शांगहाई विश्व मेले का तैयारी कार्य अंतिम चरण में प्रविष्ट हुआ है। वसंत त्योहार के दौरान भी मेले के विभिन्न कार्यक्रम योजनानुसार जारी रहे हैं।
सिनह्वा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मेले की परियोजनाओं की गति की गारंटी के लिये मेले के निर्माण में भाग लेने वाले मजदूरों ने निर्माण स्थल में बाघ वर्ष बिताया है। अब मेले के चीनी भवन का निर्माण समाप्त होने वाला है और पेयजल व बिजली और सजावट आदि काम हो रहे हैं।
मौजूदा वसंत त्योहार के दौरान शांगहाई के विभिन्न वास्तु निर्माण विभागों ने विश्व मेले की गति की गारंटी को केंद्रीय काम बना कर यातायात की हाई क्वालिटी में निर्माण कार्य किया है।
आनह्वी प्रांत के छी चो शहर से आये मजदूर छु हेइ ने कहा कि हमारा लक्ष्य हाई क्वोलिटी से विश्व मेले का निर्माण पूरा करना है। (रूपा)















