Web  hindi.cri.cn
शांग तुंग प्रान्त के पुराने क्रांतिकारी क्षेत्र में वसंत त्योहार की स्थिति
2010-03-02 15:48:11

यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है । श्रोताओं को पवन की नमस्ते। समाज जीवन कार्यक्रम सुनने के लिए आप का स्वागत। आज आइए, सुनिए, चीन के शांग तुंग प्रान्त के पुराने क्रांतिकारी क्षेत्र में वसंत त्योहार मनाने के बारे में एक रिपोर्ट।

वसंत त्योहार में शांग तुंग प्रान्त के ज़ाओज़ुआंग शहर में लोग ढोल बजाते हुए परंपरागत नृत्य करते हुए त्योहार मनाते हैं। ज़ाओज़ुआंग शहर चीन के शांग तुंग प्रान्त में पुराने क्रांतिकारी क्षेत्रों मे से एक है। यहां के लोग बहुत खुशी से वसंत त्योहार मनाते हैं। आज हमारे कार्यक्रम में हम एक साथ वहां की स्थिति देखेंगे।

शांग तुंग प्रान्त के ज़ाओज़ुआंग शहर के पुराने क्षेत्र में हजारों लोग इकट्ठा होकर ड्रैगन और सिंह नृत्य के साथ नया साल मनाते हैं। यह भी सौभाग्य और एकता का प्रतीक है। यह परंपरा 270 सालों से जारी है। इस साल ड्रैगन का खेल सब से शानदार है। सब लोगों ने खुशी से इस में भाग लिया है।

नागरिकों के लिए ड्रैगन का खेल गौरव की बात है। यह हमारे लिए एक बहुत अच्छा मौका है। हम बहुत खुश हैं।

ड्रैगन और सिंह नृत्य बहुत शानदार और अद्भुत है। यहां के सब लोग इस कार्यक्रम को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने देखते हुए यह भी कहा

बहुत अच्छा है। सब लोग बहुत पसंद करते हैं। आज की कार्यवाही सब से अच्छी है।

ज़ाओज़ुआंग शहर के रोंग ह्वा ली क्षेत्र में सब नागरिक एक साथ नया साल मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन के कार्यक्रम अच्छे नहीं हैं। लेकिन सब लोग खुश हैं। एक साथ मिलकर अच्छा लगता है।

मेरी बेटी इस पर नाचती है। हम एक साथ खेल रहे हैं। मेरा परिवार खुश है।

इन के अलावा स्थानीय शांग तुंग परंपरागत ढोल बजाने का कार्यक्रम भी बहुत प्रसिद्ध है, जिस का इतिहास 300 साल पुराना है। इस साल के त्योहार वसंत में ढोल बजाने का कार्यक्रम लोगों के सामने दिखाया गया है। शांग तुंग में यीन श्यौ फेंग नामक एक नागरिक ने कहा

यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है। मुझे अपने बचपन में नया साल मनाने की स्थिति की भी याद आयी। बच्चे भी इस को बहुत पसंद करते हैं।

वसंत त्योहार की रात ज़ाओज़ुआंग शहर भी बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है। विभिन्न प्रकार की लालटेनें जगमगा रही हैं जिन की रोशनी में विभिन्न चीनी परंपरागत कहानियां पेश की जा रही हैं। रात में लोग लालटेनों के बीच घूम रहे हैं। देखने में एक सुंदर चित्र जैसा लगता है। लालटेन समारोह का आयोजन करने वाले यांग शिंग जयून ने कहा कि

यहां 1000 से अधिक लालटेनें हैं। हर दिन दो बार परंपरागत कार्यक्रम पेश किए जाते हैं जिन में ड्रैगन व सिंह नृत्य आदि शामिल हैं। हम दिन रात समारोह आयोजित करते हैं।

इस साल का वसंत त्योहार सेवानिवृत्त ली जोंग श्वी के लिए बहुत विशेष है। ज़ाओज़ुआंग शहर में पुनः निर्माण प्रक्रिया से लाभ उठा कर उन के परिवार में 8 लोग पुराने मकान को छोड़ कर वसंत त्योहार के समय नए घर में रहने लगे हैं। नया साल, नया घर और नयी आशा, ली जोंग श्वी ने गाते हुए कहा

हर रास्ता बड़ा है। हर घर बढिया है। अब हमारा जीवन अच्छा है। स्वर्ग जैसे।

शहर के अलावा, गांवों में किसान भी हंसते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए नया साल मनाते हैं। पिछले सालों में वसंत त्योहार के दौरान लोग अपने घर वापस जा कर परिजनों के साथ नया साल मनाते थे। लेकिन अब गांवों में यह स्थिति बदल रही है। शान थिंग क्षेत्र के चेरी रोपण करने वाले किसान वांग फा बाओ ने वसंत त्योहार पर भी आराम नहीं किया। वे नए साल पर भी अपने ग्रीन हाउस में जाकर चेरी की देखभाल करते हैं।

यह चेरी हर किलो 30 य्वान की बिकती है। हर ग्रीन हाउस से 20 हजार य्वान की कमाई होती है। यह मेरे लिए सब से अच्छा दिवस है।

यांग शांग गांव के किसान ल्यू ल्यान जिन ने कहा कि अब गांवों में लोग फोन व मोबाइल से परिजनों के साथ संपर्क करके एक साथ नया साल मनाने लगे हैं। वे इन्टरनेट का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। उन्होंने संवाददाता से यह भी कहा कि वसंत त्योहार उन के लिए दोस्तों से संपर्क करने और जीवन के अनुभव का आदान-प्रदान करने का एक मौका बन गया है।

अब समाचार हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होने लगे हैं। हम नया साल मनाने के साथ अमीर होने के अनुभव का आदान-प्रदान भी करते हैं। आशा है कि नए साल में हमारा जीवन और अच्छा होगा।

अच्छा श्रोता दोस्तो, समाज जीवन कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040