Wednesday   Aug 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सिनच्याङ चिकित्सा विश्वविद्यालय में जातीय एकता
2009-08-25 15:33:59

चीन का सिनच्याङ वेवुर स्वायत प्रदेश एक ऐसा स्थल है, जहां अनेक जातियां एक साथ रहती हैं। वेवुर जाति, हाजाक जाति, ह्वेई जाति, मंगोल जाति, उज्बेक जाति आदि कुल 13 जातियां इस सुन्दर भूमि पर रहती हैं। लम्बे अरसे से, विभिन्न अल्पसंख्यक जातियों के लोग यहां मेल से रहते आए हैं और एक दूसरे की मदद करते रहे हैं।

उरूमछी शहर के केंद्र में स्थित सिनच्याङ चिकित्सा विश्वविद्यालय एक समग्र चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जहां 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी रहते हैं। 5 जुलाई की हिंसक आपराधिक घटना के दौरान, यहां कोई भी मार-पीट , तोड़-फोड़ व आगजनी की घटना नहीं हुई। हमारे संवाददाता ने इस विश्वविद्यालय में देखा कि यहां सब कुछ सुव्यवस्थित है। विभिन्न जातियों के विद्यार्थी व अध्यापक मेल से रहते हैं। 5 जुलाई की हिंसक आपराधिक घटना की चर्चा में 21 वर्षींय वेवुर जाति के विद्यार्थी युसुफखान ने कहा,

5 जुलाई की हिंसक आपराधिक घटना के घटित होने के बाद हालांकि बाहर शांति नहीं है, फिर भी हमारे विश्वविद्यालय में बहुत शांति है।हम पहले की तरह विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, परीक्षा दे रहे हैं। हमारा जीवन सामान्य है।

23 वर्षीय मा ल्यांग सिनच्याङ निवासी है।उन्होंने कहा कि 5 जुलाई की हिंसक आपराधिक घटना रेबिया के नेतृत्व वाली देश-विदेश अलगाववादी शक्ति द्वारा रची गयी घटना है। कुछ आम नागरिकों ने भी उस से प्रभावित होकर हिंसक आपराधिक कार्यवाई में भाग लिया। वे लोग सिनच्यांङ समाज की प्रमुख शक्ति नहीं हैं। मा ल्यांग ने आशा जताई कि बाहर के लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि सिनच्याङ में जातीय अंतरविरोध है। मैं अपनी जन्मभूमि से प्रेम करता हूं। मेरे विचार में सिनच्यांङ एक सुन्दर स्थल है, यहां के लोग बहुत जोशीले हैं। मेरे दादा-दादी और माता-पिता सब इस भूमि में रहते आए हैं। यहां अल्पसंख्यक जाति के विद्यार्थी हान जाति के विद्यार्थियों के साथ मेल से रहते हैं।

मा ल्यांग एवं युसुफखान एक ही कमरे में रहते हैं। हालांकि वे भिन्न जाति के हैं, फिर भी वे एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। उन के बीच संबंध भाई जैसा है।

युसुफाखान---हमारा संबंध बहुत अच्छा है। हम एक परिवार के भाईयों के तरह है। हम अकसर एक साथ बास्केटबॉल खेलते हैं और विभिन्न मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेते हैं।

माल्यांग---हम बहुत खुश हैं।हम अकसर एक दूसरे की मदद करते हैं। हम सिनच्यांङ के निवासियों के परम्परागत तरीकों से एक दूसरे से बातचीत करते हैं।

युसुफखान ने हमें एक घटना बतायी। गत वर्ष सिनच्यांङ विश्वविद्यालय में वांग यैनना नामक एक लड़की ने माओ लैनच्यांग नामक वेवुर जाति के एक लड़के के लिए गुरदा दान दिया। ऑपरेशन सिनच्यांङ चिकित्सा विश्वविद्यालय के कैम्पस में एक अस्पताल में हुआ था। इस घटना से सिनच्यांङ की विभिन्न जातियों के लोग बहुत प्रभावित हुए हैं।युसुफखान ने बताया,

वांग यैनना ने अपने माता-पिता को समझाकर अल्पसंख्यक जाति के लड़के माओ लैनच्यांग के लिए गुरदा का दान दिया। माओ लैनच्यांग वेवुर जाति का लड़का है, जबकि वांग यैनना हान जाति की लड़की है। वे एक दूसरे को नहीं जानते थे। लेकिन, वांग यैनना ने माओ लैनच्यांग को अपना गुरदा दिया। हम बहुत प्रभावित हैं।

मा ल्यांग ने हमें यह भी बताया,

यह विशेष जातीय एकता का परिणाम है और हमारी जातीय एकता में सब से सच्ची मिसाल भी है। हमें महसूस हुआ कि जातीय एकता केवल एक वाक्य नहीं है, बल्कि यथार्थ है , हमारे वास्तविक जीवन में इस की जगह हमेशा विभिन्न जातियों की जनता के दिल में रहेगी

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040