Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवक
2009-07-02 15:05:17

अब सन् 2010 के शांगहाई विश्व मेले के उद्धाटन में सिर्फ एक साल का समय बचा है। पहली मई को विश्व मेले के स्वयंसेवकों को भर्ती करने का कार्य शुरू हुआ। अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यक्तियों ने स्वयंसेवक बनने के लिए अपने नाम दिए हैं। चीन के सब से बड़े आर्थिक केंद्रीय शहर शांगहाई में, सब लोग विश्व मेले के स्वयंसेवक बनना और विश्व मेले में अपने योगदान देना चाहते हैं।

आप सुन रहे हैं शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवक का गीत। इस गीत का नाम है आप के पास। शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवक इस गीत की तरह इस शहर में हर जगह आप की सेवा के लिए मिलेंगे।

शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवकों में बहुसंख्यक स्वंयसेवक छात्र हैं। चीन के चार मई को नौजवान दिवस पर शांगहाई नौजवान विकास फ्रन्ट के कर्मियों ने शांगहाई के 13 वर्ष से 35 वर्ष तक युवाओं को 3000 से ज्यादा सवाल-जवाब पत्र भेजे जिन में 92 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि वे शांगहाई विश्व मेले में स्वयंसेवक बनना चाहते हैं।

मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं विश्व मेले के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। विश्वविद्यालय में पढ़ते समय मैंने विश्व मेले पर भी ध्यान दिया है। स्कूल में विभिन्न स्वयंसेवक कार्यवाहियों में भाग लिया है। अब हमारे स्कूल में भी विश्व मेले के स्वयंसेवकों को संगठित किया जा रहा है। बहुत लोगों ने स्वयंसेवक बनने के लिए पंजीकरण किया है। मैं भी एक स्वयंसेवक बनने के लिए कोशिश कर रहा हूं।

योजना के अनुसार इस विश्व मेले में 1 लाख 70 हजार स्वयंसेवकों को संगठित किया जाएगा जिन में विश्व मेले के क्षेत्रों में काम करने वाले स्वयंसेवकों की संख्या लगभग 70 हजार होगी, वे विश्व मेले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों, मीडियाकर्मी आदि लोगों को सूचना सहायता देने, विकलांगों को मदद देने, कार्यवाहियों में ताल मेल करने और भाषा अनुवाद करने आदि के कार्य करेंगे। इस के अलावा शांगहाई शहर में भी 1 लाख स्वयंसेवकों को संगठित किया जाएगा। वे शांगहाई में स्थित 1000 स्वयंसेवा चौकियों पर विश्व के विभिन्न जगतों से आए पर्यटकों को मदद देने और भाषा की सेवा करने का काम करेंगे। शांगहाई के विश्व मेले में स्वयंसेवक संगठित करने की प्रक्रिया पेइचिंग ऑलंपिक के बराबर है। शांगहाई विश्व मेले के तैयारी कार्य दल में स्वयंसेवक विभाग के प्रधान वांग जूंग वेयी ने स्वयंसेवकों को संगठित करने का कार्य शुरू करने की रस्म पर शांगहाई के सभी नागरिकों से एक सफल विश्व मेला आयोजित करने के लिए अपनी कोशिश करने की अपील की।

विश्व के सब लोगों का सपना और बुद्धि हमारे शहर में केंद्रित होगी। विश्व की नज़र हमारे शहर में हर व्यक्ति पर लगेगी। विश्व मेला दुनिया की सभ्यता का मेला है, हम सब लोगों का मेला है। यदि हर व्यक्ति कोशिश करे,तो विश्व मेले का आयोजन सफल हो सकेगा।

श्री वांग जूंग वेयी ने परिचय देते हुए कहा कि इन 1 लाख 70 हजार स्वयंसेवकों के अलावा और लाखों शहरी स्वयंसेवक शांगहाई के हर रास्ते, हर क्षेत्र में काम करेंगे। उन की कोशिश से विश्व मेले के दौरान शांगहाई को एक स्वच्छ, सुंदर और स्थिर शहर बनाया जा सकेगा।

शांगहाई के फूसी क्षेत्र के एक पुराने मकान में यांग छ्वन यी नामक एक 82 साल के बूढ़े रहते हैं। सन् 1998 से अब तक के 11 सालों में उन्होंने शांगहाई में 70 हजार से आधिक तस्वीरें खींची हैं।

सन् 2010 शांगहाई में विश्व मेला आयोजित होने वाला है, इस मौके पर श्री यांग छ्वन यी ने भी शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवक का काम करना शुरु किया है। वे हर दिन अपना कैमरा लेकर लोगों में विश्व मेले का प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी कोशिश से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे और विश्व मेले के लिए अपना योगदान देंगे।

शहर के विकास से लोगों का जीवन ज्यादा अच्छा बनेगा। हमें इस विषय पर शहर के वातावरण को सुंदर बनाने और नागरिकों के व्यवहार में शिष्टाचार लाने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि शांगहाई के लोगों की कोशिश से विश्व मेला जरूर सफल होगा। ओपेक सम्मेलन हमारे शांगहाई में सफलता से आयोजित हुआ है। इसलिए मुझे विश्वास है कि हम ओपेक के सम्मेलन की तरह विश्व मेले को भी सफलता से आयोजित कर सकेंगे।

श्री यांग छ्वन यी विश्व मेले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बहुत बड़ा काम नहीं कर सकते, लेकिन वे विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटकों को सब से सुंदर शांगहाई शहर दिखाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

एक शांगहाई के नागरिक की ओर से हम मुस्कराते हुए देशी विदेशी दोस्तों का स्वागत करेंगे। उस समय लगभग 7 करोड़ व्यक्ति शांगहाई आएंगे। लगभग 20 चीनी लोगों में से एक व्यक्ति शांगहाई की यात्रा करेगा। इस के अलावा लगभग 30 लाख विदेशी दोस्त भी शांगहाई आएंगे। वे शांगहाई की सभ्यता की स्थिति को देखेंगे। इसलिए हमें इस साल अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।

लोगों ने कहा है कि एक सफल पुरुष के पीछे जरूर एक स्त्री होती है, जो उस का समर्थन करती है। श्री यांग छ्वेन यी की पत्नी चाओ जुओ फिंग भी श्री यांग के कार्यों का यथासंभव समर्थन करती हैं। सुश्री चाओ ने कहा कि हालांकि यांग छवेन यी कई साल पहले रिटायर हो गए थे, लेकिन वे आराम नहीं करते। वे हमेशा स्वयंसेवा देने के लिए अपनी यथासंभव कोशिश कर रहे हैं।

उन के लिए परिवार होटल की तरह है। सिर्फ भोजन करने और पैसे लेने का स्थल है। वे हमेशा लोगों के लिए काम करते हैं, पैसे कमाने के लिए नहीं ।

हमें विश्वास है कि बूढों की कोशिश और नौजवानों के उत्साहन से शांगहाई में आयोजित होने वाले विश्व मेला जरूर सफल होगा। शांगहाई विश्व मेले का नारा है दुनिया आप के सामने, हम आप के पास। अगर उस समय आप शांगहाई आएं तो विश्व मेले में मानव की तकनीक और संस्कृति को देखने के साथ-साथ शांगहाई में स्वयंसेवकों की सदिच्छा का भी अनुभव कर सकेंगे। अगर आप शांगहाई विश्व मेले के स्वयंसेवकों के कार्यों में भाग लेना चाहते हैं तो शांगहाई विश्व मेले की सरकारी वेब साइट को देख सकते हैं, जिस का पता है www.expo2010.cn।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040