Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में विदेशी युवक की टी शर्ट की अनोखी दुकान
2009-08-13 17:09:56

पेइचिंग शैली आंगन पेइचिंग में सब से प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है। एक पेइचिंग शैली आंगन में अनेक परिवार रह सकते हैं। आंगन में पेड़ लगाए जाते हैं। बच्चे आंगन में खेलते हैं और एक दूसरे को भाई बहन कहते हैं।

अब बहुत विदेशी दोस्त चीन में, पेइचिंग में आए हैं। वे भी पेइचिंग शैली वाले आंगन में रहना पसंद करते हैं। आज के कार्यक्रम में हम आप लागों को ब्रिटेन से आए एक विदेशी दोस्त का परिचय देंगे। वे चीन में 15 साल से रह रह हैं। उन का नाम है डोमिनिक जोनसोन हिल्ल, उन का चीनी नाम है जांग सेन हाई।

जांग सेन हाई की नजर में पेइचिंग शैली वाला आंगन ऐसा है।

बहुत विशेष है। संग्रहालय की तरह। रात को इस क्षेत्र में बहुत शांति होती है। हर मकान का साल पुराना इतिहास है। आप अपने हाथों से उन्हें छू सकते हैं।

जांग सेन हाई इस क्षेत्र को बहुत पसंद करते हैं।

यह क्षेत्र बड़े शहर में एक गांव की तरह है। रात को यहां कोई गाड़ी नहीं होती। मेरे आंगन में 4 पेड़ हैं। मैं वहां आराम से सो सकता हूं। बहुत अच्छा लगता है।

पेइचिंग में रहने के लिए जांग सेन हाई एक टी शर्ट दुकान चलाता है। यह एक बहुत विशेष टी शर्ट दुकान है। इस दुकान में आप किसी भी चित्र को टी शर्ट पर लगवा सकते हैं। उन की इस दुकान का नाम है चिपकाएँ। जिस का मतलब है कि किसी भी चीज को टी शर्ट पर चिपकाया जा सकता है।

यह दुकान चलाने के लिए जांग सेन हाई ने बहुत कोशिश की है।

लंबे समय से मैं एक टी शर्ट दुकान चलाना चाहता था।

उन्होंने कहा कि वे चित्रकार नहीं हैं। लेकिन वे पेइचिंग में 13 साल से रह रहे हैं। वे खुद टी -शर्ट डिजाइन करने लगे। जो भी चीज उन्हें पसंद आई, टी-शर्ट पर उस का चित्र बना दिया । इस से उन की नजर में पेइचिंग को दिकाया जा सकता है।

साक्षात्कार करते समय श्री जांग सेन हाई ने यह बात कही कि पेइचिंग में आना मेरा भाग्य है।

क्यों यह शहर इतना अच्छा है। इसलिए कि पेइचिंग में रहने वाले लोग बहुत अच्छे हैं। जब मैं पहली बार पेइचिंग में आया, उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे, काम भी नहीं था। लेकिन पेइचिंग के लोगों ने मेरी बहुत मदद की। वे बहुत अच्छे लोग हैं।

सन् 1993 में जांग सेन हाई पहली बार चीन आया। उन का पहला शहर छिंग ताओ है। उस समय चीन उन के लिए एक बहुत रहस्यमय देश था।

चीन आने से पहले मैं ने कुछ फिल्में देखीं। मेरे विचार में चीन में सब लोग एक ही शैली वाला कपड़ा पहनते थे। लेकिन छिंग ताओ आकर मैं ने देखा कि वहां की स्थिति फिल्म से अलग है। चीन बहुत तेजी से विकास कर रहा है।

चीन में रहते हुए हर दिन श्री जांग सेन हाई को लगता है कि यह देश तेजी से विकास कर रहा है। ज्यादा मार्ग व इमारतें बन रही हैं । यहां के शहर आधुनिक बन गए हैं। लोगों का जीवन भी सुधरा है। हालांकि चीन और पेइचिंग में बहुत परिवर्तन हुआ है, जांग सेन हाई के मन में पेइचिंग उन के लिए एक बहुत सौहार्दपूर्ण शहर है।

अनुभव एक ही है। यहां के लोग नहीं बदले। पेइचिंग तो पेइचिंग ही है। हालांकि अब यहां बहुत नयी इमारतें बन गयी हैं। लेकिन यह शहर पेइचिंग ही है।

पेइचिंग यह पुराना शहर विभिन्न देशों के दोस्तों को आकर्षित करता है। जांग सेन हाई 20 की उम्र में समुद्र की अन्य ओर से पेइचिंग आए और अब यहां 15 साल से रह रहे हैं। वे एक ब्रिटिश युवा से पेइचिंग शैली आंगन में रहने वाले बन गए। उन्होंने कहा कि उन की तीन बेटियां अब पेइचिंग के आंगन में प्रसन्नता से जीवन बिताती हैं। वे चीनी भाषा बोल सकती हैं। वे अपने पड़ोसी के साथ एक बड़े परिवार में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे पेइचिंग शैली वाले आंगन में रहना पसंद करते हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040