Web  hindi.cri.cn
ब्राजील के पहले चीन में तैनात राजदूत के बेटा हूगो नापोले की चीन की स्मृति
2009-11-19 16:43:43

यह चाइना रेडियो इंटरनेशनल है । श्रोताओं को पवन की नमस्ते। विदेशी दोस्तों की निगाहों में चीन कार्यक्रम में आपका स्वागत है। श्रोता दोस्तो, इस साल नए चीन की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ होने के साथ साथ चीन और ब्राजील के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 35 वर्षगांठ भी है।

इस विशेष मौके पर हमारे संवाददाता ने ब्राजील से पहले चीन में तैनात राजदूत अलुइसिओ नापोले के बेटे हूगो नापोले के साथ विशेष साक्षात्कार किया। लीजिए, सुनिए, हमारे सी.आर.आई की संवाददाता क्वो डान सै द्वारा लिखी गयी एक विशेष रिपोर्ट। ब्राजील के राजनयिक अलुइसिओ नापोले और उनके बेटे की चीन की स्मृति।

नापोले परिवार ब्राजील के राजनीतिक जगत में प्रसिद्ध है। जिनमें दो राजनयिक हैं। लुइसिओ नापोले सन् 1914 में पैदा हुए। वे ब्राजील के प्रसिद्ध राजनयिक हैं। उन्होंने ब्राजील,ईरान, स्वीडन और चीन में राजदूत का काम किया है। उनका बेटा हूगो नापोले ने भी ब्राजील में निचले सदन के सदस्य, पिओई प्रदेश के प्रधान, ब्राजील के शिक्षा मंत्री, संस्कृति मंत्री और संचार मंत्री के पद संभाले हैं।

15 अगस्त 1975 को चीन और ब्राजील के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किए गए। उसी समय लुइसिओ नापोले चीन में राजदूत का काम करने लगे। उन्होंने चीन में 7 साल जीवन बिताया। उसी समय की स्थिति की याद करते समय हूगो नापोले ने यह कहा

मुझे उस दिन की स्थिति याद है। मेरे पिता जी को विदेश मंत्रालय द्वारा चीन में राजदूत बनने का आदेश मिला। वे बहुत खुश थे। उन्होंने हमसे कहा कि यह उनके 45 साल के राजनयिक कार्यकाल में सबसे मुख्य कार्य है। हमारा परिवार इस पर गौरव महसूस करता है।

लुइसिओ नापोले और चीनी लोगों की कोशिश से चीन और ब्राजील के बीच बहुत व्यापारिक सहयोग समझौते संपन्न हुए। दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध भी लगातार अच्छे होते रहे। हूगो ने कहा कि उस समय लुइसिओ नापोले अपने कार्य को महत्व देते थे। सन् 1976 में चीन में थांग शान महा भूकंप आया। उसी समय ब्राजील के विदेशमंत्रालय ने लुइसिओ नापोले से ब्राजील में वापस जाने को कहा। लेकिन उन्होंने इस आग्रह को मानने से इनकार किया।

पिता जी ने हमसे कहा कि चीन में इस मुश्किल के समय उन्हें अपने पद पर अपनी कोशिश करनी चाहिए। उसी समय ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने उन्हें पेइचिंग से वापस जाने और अन्य देश के राजनयिक कार्य संभालने का आग्रह किया। लेकिन लुइसिओ नापोले ने पेइचिंग में ठहरने का फैसला किया।

हूगो नापोले सन् 1980 और 1993 में चीन में आए। पहली बार वे चीन में तैनात राजदूत का काम करने वाले अपने पिता को देखने आए। दूसरी बार वे ब्राजील के संचार मंत्री ओर से चीन के संचार विभाग के साथ समझौता संपन्न करने के लिए आए। उन्होंने संवाददाता से कहा कि दोनों बार की चीन यात्रा बिलकुल भिन्न रही। रूपांतरण व सुधार की नीति लागू होने के बाद चीनी समाज का तेजी से विकास हुआ। उन्होंने अपनी आंखों से यह विकास देखा है। उन्होंने यह कहा

चीन में सबसे बड़ा परिवर्तन लोगों के कपड़े हैं। जब मैं पहली बार चीन आया, मैंने देखा कि सभी लोग हरे व काले कपड़े पहनते थे। लेकिन जब मैं 1993 में चीन में आया, मैने देखा है कि चीनी लोग सूट और टाई पहनने लगे थे। रास्ते पर जापानी व अमरीकी लोग भी देखने में मिल सकते थे। चीन के रास्ते पर मैकडॉनल्ड्स भी होता था। मैंने इस देश में बड़ा परिवर्तन देखा है। एक विश्व के लिए खुले गए चीन को देखा है।

चीन और ब्राजील के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित किए जाने के 35 सालों में दोनों देशों के बीच बहुत वरिष्ठ आदान प्रदान होते हैं। दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण सहयोग होते हैं। चीन और ब्राजील विभिन्न विश्व मामलों में घनिष्ठ सहयोग भी करते हैं। वर्तमान के विश्व वित्तीय संकट के मुकाबले में चीन और ब्राजील ने भी अपने सहयोग मजबूत किए। हूगो नापोले ने यह कहा

चीन और ब्राजील दोनों देश विश्व वित्तीय संकट से प्रभावित हुए। हमें मालूम है कि वित्तीय संकट के मुकाबले में हमें सहयोग करना चाहिए। हमें कृषि और उद्योग क्षेत्रों में पूंजी निवेश मजबूत करना और दोनों देशों के बीच व्यापार आदान प्रदान आगे बढ़ाना चाहिए।

श्री हूगो नापोले ने कहा कि विश्व अर्थतंत्र विकसित होने के साथ साथ चीन और ब्राजील की जनता के बीच दोस्ती भी मजबूत होती रही। ब्राजील की जनता के मन में चीन सिर्फ एक रहस्य देश नहीं है।

पहले ब्राजीली लोगों के लिए चीन एक दूर और रहस्य देश था। लेकिन इन सालों में विश्व अर्थतंत्र के विकास होने और दोनों देशों के संबंध मजबूत होने के साथ साथ ब्राजील लोगों ने चीन के बारे में बहुत जानकारी प्राप्त की। ब्राजील एक 500 साल पुराने इतिहास वाला आप्रवासी देश है। लेकिन चीन का इतिहास 5000 साल पुराना है। हमें चीन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुयी उपलब्धियों के अनुभवों को सीखना चाहिए। चीन के साथ आदान प्रदान करने के साथ साथ दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती भी मजबूत हो सकेगी।

साक्षात्कार में हूगो नापोले ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन और ब्राजील दोनों विकासशील देश एक दूसरे का सबसे मजबूत समर्थक बन सकेंगे। वे भविष्य में चीन और ब्राजील के संबंध के विकास के प्रति आशावान हैं।

अच्छा दोस्तो, विदेशी दोस्तों की निगाहों में चीन कार्यक्रम आज यहीं समाप्त होता है । अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार ।

(पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040