

श्री ज्यौ छांग यी के परिचय से विश्व मिले की मुख्य धुरी में नई तकनीक और मानव का ज्ञान देखा जा सकता है। वह पर्यावरण संरक्षण की इमारत के लिए एक अच्छा उदाहरण है। इस में डिजाइनर और मजदूरों के मेहनत जाहिर होती है। इस प्रोग्राम का डिजाइन बहुत कठिन और जटिल है। लेकिन डिजाइनर और मजदूरों ने बहुत कोशिश करके सब मुश्किलों को दूर किया और समय पर इस प्रोग्राम को पूरा किया।

श्रोता दोस्तो, अगर आप चीन की राजधानी पेइचिंग आएं, तो जरूर ऑलंपिक में सब से सुंदर इमारत- चीन का राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल वाटर क्यूबू को देंखे। रात को वाटर क्यूब के रंग बदलते हैं। देखने में बहुत सुंदर है। लेकिन शांगहाई विश्व मेले में विश्व मेले की मुख्य धुरी के रंग भी बदलेंगे। रात को सनी घाटियां भी विभिन्न रंगीन रोशनी दे सकेंगी। विश्व मेले की मुख्य धुरी के इंजीनियरिंग के निदेशक श्री टाई ह्वो होंग ने कहा

सनी घाटी की प्रकाश व्यवस्था में फिल्म भी देख सकते हैं। अगर आप यहां इन्टरव्यु कर रहे हैं तो चित्र वहां पर दिखायी पड़ेंगे। देखने में वह एक बड़ी फिल्म जैसा है। रात को और अधिक सुंदर लगेगा।

सुंदर आकार और विशेष तकनीक के अलावा विश्व मेले की मुख्य धुरी की अन्य एक मुख्य भूमिका लोगों को गाईड करना है। अनुमान के अनुसार विश्व मेले के आयोजन के समय हर दिन 4 व 5 लाख पर्यटक विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र की यात्रा करेंगे। भीड़ को गाईड करना बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। उस समय विश्व मेले की मुख्य धुरी इस कर्तव्य को निभा सकेगी। श्री टाई ह्वो होंग ने कहा कि

विश्व मेले की मुख्य धुरी एक सुरंग, जांच चौकी है। वह मेट्रो के नंबर 7 व नंबर 8 लाइनों से जोड़ती है। विश्व मेले में सब लोग जांच चौकी से यहां की बैटरी कारों से विभिन्न संग्रहालय जा सकते हैं।

अच्छा श्रोता दोस्तो, समाज जीवन कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040