Web  hindi.cri.cn
क्वांग च्यो का शहरी निर्माण
2009-06-05 16:13:19

वर्ष 2010 में आयोजित होने वाला 16वां एशियाड का मेजबान देश क्वांग च्यो शहर दक्षिण चीन का राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीक व यातायात का केंद्र है, चीन का मशहूर समुद्रतटीय शहर एवं राष्ट्रीय रुपांतरण प्रशिक्षण क्षेत्र है। आज के कार्यक्रम में हम आप लोगों को क्वांग च्यो का शहरी निर्माण का परिचय देंगे।

चीन लोक गणराज्य की स्थापना से पहले, क्वांग च्यो का शहरी निर्माण अपेक्षाकृत पिछड़ा रहा है। वर्ष 1949 में क्वांग च्यो शहर में सड़कों की कुल लंबाई केवल 228 किलोमीटर थी, और शहर का कुल क्षेत्रफल भी केवल 18 लाख 50 हजार वर्गमीटर था। पूरे शहर में केवल चार छोटे पार्क थे, जिन का क्षेत्रफल केवल 25 हेक्टर था। सड़कें समतल नहीं थीं , पानी साफ नहीं था और बिजली की सप्लाई को सुनिश्चित नहीं थी। यह उस समय क्वांग च्यो शहर की एक झलक थी। वृद्ध छ्यैई चींग सुंग ने उस समय की याद करते हुए कहा ,

उस समय क्वांग च्यो एक पुराना शहर था, जहां कम आबादी थी और अनेक पुराने मकान थे। उस समय शहर में सब से ऊंची इमारत केवल जनता इमारत थी, जिस की कुल 13 मंजिलें थीं।

वर्ष 1978 में चीन में रुपांतरण व खुलेपन की नीति लागू होने के बाद क्वांग च्यो शहर का बड़ा विकास हुआ और क्वांग च्यो अति तेज़ गति से आगे विकास करता रहा। वृद्ध छ्यैई चींग सुंग ने खुशी से बताया,

भारी परिवर्तन हुआ है। ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आती हैं। अब क्वांग च्यो में कई हजार ऊंची इमारतें हैं। क्वांग च्यो में नयी नयी सड़कों का निर्माण भी किया गया है। खासकर एक्सप्रेस वे एवं फ्लाईओवर ज्यादा हैं। इन के अलावा, पहले की तुलना में आज क्वांग च्यो शहर में हर जगह हरियाली दिखायी देती है।

वर्ष 1991 से 2000 के बीच क्वांग च्यो शहर के निर्माण के लिए चीन ने कुल 74 अरब 12 करोड़ 50 लाख चीनी य्वान की पूंजी डाली है। क्वांग च्यो के परिवर्तन की न केवल शहरी नागरिकों ने प्रशंसा की है, बल्कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनियों ने भी इसे सराहा है। सिंगापुर में रहने वाले प्रवासी चीनी श्री छ्याओ य्वन लुंग ने कहा,

क्वांग च्यो में शहरी निर्माण अच्छा है, उदाहरण के लिए क्वांग च्यो का प्रदर्शनी हॉल, हवाई अड्डा आदि बहुत सुन्दर हैं।

पिछले 10 वर्ष के निर्माण व विकास के बाद क्वांग च्यो के विभिन्न क्षेत्रों में भारी परिवर्तन आया है। क्वांग च्यो शहर की निर्माण कमेटी के डॉक्टर ल्यू चिन लुंग ने संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में कहा,

यातायात व बुनियादी संरचनाओं के सुधार एवं भूमिगत रेल मार्ग एवं रिंग रोड का निर्माण से क्वांग च्यो में ट्रैफिक जैम की समस्या का कुछ समाधान किया गया है। इस के साथ-साथ, शहरी वातावरण व स्वास्थ्य का सुधार भी किया गया है। अब क्वांग च्यो और हरा हुआ है और मनुष्य के लिए अच्छा निवास शहर भी बन गया है।

क्वांग च्यो में हुए परिवर्तन को देश विदेश की मान्यता मिली है। क्वांग च्यो को क्रमशः राष्ट्रीय समुन्नत स्वास्थ्य शहर, चीनी श्रेष्ठ पर्यटन शहर, अंतरराष्ट्रीय पार्क शहर, संयुक्त राष्ट्र मानव निवास वातावरण का सब से अच्छा मॉडल आदि पुरस्कार मिले हैं।

21 शताब्दी में प्रवेश करने के बाद, क्वांग च्यो ने शहरी निर्माण में और बड़े कदम उठाये हैं। वर्ष 2001 से 2005 के बीच क्वांग च्यो ने शहर का निर्माण करने के लिए 94 अरब 50 करोड़ चीनी य्वान की पूंजी दी। वर्ष 2004 में क्वांग च्यो ने 2010 एशियाड की मेजबानी हासिल की ।

वर्ष 2005 में क्वांग च्यो की सड़कों की कुल लम्बाई 5076.41 किलोमीटर और भूमिगत रेल मार्ग की लम्बाई 59.25 किलोमीटर थी। इस के साथ साथ, क्वांग च्यो में पानी की सप्लाई, गैस सप्लाई, बिजली सप्लाई एवं यातायात आदि कार्यों का स्थिर व तेज़ी से विकास हुआ है। क्वांग च्यो शहर की निर्माण कमेटी के डॉक्टर ल्यू चिन लुंग ने कहा,

हम क्वांग च्यो शहर का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। भविष्य में क्वांग च्यो चीन का आर्थिक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय म्युनिसिपल एवं पारिस्थितिकी शहर का निर्माण करने का प्रयास करता रहेगा।आशा है कि क्वांग च्यो शहर चीन के सब से सुन्दर पार्क शहरों में से एक बनेगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040