Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले का जोर तैयारी कार्य से प्रचलन कार्य की ओर परिवर्तित हो रहा है
2010-03-08 19:13:17
सीपीपीसीसी की स्थायी कमेटी के सदस्य, शांगहाई विश्व मेले के आयोजन कमेटी के उप प्रधान वान चीफिई ने 8 तारीख को पेइचिंग में कहा कि शांगहाई विश्व मेले का जोर तैयारी कार्य से प्रचलन कार्य की ओर परिवर्तित हो रहा है।

श्री वैन चीफैई ने 11वीं सीपीपीसीसी के तीसरे पूर्णाधिवेशन के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 54 दिनों के बाद शांगहाई विश्व मेला उद्घाटित होगा । हाल में शांगहाई विश्व मेले का जोर तैयारी कार्य से प्रचलन कार्य की ओर परिवर्तित हो रहा है। खासकर पर्यटकों के सत्कार में शांगहाई दर्शकों की यातायात, निवास , खानपान व शाँपिग की मांगों को पूरा करने की कोशिश करेगा। विश्व मेले उद्यान के कुल 13 द्वार हैं। उद्यान खोलने के बाद 5 मैट्रो लाईनें एवं 90 बस लाईनें प्रत्यक्ष रुप से शांगहाई विश्व मेले के उद्यान तक पहुंच सकेंगी।

हाल में कुल 192 देश एवं 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मेले में भाग लेने की पुष्टि की है।अब प्रदर्शनी हालों, इंटरनेट पर विश्व मेला, स्वयं सेवकों की सेवा, शहरी बुनियादी संरचनाओं का निर्माण आदि सुचारु रुप से चल रहा है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040