Web  hindi.cri.cn
    चीनी बच्चों पर फोकस नामक फोटोग्राफी प्रदर्शनी ब्रसेल्स में आयोजित
    2017-08-02 19:23:36 cri

    यूरोपीय संघ के मीडिया क्लब के प्रतिनिधि, यूरोपीय संघ के संस्कृति व शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी, चीन व यूरोप के अकादमिक व कलात्मक जगतों के प्रतिनिधि, चीनी संस्कृति के प्रेमी समेत 90 लोगों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने एक साथ सुन्दर फोटो देखी, और चीन-यूरोप बच्चों की शिक्षा व सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया।

    इस बार की फोटोग्राफी प्रदर्शनी चीन-यूरोपीय संघ संस्कृति व कला दिवस की आयोजन कमेटी, यूरोप-चीन एक पट्टी एक मार्ग संस्कृति व पर्यटन की विकास कमेटी और चीनी फ़ोटोग्राफर संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गयी। साथ ही यूरोपीय संघ स्थित चीनी प्रतिनिधि मंडल ने भी इसका बड़ा समर्थन दिया है। प्रदर्शनी यूरोपीय संघ के मीडिया क्लब में 21 जून तक चली।


    1  2  3  4  5  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040