Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले के विदेशी स्वयंसेवक मंडल के प्रधान नोयान रोना के साथ साक्षात्कार
2010-02-04 10:06:43

यहां  हम शांगहाई में रहने वाले तुर्की के व्यक्ति नोयान रोना के साथ साक्षात्कार करेंगे।

इस वर्ष मई में शांगहाई विश्व मेला शुरू होने वाला है जिस के लिए पिछले कई साल बहुत से देशी विदेशी स्वयंसेवकों ने विश्व मेले के तैयारी कार्य के लिए मेहनत से काम किया है। आज हम आप को तुर्की के एक स्वयंसेवक की कहानी सुनाएंगे। वे तुर्की के गारंटी बैंक के शांगहाई स्थिति कार्यालय के मुख्य प्रतिनिधि नोयान रोना हैं। वे शांगहाई विश्व मेले के विदेशी स्वयंसेवक मंडल के प्रधान भी हैं।

श्री नोयान रोना शांगहाई में 20 साल से रह रहे हैं। शांगहाई में बहुत से लोगों को तुर्की के इस दोस्त का नाम मालूम है।क्योंकि उन्होंने बहुत लोक कल्याण कार्य किया है । इस के अलावा, वे 10 साल पहले विश्व मेले का संबंधित कार्य करने लगे थे।

जब सन् 2000 में शांगहाई के विश्व मेले के लिए मैंने आवेदन किया तो उस समय मैं विश्व मेले से संबंधित कार्य करने लगा था। उस समय शांगहाई विश्व मेले के प्रचार वीडियो का कुछ भाग मेरे घर पर बनाया गया था। इसलिए मैं सब से पहले विश्व मेले में भाग लेने वाले व्यक्तियों में से एक हूं। अब तक मैं विश्व मेले की प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा हूं।

जब शांगहाई ने विश्व मेला आयोजित करने का अधिकार प्राप्त किया, मैं विशेष रूप से प्रसन्न हुआ हूं।

सब से पहले विश्व मेले में भाग लेने वाले व्यक्तियों में से एक होने के अलावा श्री नोयान शांगहाई सभ्यता रक्षा मंडल के सदस्य, उत्तर पश्चिमी विश्व विद्यालय के मेहमान प्रोफेसर आदि भी हैं। अब उन्होंने शांगहाई विश्व मेले में एक नया पद प्राप्त किया है। वे शांगहाई विश्व मेले के विदेशी स्वयंसेवक मंडल के प्रधान भी बन गए हैं। श्री नोयान के विचार में स्वयंसेवक का काम बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर पहली बार शांगहाई में आने वाले विदेशी दोस्तों के लिए, स्वयंसेवक की छवि शांगहाई और चीन की छवि से संबंधित है। पेइचिंग ऑलंपिक के स्वयंसेवकों ने विश्व पेइचिंग ऑलंपिक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। श्री रोयान ने कहा कि शांगहाई विश्व मेले में स्वयंसेवक का काम पेइचिंग ऑलंपिक से और कठिन होगा। उन्होंने कहा

दोनों समारोह का समय एक नहीं है। ऑलंपिक सिर्फ 15 दिनों के लिए था। हमें विश्व मेले में 6 महीनों के लिए काम करना पडेगा। इसलिए मेरे विचार में हमें ज्यादा मेहनत से काम करना चाहिए। हम ज्यादा लोगों की मदद भी कर सकेंगे। मुझे विश्वास है कि शांगहाई विश्व मेले में स्वयंसेवक की सेवा पेइचिंग ऑलंपिक से और अच्छी होगी।

श्री नोयान ने कहा कि स्वयंसेवक का काम करने के लिए बहुत तैयारी करने की जरुरत है। उन्हें संबंधित संग्रहालय की जानकारी प्राप्त करने के अलावा शांगहाई शहर की संस्कृति के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इस से वे पर्यटकों की ज्यादा मदद कर सकेंगे। इस के अलावा भाषा की सेवा भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें विश्वास है कि स्वयंसेवकों की कोशिश शांगहाई विश्व मेले की सफलता की गारंटी कर सकेगी।

तुर्की के गारंटी बैंक के शांगहाई शाखा के मुख्य प्रतिनिधि के रुप में श्री नोयान वित्त व अर्थतंत्र क्षेत्र के विशेषज्ञ भी हैं। उन के विचार में शांगहाई विश्व मेला विश्व वित्तीय संकट का मुकाबले करने का एक अच्छा मौका है।शांगहाई विश्व मेला आयोजित करने से लोगों के वित्तीय संकट का मुकाबले करने का विश्वास मजबूत किया जा सकेगा। विश्व मेले के चीन के शांगहाई में आयोजित होने का भी महत्वपूर्ण मतलब है। श्री नोयान ने कहा

विश्व मेले के चीन में आयोजित होने का महत्वपूर्ण मतलब है। चीन की अर्थतंत्र की स्थिति विश्व वित्तीय संकट से सब से पहले बहाल हो सकेगी। चीन में विश्व मेला आयोजित करने से लोगों का संकट दूर करने का विश्वास मजबूत किया जा सकेगा। अब विश्व के सभी लोगों को विश्वास है कि चीन वित्तीय संकट का मुकाबला कर सकेगा। चीन के शांगहाई में विश्व मेला आयोजित करने से शांगहाई शहर विश्व लोगों के विश्वास का केंद्र बन सकेगा।

व्यापार के अलावा, श्री नोयान के विचार में शांगहाई विश्व मेला पर्यटन और संस्कृति के आदान-प्रदान का मंच भी है। उस समय दुनिया में सब लोग शांगहाई पर ध्यान देंगे। सब लोग शांगहाई की बातचीत करेंगे। यह सब चीनी लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्हें आशा है कि शांगहाई विश्व मेला इतिहास में सब से बड़ा, सब से बढिया विश्व मेला हो सकेगा। श्री नोयान ने कहा

अब शांगहाई में बुनियादी परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। मुझे आशा है कि विश्व मेले के आयोजन के समय शांगहाई ज्यादा सुंदर और साफ हो सकेगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040